'हम फिर कोशिश कर रहे हैं’, तलाक के फैसले के बाद भी साइना-कश्यप के प्यार की हुई जीत!

हाल ही में साइना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इशारा किया कि दोनों अपने रिश्ते को फिर से एक मौका दे रहे हैं। साइना ने अपने पोस्ट में लिखा, `हम फिर कोशिश कर रहे हैं।` सोशल मीडिया पर साइना का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Picsart 25 08 03 08 26 29 907
locationभारत
userचेतना मंच
calendar28 Nov 2025 03:35 PM
bookmark

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति कश्यप परुपल्ली के रिश्ते ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। हाल ही में साइना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इशारा किया कि दोनों अपने रिश्ते को फिर से एक मौका दे रहे हैं। साइना ने अपने पोस्ट में लिखा, "हम फिर कोशिश कर रहे हैं", जो उनके प्रशंसकों के लिए बेहद भावुक और खुशी भरी खबर बन गई।

अलगाव का ऐलान और सोशल मीडिया पर हलचल


पिछले महीने 13 जुलाई को साइना और कश्यप ने अपने अलगाव का ऐलान किया था। इस घोषणा ने खेल जगत और उनके फैन्स को चौंका दिया था। लेकिन अब साइना के नए पोस्ट ने यह साफ कर दिया है कि दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने का फैसला किया है। साइना ने अपने पोस्ट में रिश्ते की अहमियत पर भी बात की और लिखा कि दूरी ने उन्हें मौजूदगी का महत्व सिखाया।

प्यार की वापसी का इमोशनल इजहार


सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में साइना और कश्यप पहाड़ों के बीच बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कैप्शन में साइना ने लिखा, "पीस, प्रोग्रेस और हीलिंग – हम फिर कोशिश कर रहे हैं।" उनके इस इमोशनल पोस्ट पर फैन्स और खेल जगत की हस्तियों ने ढेरों प्यार भरे कमेंट्स किए।

  View this post on Instagram

 

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina)

फैन्स के लिए खुशखबरी

साइना और कश्यप की इस कहानी ने यह साबित कर दिया कि सच्चा प्यार किसी भी मुश्किल को पार कर सकता है। तलाक का फैसला लेने के बाद भी दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्यार कायम रहा और अब दोनों फिर से साथ आ गए हैं। फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि उनका यह रिश्ता और मजबूत बने। 7 साल बाद टूटा स्टार कपल साइना-कश्यप का रिश्ता, शांति और आत्मविकास के लिए लिया तलाक

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

क्या एशिया कप से बाहर रहेंगे बुमराह? वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर मंथन तेज

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भागीदारी को लेकर संशय गहराता जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुमराह का इस टूर्नामेंट में खेलना फिलहाल असंभव माना जा रहा है।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah
locationभारत
userचेतना मंच
calendar27 Nov 2025 12:32 AM
bookmark

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की भागीदारी को लेकर संशय गहराता जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुमराह का इस टूर्नामेंट में खेलना फिलहाल असंभव माना जा रहा है। इसकी प्रमुख वजह है उनका बढ़ता वर्कलोड और आगामी टेस्ट शेड्यूल। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ में बुमराह को तीसरे टेस्ट के बाद ही रेस्ट पर भेज दिया गया था। टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला उनके लंबे क्रिकेट करियर और आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए लिया था। अब, जब 9 सितंबर से एशिया कप का आग़ाज़ होना है और 29 सितंबर को इसका फाइनल प्रस्तावित है उसी दौरान 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ भी शुरू होनी है। Jasprit Bumrah

एशिया कप या टेस्ट सीरीज ?

BCCI के करीबी सूत्रों के अनुसार, यदि बुमराह एशिया कप में खेलते हैं और भारत फाइनल तक पहुँचता है, तो उनके लिए 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ में खेलना संभव नहीं होगा। ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक रूप से उठ रहा है कि बुमराह सीमित ओवरों के इस महत्त्वपूर्ण टूर्नामेंट को प्राथमिकता देंगे या रेड-बॉल क्रिकेट को तरजीह देंगे। बोर्ड से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में जानकारी दी, "यदि जसप्रीत बुमराह एशिया कप में हिस्सा लेते हैं, तो टूर्नामेंट के बाद उन्हें कम-से-कम एक महीने का विश्राम दिया जाना जरूरी होगा। ऐसी स्थिति में उनका वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में खेलना लगभग असंभव हो जाएगा। चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को इस मुद्दे पर जल्द और स्पष्ट निर्णय लेना होगा, ताकि आगे की योजना तय की जा सके।

यह भी पढ़े:‘मेरा नाम लिस्ट में नहीं’ – तेजस्वी के दावे पर ECI ने दिखाई पूरी डिटेलगंभीर है चयनकर्ताओं की चुनौती

इस मामले में अब निर्णय की ज़िम्मेदारी मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर है। बुमराह खुद भी टेस्ट क्रिकेट को बेहद पसंद करते हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक उनके लिए विशेष मायने रखते हैं। सूत्रों की मानें तो अगर बुमराह एशिया कप से बाहर रहते हैं, तो उन्हें दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में उतारा जा सकता है। वहीं, जनवरी 2026 में होने वाली टी20 सीरीज़ के ज़रिए उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का भी मौका दिया जा सकता है। Jasprit Bumrah

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

300+ बना तो मुकाबला भारत के नाम ! ओवल में इतिहास रचने को तैयार भारत

ओवल के मैदान पर अब तक की सबसे बड़ी सफल रनचेजिंग 1902 में दर्ज हुई थी जब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथी पारी में 263 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। यह आंकड़ा बीते 123 वर्षों से अछूता है। तब से लेकर आज तक ओवल की चौथी पारी में किसी भी टीम ने यह स्कोर पार नहीं किया। सवाल यह है कि क्या इंडिया जीत पाएगी?

India Vs England 3
India Vs England
locationभारत
userचेतना मंच
calendar02 Dec 2025 02:51 PM
bookmark

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज़ का निर्णायक मुकाबला ऐतिहासिक ‘द ओवल’ मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले की अहमियत केवल एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी तक सीमित नहीं, बल्कि यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दर्ज एक ऐसे पन्ने को पलटने की चुनौती भी है, जो पिछले 123 वर्षों से अछूता है। India Vs England

123 साल पुराना रिकॉर्ड

ओवल के मैदान पर अब तक की सबसे बड़ी सफल रनचेजिंग 1902 में दर्ज हुई थी, जब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथी पारी में 263 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। यह आंकड़ा बीते 123 वर्षों से अछूता है। तब से लेकर आज तक ओवल की चौथी पारी में किसी भी टीम ने यह स्कोर पार नहीं किया। अब सवाल यह है क्या टीम इंडिया इस ‘कठिन किले’ को फतह कर सकती है?

यदि भारतीय टीम इंग्लैंड को 300 से ऊपर का लक्ष्य देती है, तो यह रणनीतिक तौर पर उन्हें जीत की ओर अग्रसर कर सकता है। टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में बल्लेबाजी हमेशा चुनौतीपूर्ण रही है, जहां पिच धीरे-धीरे टूटती है और स्पिनरों के लिए स्वर्ग बन जाती है। भारत को यह ध्यान में रखना होगा कि ओवल पर 1979 में उन्होंने खुद इंग्लैंड के खिलाफ 429/8 का स्कोर बनाया था हालांकि वह मैच ड्रॉ रहा था क्योंकि लक्ष्य 438 रन था और समय की कमी आड़े आई।

यह भी पढ़े:अस्पताल के लिए निर्माण सामग्री न भेजने का आरोप, 35 लाख हड़पेभारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम

इंग्लैंड की पहली पारी में डकेट और क्राउली ने तेज शुरुआत की, लेकिन सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने रफ्तार और सटीकता से इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। सिर्फ 51.2 ओवर में पूरी टीम 247 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें दोनों गेंदबाज़ों ने 4-4 विकेट झटके। इस प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर भारत 300+ का टारगेट सेट करता है, तो उसके पास इंग्लैंड को रोकने के लिए जरूरी हथियार मौजूद हैं।

ओवल में चौथी पारी में सफल रनचेजिंग

  1. 263/9 – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (1902)
  2. 255/2 – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (1963)
  3. 242/5 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (1972)
  4. 226/2 – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (1988)
  5. 219/2 – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (2024)  India Vs England


Advertisement

संबंधित खबरें