ओवल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, सिराज ने पलटा पासा

अंतिम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को मात्र 6 रन से हराकर न केवल यह रोमांचक मुकाबला जीता बल्कि पांच मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर समाप्त कर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को साझा किया। इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे मोहम्मद सिराज जिन्होंने पूरे मैच में 9 विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

excited-overwhelmed-happy-redhead-cute-girl-yellow-sweater-screaming-from-joy-telling-about-chris
wind
locationभारत
userचेतना मंच
calendar19 Mar 2026 11:37 AM
bookmark

इंग्लैंड के ऐतिहासिक ओवल मैदान पर टीम इंडिया ने एक बार फिर क्रिकेट इतिहास में गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा है। पांचवें और अंतिम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को मात्र 6 रन से हराकर न केवल यह रोमांचक मुकाबला जीता, बल्कि पांच मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर समाप्त कर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को साझा किया। इस जीत की सबसे बड़ी नायक रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जिन्होंने दूसरी पारी में 5 और पूरे मैच में कुल 9 विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने निर्णायक मौकों पर इंग्लिश बल्लेबाजों को चकमा देकर भारत की जीत की नींव रखी। India Vs England 

सीरीज में पिछड़ने के बाद भारत की वापसी

शुभमन गिल की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने सीरीज में एक समय 1-2 से पिछड़ने के बावजूद जबरदस्त जुझारूपन दिखाया। पांचवां टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने यह साबित कर दिया कि विदेशी जमीन पर भी वह दबाव में मुकाबले पलटने का माद्दा रखती है। आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 और भारत को मात्र 4 विकेट की दरकार थी। दिन की शुरुआत में क्रेग ओवरटन ने दो चौके लगाकर मेज़बानों की उम्मीदें बढ़ाईं, लेकिन सिराज ने अगली ही गेंदों पर जेमी स्मिथ और फिर ओवरटन को पवेलियन भेजकर भारत को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया।

इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को क्लीन बोल्ड किया। हालांकि क्रिस वोक्स, जो एक हाथ से बल्लेबाजी कर रहे थे, और गस एटकिंसन ने अंतिम संघर्ष किया। लेकिन अंततः सिराज ने एटकिंसन को बोल्ड कर इंग्लैंड को 367 रनों पर समेटा और भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी। India Vs England 

यह भी पढ़े:शिक्षक बहाली में अब सिर्फ बिहारियों को मिलेगा मौका, डोमिसाइल नीति लागचौथे दिन इंग्लैंड ने दिखाया दम

चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी एक विकेट पर 50 रन से आगे बढ़ाई और लक्ष्य से 324 रन दूर था। शुरुआती झटकों के बावजूद जो रूट और हैरी ब्रूक ने टीम इंडिया पर दबाव बना दिया। दोनों ने मिलकर 195 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया था। इस दौरान एक अहम मोड़ तब आया जब 19 रन पर खेल रहे ब्रूक को सिराज ने कैच किया, लेकिन बाउंड्री छू जाने के कारण वह आउट नहीं माने गए। बाद में ब्रूक ने इस जीवनदान को शतक में बदला—यह उनके टेस्ट करियर का 10वां और इस सीरीज का दूसरा शतक था।

जो रूट ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 39वां टेस्ट शतक जमाया और इंग्लैंड को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। लेकिन जैसे ही स्कोर 332/4 से 337/6 हुआ, भारत ने वापसी के दरवाजे खोल दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल और फिर जो रूट को दो ओवरों में आउट कर इंग्लैंड की रीढ़ तोड़ दी। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था जब बारिश ने खलल डाला और चौथे दिन का खेल समय से पहले समाप्त हुआ। India Vs England 

सिराज बने सीरीज के हीरो

इस सीरीज में सबसे ज्यादा 23 विकेट लेने वाले सिराज न सिर्फ इस मैच के नायक बने, बल्कि पूरी सीरीज में भारत के लिए सबसे प्रभावशाली गेंदबाज साबित हुए। उनकी रिवर्स स्विंग और आक्रामक लाइन-लेंथ ने इंग्लिश बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया।  India Vs England 

Advertisement

अगली खबर पढ़ें

'हम फिर कोशिश कर रहे हैं’, तलाक के फैसले के बाद भी साइना-कश्यप के प्यार की हुई जीत!

हाल ही में साइना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इशारा किया कि दोनों अपने रिश्ते को फिर से एक मौका दे रहे हैं। साइना ने अपने पोस्ट में लिखा, `हम फिर कोशिश कर रहे हैं।` सोशल मीडिया पर साइना का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Picsart 25 08 03 08 26 29 907
locationभारत
userचेतना मंच
calendar28 Nov 2025 03:35 PM
bookmark

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति कश्यप परुपल्ली के रिश्ते ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। हाल ही में साइना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इशारा किया कि दोनों अपने रिश्ते को फिर से एक मौका दे रहे हैं। साइना ने अपने पोस्ट में लिखा, "हम फिर कोशिश कर रहे हैं", जो उनके प्रशंसकों के लिए बेहद भावुक और खुशी भरी खबर बन गई।

अलगाव का ऐलान और सोशल मीडिया पर हलचल


पिछले महीने 13 जुलाई को साइना और कश्यप ने अपने अलगाव का ऐलान किया था। इस घोषणा ने खेल जगत और उनके फैन्स को चौंका दिया था। लेकिन अब साइना के नए पोस्ट ने यह साफ कर दिया है कि दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने का फैसला किया है। साइना ने अपने पोस्ट में रिश्ते की अहमियत पर भी बात की और लिखा कि दूरी ने उन्हें मौजूदगी का महत्व सिखाया।

प्यार की वापसी का इमोशनल इजहार


सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में साइना और कश्यप पहाड़ों के बीच बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कैप्शन में साइना ने लिखा, "पीस, प्रोग्रेस और हीलिंग – हम फिर कोशिश कर रहे हैं।" उनके इस इमोशनल पोस्ट पर फैन्स और खेल जगत की हस्तियों ने ढेरों प्यार भरे कमेंट्स किए।

  View this post on Instagram

 

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina)

फैन्स के लिए खुशखबरी

साइना और कश्यप की इस कहानी ने यह साबित कर दिया कि सच्चा प्यार किसी भी मुश्किल को पार कर सकता है। तलाक का फैसला लेने के बाद भी दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्यार कायम रहा और अब दोनों फिर से साथ आ गए हैं। फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि उनका यह रिश्ता और मजबूत बने। 7 साल बाद टूटा स्टार कपल साइना-कश्यप का रिश्ता, शांति और आत्मविकास के लिए लिया तलाक

Advertisement

अगली खबर पढ़ें

क्या एशिया कप से बाहर रहेंगे बुमराह? वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर मंथन तेज

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भागीदारी को लेकर संशय गहराता जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुमराह का इस टूर्नामेंट में खेलना फिलहाल असंभव माना जा रहा है।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah
locationभारत
userचेतना मंच
calendar27 Nov 2025 12:32 AM
bookmark

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की भागीदारी को लेकर संशय गहराता जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुमराह का इस टूर्नामेंट में खेलना फिलहाल असंभव माना जा रहा है। इसकी प्रमुख वजह है उनका बढ़ता वर्कलोड और आगामी टेस्ट शेड्यूल। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ में बुमराह को तीसरे टेस्ट के बाद ही रेस्ट पर भेज दिया गया था। टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला उनके लंबे क्रिकेट करियर और आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए लिया था। अब, जब 9 सितंबर से एशिया कप का आग़ाज़ होना है और 29 सितंबर को इसका फाइनल प्रस्तावित है उसी दौरान 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ भी शुरू होनी है। Jasprit Bumrah

एशिया कप या टेस्ट सीरीज ?

BCCI के करीबी सूत्रों के अनुसार, यदि बुमराह एशिया कप में खेलते हैं और भारत फाइनल तक पहुँचता है, तो उनके लिए 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ में खेलना संभव नहीं होगा। ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक रूप से उठ रहा है कि बुमराह सीमित ओवरों के इस महत्त्वपूर्ण टूर्नामेंट को प्राथमिकता देंगे या रेड-बॉल क्रिकेट को तरजीह देंगे। बोर्ड से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में जानकारी दी, "यदि जसप्रीत बुमराह एशिया कप में हिस्सा लेते हैं, तो टूर्नामेंट के बाद उन्हें कम-से-कम एक महीने का विश्राम दिया जाना जरूरी होगा। ऐसी स्थिति में उनका वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में खेलना लगभग असंभव हो जाएगा। चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को इस मुद्दे पर जल्द और स्पष्ट निर्णय लेना होगा, ताकि आगे की योजना तय की जा सके।

यह भी पढ़े:‘मेरा नाम लिस्ट में नहीं’ – तेजस्वी के दावे पर ECI ने दिखाई पूरी डिटेलगंभीर है चयनकर्ताओं की चुनौती

इस मामले में अब निर्णय की ज़िम्मेदारी मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर है। बुमराह खुद भी टेस्ट क्रिकेट को बेहद पसंद करते हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक उनके लिए विशेष मायने रखते हैं। सूत्रों की मानें तो अगर बुमराह एशिया कप से बाहर रहते हैं, तो उन्हें दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में उतारा जा सकता है। वहीं, जनवरी 2026 में होने वाली टी20 सीरीज़ के ज़रिए उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का भी मौका दिया जा सकता है। Jasprit Bumrah

Advertisement