रक्षा बंधन पर फ्री में यात्रा करेंगी बहने

रक्षा बंधन को लेकर बहुत बड़ा अपडेट आया है। रक्षा बंधन के त्यौहार पर उत्तर प्रदेश समेत भारत के अनेक प्रदेशों में बहनों को फ्री में यात्रा करने का तोहफा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन के मौके पर लगातार तीन दिन तक बहनों को फ्री यात्रा करने का मौका देने की घोषणा की है।

Yogi 12
Uttar Pradesh Samachar : 
locationभारत
userचेतना मंच
calendar29 Nov 2025 12:23 PM
bookmark

रक्षा बंधन को लेकर बहुत बड़ा अपडेट आया है। रक्षा बंधन के त्यौहार पर उत्तर प्रदेश समेत भारत के अनेक प्रदेशों में बहनों को फ्री में यात्रा करने का तोहफा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन के मौके पर लगातार तीन दिन तक बहनों को फ्री यात्रा करने का मौका देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान तथा पंजाब में भी बहनों को फ्री यात्रा करने का मौका मिलेगा। Uttar Pradesh Samachar :

उत्तर प्रदेश सरकार बहनों को कराएगी फ्री में यात्रा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा बंधन पर उत्तर प्रदेश की बहनों के लिए बड़ी घोषणा की है। घोषण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की सभी बसों में बहनों (महिलाओं) को तीन दिन तक फ्री में यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की बहनें 8 अगस्त, 9 अगस्त तथा 10 अगस्त को रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा करेंगी। रक्षा बंधन के मौके पर 8, 9 तथा 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाओं से किसी भी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की सभी बसों में तीन दिन तक महिलाएं फ्री में कितनी भी दूर आ जा सकती हैँ।

उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी फ्री यात्रा

उत्तर प्रदेश सरकार ने यह भी तय किया है कि यूपी रोडवेज की दूसरे प्रदेशों में चलने वाली बसों में भी बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली प्रदेश की सरकार, हरियाणा प्रदेश की सरकार, राजस्थान प्रदेश की सरकार तथा पंजाब प्रदेश की सरकार ने भी रक्षा बंधन के मौके पर बहनों के लिए सरकारी बसों में फ्री यात्रा की व्यवस्था करने की घोषणा की है। अगले एक-दो दिनों में अन्य प्रदेशों की सरकार भी रक्षा बंधन पर फ्री यात्रा की घोषणा कर सकती हैं। Uttar Pradesh Samachar :

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उछाला झोटा बुग्गी का जुमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में झोटा बुग्गी (भैंसा-गाड़ी) बनाम बुलेट ट्रेन की बात कही। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में ?381 करोड़ की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

Yogi 11
Uttar Pradesh Samachar :
locationभारत
userचेतना मंच
calendar29 Nov 2025 03:45 PM
bookmark

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर में रहे। उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थापित सहारनपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने झोटा बुग्गी का जुमला जोर-शोर के साथ उछाला। झोटा बुग्गी का जुमला सुनकर जनसभा में मौजूद जनता ने हंसकर तालियों के साथ मुख्यमंत्री के जुमले का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने झोटा बुग्गी के स्थान पर भैंसा-गाड़ी शब्द का प्रयोग किया। भैंसा-गाड़ी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झोटा बुग्गी कहा जाता है। Uttar Pradesh Samachar :झोटा बुग्गी बनाम बुलेट ट्रेन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में झोटा बुग्गी (भैंसा-गाड़ी) बनाम बुलेट ट्रेन की बात कही। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में ?381 करोड़ की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सहारनपुर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में विकास, विरासत और स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार भैंसा गाड़ी नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवभक्तों के उत्साह को सराहा


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज सावन का अंतिम सोमवार है। सभी शिव मंदिरों में भक्तों का उत्साह देखने लायक है। सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का एक कोना होने के कारण पहले उपेक्षित रहा, लेकिन अब डबल इंजन सरकार के प्रयासों से यहां विकास की किरणें पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले इस क्षेत्र से पलायन और निराशा थी, लेकिन अब सहारनपुर की जनता में नई उम्मीद जगी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने सहारनपुर को उसकी समृद्ध विरासत से जोडऩे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मां शाकुंभरी का पावन धाम और माता त्रिपुरी बाला सुंदरी का स्थल इस क्षेत्र की पहचान हैं। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है और इसका हैंडओवर अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका भव्य लोकार्पण होगा। इसके अलावा, मां शाकुंभरी कॉरिडोर और ऐलिवेटेड मार्ग के निर्माण की योजना का भी जिक्र किया, जिससे श्रद्धालु हर मौसम में आसानी से तीर्थ स्थल तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने जाहर वीर गोगा के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन करने की बात भी कही, जो 900 साल पहले विदेशी आक्रांताओं से देश की रक्षा करने वाले वीर योद्धा थे और जिन्होंने बाबा गोरखनाथ के दर्शन के उपरांत यहां पर समाधि ली थी, उनके आश्रम को भव्य रूप दिया गया है।

विकास और विरासत के संतुलन के महत्व को बताया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि उनकी सरकार विकास और विरासत के संरक्षण में संतुलन बनाए हुए है। उन्होंने पिछली सरकारों पर जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारें जाति के नाम पर समाज को बांटती थीं और योजनाओं का लाभ केवल एक परिवार तक सीमित रहता था। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक परिवार अराजकता करता था और बदनाम पूरी जाति होती थी। सीएम ने कहा कि आज हमारी सरकार ने सहारनपुर को उसकी पहचान और गौरव से जोड़ा है। सीएम ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अब सभी जिला मुख्यालयों के नगर निकायों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। सहारनपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण हो रहा है और मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। उन्होंने कहा कि हमारा युवा खेलेगा तभी खिलेगा। हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के अंदर कनेक्टिविटी में हुआ है बड़ा सुधार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सहारनपुर की बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए कहा कि अब दिल्ली से सहारनपुर की दूरी मात्र तीन घंटे में तय की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पहले विकास के लिए लखनऊ जाना पड़ता था, लेकिन अब हम स्वयं आपके बीच आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी और फर्नीचर उद्योग की प्रशंसा की और कहा कि अगर पहले की सरकारों ने इसे प्रोत्साहन दिया होता तो यह इटली के फर्नीचर से भी बेहतर पहचान बना सकता था। उन्होंने स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वदेशी को अपनाने से हमारे कारीगरों को लाभ होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि त्योहारों के इस मौसम में स्वच्छता हमारा दायित्व है। उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा और राष्ट्रगान के आयोजन की अपील भी की। Uttar Pradesh Samachar :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में बोलते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने मालेगांव विस्फोट मामले में हिंदू नेताओं को फंसाने और रामसेतु को तोडऩे की कोशिश का जिक्र करते हुए कहा कि पहली सरकारें आतंकियों को संरक्षण देती थीं और सनातन धर्म के गौरव को कम करने की कोशिश करती थीं। उन्होंने कहा कि अब भारत अपनी विरासत का सम्मान करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की मूर्तियां और हस्तशिल्प अब स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं। सीएम ने रक्षा बंधन, काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आगामी पर्वों का उल्लेख किया। उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन की त्रासदी के स्मरण और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की तैयारियों का भी जिक्र किया। सीएम ने सभी से अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। Uttar Pradesh Samachar :योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपा चेक और चाबी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवा उद्यमी विकास योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्न्यन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों क्रमश: ममता, डेविड, भूपेन्द्र कुमार, कीर्ति बंसल, मेनका, राधा, अनीता, विनोद, धनंजय, सतपाल, रामकुमार, संदीप शर्मा, शिखा यादव और प्रशांत चौधरी को सीएम ने प्रशस्ति पत्र, डेमो चेक, मकान और ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, जसवंत सिंह सैनी, महापौर संजय कुमार, अध्यक्ष जिला पंचायत मांगेराम चौधरी, विधायकगण राजीव गुम्बर, कीरत सिंह गुर्जर, देवेन्द्र कुमार निम, मुकेश चौधरी, एमएलसी वंदना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, प्रदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। Uttar Pradesh Samachar :

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। यह फैसला प्रदेश की दशा तथा दिशा बदलने वाला फैसला होगा। UP सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए प्रदेश में जल्दी ही पांच लाख रुपए का भारी भरकम पूंजी निवेश लाने की घोषणा की है। सरकार ने तय किया है कि GBC-3 के तहत पांच लाख करोड़ रुपए का पूंजी निवेश कराया जाएगा

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला
locationभारत
userचेतना मंच
calendar27 Nov 2025 04:20 PM
bookmark

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार का यह बड़ा फैसला प्रदेश की दशा तथा दिशा बदलने वाला फैसला होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए प्रदेश में जल्दी ही पाँच लाख रूपए का भारी भरकम पूँजी निवेश लाने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में जीबीसी-3 के तहत पाँच लाख करोड़ रूपए का पूंजी निवेश कराया जाएगा। Uttar Pradesh Samacharक्या है जीबीसी-5 जिसके द्वारा आएगा बड़ा बदलाव


उत्तर प्रदेश सरकार ने जीबीसी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का नाम दिया है उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चार बार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) आयोजित की जा चुकी है। वर्ष-2025 के नवंबर के महीने में उत्तर प्रदेश में पाँचवीं जीबीसी-3 आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि जीबीसी-5 के द्वारा प्रदेश में पाँच लाख करोड़ रूपए का पूँजीनिवेश जुटाया जाएगा। इतने भारी भरकम पूँजी निवेश के आने से उत्तर प्रदेश की दशा तथा दिशा पूरी तरह से बदल जाएगी।

प्रदेश में चल रहा है रिफॉर्म, परफोर्म तथा ट्रांसफॉर्म का दौर

उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ हो रहे औद्योगिक विकास तथा बड़े पूँजी निवेश पर पूरी नजर डालना जरूरी है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि उत्तर प्रदेश, जो कभी निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य नहीं माना जाता था, आज देश के सबसे भरोसेमंद और तेजी से विकसित होते औद्योगिक राज्यों की पंक्ति में खड़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य ने निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में ऐसी छलांग लगाई है, जिसकी मिसाल कम ही देखने को मिलती है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” मॉडल का सर्वोत्तम उदाहरण बन चुका है। जहां एक ओर 2017 से पहले यूपी निवेश मानचित्र पर मुश्किल से स्थान पा रहा था, वहीं अब यह राज्य वैश्विक निवेशकों के लिए पहला विकल्प बन गया है। विगत 8 वर्षों में लाखों करोड़ का निवेश और दुनिया भर के निवेशकों का उत्तर प्रदेश की ओर रिझान इसी ओर इशारा कर रहा है। Uttar Pradesh Samacharयह भी पढ़े:राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी राहत: कोर्ट ने भर्ती पर लगी रोक हटाई, जल्द होंगे 6433 नियुक्तियांउत्तर प्रदेश में वर्ष- 2017 से पहले था निवेश का सूखा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ष 2000 से 2017 तक 17 वर्षों में उत्तर प्रदेश को महज ₹3,000 करोड़ का एफडीआई प्राप्त हुआ था। 2016 - 17 में यह आंकड़ा गिरकर ₹50 करोड़ तक सिमट गया था जो राज्य की छवि और औद्योगिक अभाव को दर्शाता है। राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग औसत थी, सिंगल विंडो सिस्टम जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी थी। यही नहीं, औद्योगिक विकास के लिए न तो स्पष्ट विज़न था और न ही स्थिर कानून व्यवस्था, जिससे निवेशकों में विश्वास की कमी बनी रही। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने "निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य" बनने का संकल्प लिया। इसके चलते 2019 से 2023 के बीच यूपी ने हजारों करोड़ से अधिक के एफडीआई को आकर्षित किया जो पूर्व की तुलना में कई गुना अधिक वृद्धि रही। सरकार ने दो इन्वेस्टर्स समिट (2018 यूपी इन्वेस्टर्स और 2023 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट) सफलतापूर्वक आयोजित किए। 2018 जीआईएस से ₹4.28 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जबकि 2023 जीआईएस से रिकॉर्ड ₹33.50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल हुए। योगी सरकार ने इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए अब तक चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया और अब जीबीसी-5 की तैयारी ज़ोरों पर है। Uttar Pradesh Samacharप्रदेश में हो रही है जीबीसी-5 की तैयारी

उत्तर प्रदेश में अब तक जो चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की गई हैं, उनके माध्यम से 16,000 से अधिक परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं इनमें 8,000 से अधिक में वाणिज्यिक संचालन शुरू हो चुका है, जबकि 8,000 से अधिक कार्यान्वयनाधीन हैं। जो निवेश धरातल पर उतर रहा है उसमें सबसे ज्यादा निवेश विनिर्माण (62.25%), सेवा (28.09%) और अवसंरचना क्षेत्रों में हुआ है। इसके माध्यम से वीवो, टाटा, अदानी, पेप्सिको, हल्दीराम, आइकिया जैसी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर अपने निवेश को धरातल पर उतारा है। इस वर्ष नंवबर में प्रस्तावित जीबीसी-5 के जरिए 5 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का लक्ष्य है जो आयोजन की तिथि तक बढ़कर 10 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। इस निवेश के धरातल पर उतरने से रोजगार के लाखों नए अवसर, स्थानीय उद्यमों का विकास और समग्र सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की उम्मीद है। Uttar Pradesh Samachar

Advertisement

संबंधित खबरें