ओवल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, सिराज ने पलटा पासा
अंतिम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को मात्र 6 रन से हराकर न केवल यह रोमांचक मुकाबला जीता बल्कि पांच मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर समाप्त कर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को साझा किया। इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे मोहम्मद सिराज जिन्होंने पूरे मैच में 9 विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इंग्लैंड के ऐतिहासिक ओवल मैदान पर टीम इंडिया ने एक बार फिर क्रिकेट इतिहास में गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा है। पांचवें और अंतिम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को मात्र 6 रन से हराकर न केवल यह रोमांचक मुकाबला जीता, बल्कि पांच मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर समाप्त कर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को साझा किया। इस जीत की सबसे बड़ी नायक रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जिन्होंने दूसरी पारी में 5 और पूरे मैच में कुल 9 विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने निर्णायक मौकों पर इंग्लिश बल्लेबाजों को चकमा देकर भारत की जीत की नींव रखी। India Vs England
सीरीज में पिछड़ने के बाद भारत की वापसी
शुभमन गिल की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने सीरीज में एक समय 1-2 से पिछड़ने के बावजूद जबरदस्त जुझारूपन दिखाया। पांचवां टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने यह साबित कर दिया कि विदेशी जमीन पर भी वह दबाव में मुकाबले पलटने का माद्दा रखती है। आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 और भारत को मात्र 4 विकेट की दरकार थी। दिन की शुरुआत में क्रेग ओवरटन ने दो चौके लगाकर मेज़बानों की उम्मीदें बढ़ाईं, लेकिन सिराज ने अगली ही गेंदों पर जेमी स्मिथ और फिर ओवरटन को पवेलियन भेजकर भारत को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया।
इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को क्लीन बोल्ड किया। हालांकि क्रिस वोक्स, जो एक हाथ से बल्लेबाजी कर रहे थे, और गस एटकिंसन ने अंतिम संघर्ष किया। लेकिन अंततः सिराज ने एटकिंसन को बोल्ड कर इंग्लैंड को 367 रनों पर समेटा और भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी। India Vs England
यह भी पढ़े:शिक्षक बहाली में अब सिर्फ बिहारियों को मिलेगा मौका, डोमिसाइल नीति लागचौथे दिन इंग्लैंड ने दिखाया दम
चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी एक विकेट पर 50 रन से आगे बढ़ाई और लक्ष्य से 324 रन दूर था। शुरुआती झटकों के बावजूद जो रूट और हैरी ब्रूक ने टीम इंडिया पर दबाव बना दिया। दोनों ने मिलकर 195 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया था। इस दौरान एक अहम मोड़ तब आया जब 19 रन पर खेल रहे ब्रूक को सिराज ने कैच किया, लेकिन बाउंड्री छू जाने के कारण वह आउट नहीं माने गए। बाद में ब्रूक ने इस जीवनदान को शतक में बदला—यह उनके टेस्ट करियर का 10वां और इस सीरीज का दूसरा शतक था।
जो रूट ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 39वां टेस्ट शतक जमाया और इंग्लैंड को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। लेकिन जैसे ही स्कोर 332/4 से 337/6 हुआ, भारत ने वापसी के दरवाजे खोल दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल और फिर जो रूट को दो ओवरों में आउट कर इंग्लैंड की रीढ़ तोड़ दी। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था जब बारिश ने खलल डाला और चौथे दिन का खेल समय से पहले समाप्त हुआ। India Vs England
सिराज बने सीरीज के हीरो
इस सीरीज में सबसे ज्यादा 23 विकेट लेने वाले सिराज न सिर्फ इस मैच के नायक बने, बल्कि पूरी सीरीज में भारत के लिए सबसे प्रभावशाली गेंदबाज साबित हुए। उनकी रिवर्स स्विंग और आक्रामक लाइन-लेंथ ने इंग्लिश बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। India Vs England ू
Advertisement