रक्षा बंधन पर फ्री में यात्रा करेंगी बहने

रक्षा बंधन को लेकर बहुत बड़ा अपडेट आया है। रक्षा बंधन के त्यौहार पर उत्तर प्रदेश समेत भारत के अनेक प्रदेशों में बहनों को फ्री में यात्रा करने का तोहफा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन के मौके पर लगातार तीन दिन तक बहनों को फ्री यात्रा करने का मौका देने की घोषणा की है।

Yogi 12
Uttar Pradesh Samachar : 
locationभारत
userचेतना मंच
calendar29 Nov 2025 12:23 PM
bookmark

रक्षा बंधन को लेकर बहुत बड़ा अपडेट आया है। रक्षा बंधन के त्यौहार पर उत्तर प्रदेश समेत भारत के अनेक प्रदेशों में बहनों को फ्री में यात्रा करने का तोहफा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन के मौके पर लगातार तीन दिन तक बहनों को फ्री यात्रा करने का मौका देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान तथा पंजाब में भी बहनों को फ्री यात्रा करने का मौका मिलेगा। Uttar Pradesh Samachar :

उत्तर प्रदेश सरकार बहनों को कराएगी फ्री में यात्रा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा बंधन पर उत्तर प्रदेश की बहनों के लिए बड़ी घोषणा की है। घोषण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की सभी बसों में बहनों (महिलाओं) को तीन दिन तक फ्री में यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की बहनें 8 अगस्त, 9 अगस्त तथा 10 अगस्त को रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा करेंगी। रक्षा बंधन के मौके पर 8, 9 तथा 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाओं से किसी भी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की सभी बसों में तीन दिन तक महिलाएं फ्री में कितनी भी दूर आ जा सकती हैँ।

उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी फ्री यात्रा

उत्तर प्रदेश सरकार ने यह भी तय किया है कि यूपी रोडवेज की दूसरे प्रदेशों में चलने वाली बसों में भी बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली प्रदेश की सरकार, हरियाणा प्रदेश की सरकार, राजस्थान प्रदेश की सरकार तथा पंजाब प्रदेश की सरकार ने भी रक्षा बंधन के मौके पर बहनों के लिए सरकारी बसों में फ्री यात्रा की व्यवस्था करने की घोषणा की है। अगले एक-दो दिनों में अन्य प्रदेशों की सरकार भी रक्षा बंधन पर फ्री यात्रा की घोषणा कर सकती हैं। Uttar Pradesh Samachar :

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उछाला झोटा बुग्गी का जुमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में झोटा बुग्गी (भैंसा-गाड़ी) बनाम बुलेट ट्रेन की बात कही। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में ?381 करोड़ की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

Yogi 11
Uttar Pradesh Samachar :
locationभारत
userचेतना मंच
calendar29 Nov 2025 03:45 PM
bookmark

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर में रहे। उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थापित सहारनपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने झोटा बुग्गी का जुमला जोर-शोर के साथ उछाला। झोटा बुग्गी का जुमला सुनकर जनसभा में मौजूद जनता ने हंसकर तालियों के साथ मुख्यमंत्री के जुमले का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने झोटा बुग्गी के स्थान पर भैंसा-गाड़ी शब्द का प्रयोग किया। भैंसा-गाड़ी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झोटा बुग्गी कहा जाता है। Uttar Pradesh Samachar :झोटा बुग्गी बनाम बुलेट ट्रेन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में झोटा बुग्गी (भैंसा-गाड़ी) बनाम बुलेट ट्रेन की बात कही। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में ?381 करोड़ की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सहारनपुर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में विकास, विरासत और स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार भैंसा गाड़ी नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवभक्तों के उत्साह को सराहा


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज सावन का अंतिम सोमवार है। सभी शिव मंदिरों में भक्तों का उत्साह देखने लायक है। सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का एक कोना होने के कारण पहले उपेक्षित रहा, लेकिन अब डबल इंजन सरकार के प्रयासों से यहां विकास की किरणें पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले इस क्षेत्र से पलायन और निराशा थी, लेकिन अब सहारनपुर की जनता में नई उम्मीद जगी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने सहारनपुर को उसकी समृद्ध विरासत से जोडऩे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मां शाकुंभरी का पावन धाम और माता त्रिपुरी बाला सुंदरी का स्थल इस क्षेत्र की पहचान हैं। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है और इसका हैंडओवर अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका भव्य लोकार्पण होगा। इसके अलावा, मां शाकुंभरी कॉरिडोर और ऐलिवेटेड मार्ग के निर्माण की योजना का भी जिक्र किया, जिससे श्रद्धालु हर मौसम में आसानी से तीर्थ स्थल तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने जाहर वीर गोगा के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन करने की बात भी कही, जो 900 साल पहले विदेशी आक्रांताओं से देश की रक्षा करने वाले वीर योद्धा थे और जिन्होंने बाबा गोरखनाथ के दर्शन के उपरांत यहां पर समाधि ली थी, उनके आश्रम को भव्य रूप दिया गया है।

विकास और विरासत के संतुलन के महत्व को बताया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि उनकी सरकार विकास और विरासत के संरक्षण में संतुलन बनाए हुए है। उन्होंने पिछली सरकारों पर जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारें जाति के नाम पर समाज को बांटती थीं और योजनाओं का लाभ केवल एक परिवार तक सीमित रहता था। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक परिवार अराजकता करता था और बदनाम पूरी जाति होती थी। सीएम ने कहा कि आज हमारी सरकार ने सहारनपुर को उसकी पहचान और गौरव से जोड़ा है। सीएम ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अब सभी जिला मुख्यालयों के नगर निकायों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। सहारनपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण हो रहा है और मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। उन्होंने कहा कि हमारा युवा खेलेगा तभी खिलेगा। हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के अंदर कनेक्टिविटी में हुआ है बड़ा सुधार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सहारनपुर की बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए कहा कि अब दिल्ली से सहारनपुर की दूरी मात्र तीन घंटे में तय की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पहले विकास के लिए लखनऊ जाना पड़ता था, लेकिन अब हम स्वयं आपके बीच आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी और फर्नीचर उद्योग की प्रशंसा की और कहा कि अगर पहले की सरकारों ने इसे प्रोत्साहन दिया होता तो यह इटली के फर्नीचर से भी बेहतर पहचान बना सकता था। उन्होंने स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वदेशी को अपनाने से हमारे कारीगरों को लाभ होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि त्योहारों के इस मौसम में स्वच्छता हमारा दायित्व है। उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा और राष्ट्रगान के आयोजन की अपील भी की। Uttar Pradesh Samachar :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में बोलते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने मालेगांव विस्फोट मामले में हिंदू नेताओं को फंसाने और रामसेतु को तोडऩे की कोशिश का जिक्र करते हुए कहा कि पहली सरकारें आतंकियों को संरक्षण देती थीं और सनातन धर्म के गौरव को कम करने की कोशिश करती थीं। उन्होंने कहा कि अब भारत अपनी विरासत का सम्मान करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की मूर्तियां और हस्तशिल्प अब स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं। सीएम ने रक्षा बंधन, काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आगामी पर्वों का उल्लेख किया। उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन की त्रासदी के स्मरण और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की तैयारियों का भी जिक्र किया। सीएम ने सभी से अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। Uttar Pradesh Samachar :योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपा चेक और चाबी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवा उद्यमी विकास योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्न्यन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों क्रमश: ममता, डेविड, भूपेन्द्र कुमार, कीर्ति बंसल, मेनका, राधा, अनीता, विनोद, धनंजय, सतपाल, रामकुमार, संदीप शर्मा, शिखा यादव और प्रशांत चौधरी को सीएम ने प्रशस्ति पत्र, डेमो चेक, मकान और ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, जसवंत सिंह सैनी, महापौर संजय कुमार, अध्यक्ष जिला पंचायत मांगेराम चौधरी, विधायकगण राजीव गुम्बर, कीरत सिंह गुर्जर, देवेन्द्र कुमार निम, मुकेश चौधरी, एमएलसी वंदना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, प्रदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। Uttar Pradesh Samachar :

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

यूपी में 207 किमी लंबा साइकिल हाईवे : यूपी का ही नहीं एशिया का भी पहला अनोखा सफर

उत्तर प्रदेश में हाईवे और एक्सप्रेसवे की भरमार के बीच एक ऐसा हाईवे भी मौजूद है जो कारों, बसों या ट्रकों के लिए नहीं बल्कि सिर्फ साइकिल चालकों के लिए बनाया गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं "आगरा-इटावा साइकिल हाईवे" की जो न सिर्फ यूपी का बल्कि एशिया का भी पहला साइकिल हाईवे है।

Cykil hyway
Uttar Pradesh samachar :
locationभारत
userचेतना मंच
calendar29 Nov 2025 07:46 PM
bookmark

उत्तर प्रदेश में हाईवे और एक्सप्रेसवे की भरमार के बीच एक ऐसा हाईवे भी मौजूद है जो कारों, बसों या ट्रकों के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ साइकिल चालकों के लिए बनाया गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं "आगरा-इटावा साइकिल हाईवे" की, जो न सिर्फ यूपी का बल्कि एशिया का भी पहला साइकिल हाईवे है। Uttar Pradesh samachar :क्या है आगरा-इटावा साइकिल हाईवे की खासियत?


यह साइकिल हाईवे इटावा के लायन सफारी पार्क से शुरू होता है और आगरा तक 207 किलोमीटर की दूरी तय करता है। रास्ते में यह हाईवे 92 गांवों से गुजरता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को नई पहचान और कनेक्टिविटी मिलती है। यह हाईवे मुख्य सड़कों के समानांतर चलता है और इसकी चौड़ाई लगभग 7 फीट है। साइकिल चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसके बीच में डिवाइडर बनाया गया हैपर्यावरण और पर्यटन दोनों को बढ़ावा

यह हाईवे केवल एक ट्रैक नहीं, बल्कि एक ईको-टूरिज्म कॉरिडोर भी है। सफर के दौरान साइकिल सवार चंबल और यमुना की घाटियों की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। नौगवा का किला, राजा भोज की हवेली और बटेश्वरनाथ मंदिर जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से होकर गुजरते है यह हाईवे। आगरा-इटावा साइकिल हाईवे का उद्घाटन साल 2016 में हुआ था। उद्घाटन के मौके पर भारत सहित 5 देशों के 90 साइकिल चालकों ने इस रूट पर रैली भी निकाली थी।

विवाद भी जुड़े रहेहालांकि शुरुआत में यह परियोजना काफी सराही गई, लेकिन कुछ समय बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे। कुछ हिस्सों में दरारें पड़ गईं। विपक्षी दलों ने इसे "दिखावटी प्रोजेक्ट" बताकर आलोचना भी की। ये साइकिल इसलिए खास हाईवे है कि स्वस्थ यात्रा, पर्यटन, पर्यावरण की सुरक्षा, तीनों को एक साथ साधता है। यह परियोजना बताती है कि साइकिलिंग केवल एक खेल या व्यायाम नहीं, बल्कि सतत विकास की दिशा में ठोस कदम है। अगर अन्य राज्यों में भी ऐसे साइकिल हाईवे होंगे तो भारत का साइकिलिंग फ्यूचर भी एक्सप्रेसवे जितना ही तेज हो सकता है! Uttar Pradesh samachar :


Advertisement

संबंधित खबरें