अब नोएडा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे : 45,000 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया सफर, सिर्फ तीन घंटे में पहुंचेगी राजधानी

अगर आप नोएडा से लखनऊ की लंबी यात्रा से परेशान हैं तो आपके लिए राहत की बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार अब एक ऐसा अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है जिससे राजधानी लखनऊ तक की दूरी महज 3 से 4 घंटे में तय की जा सकेगी। इसके जरिए न सिर्फ सफर तेज होगा बल्कि सुविधाजनक भी होगा।

अब नोएडा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे : 45,000 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया सफर, सिर्फ तीन घंटे में पहुंचेगी राजधानी
locationभारत
userचेतना मंच
calendar27 Nov 2025 06:14 PM
bookmark

अगर आप नोएडा से लखनऊ की लंबी यात्रा से परेशान हैं, तो आपके लिए राहत की बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार अब एक ऐसा अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है, जिससे राजधानी लखनऊ तक की दूरी महज 3 से 4 घंटे में तय की जा सकेगी। अभी यह यात्रा 8 से 9 घंटे में पूरी होती है। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए न सिर्फ सफर तेज होगा, बल्कि सुविधाजनक और पूरी तरह बाधारहित भी होगा। परियोजना का डिजाइन एक्सेस-कंट्रोल्ड रखा गया है, जिससे रास्ते में कोई सिग्नल या अवरोध नहीं आएगा। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर स्मार्ट टोलिंग सिस्टम, सर्विस लेन, ओवरब्रिज और ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे।Noida News :पूरे क्षेत्र में व्यापार, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी


नोएडा के नजदीक से शुरू होकर यह एक्सप्रेसवे लखनऊ के आउटर तक जाएगा। इस परियोजना में कई मल्टीपल एंट्री और एग्जिट पॉइंट होंगे, जिससे आसपास के गांव और कस्बों को शहरी इलाकों से बेहतर जोड़ मिलेगा। इसका लाभ न केवल आम यात्रियों को मिलेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में व्यापार, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी।जमीन की कीमतों में तीव्र उछाल देखने को मिलेगा

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस मार्ग से जुड़े क्षेत्रों में जमीन की कीमतों में तीव्र उछाल देखने को मिलेगा। वहीं, सड़क के किनारे स्थानीय छोटे कारोबारों को भी पनपने का अवसर मिलेगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस मेगा प्रोजेक्ट पर लगभग 45,000 करोड़ की लागत आएगी और इसे वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया हNoida News :ै।

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

बुलंदशहर में हत्या, नोएडा में बवाल

नोएडा से लापता हुए युवक का शव बुलंदशहर में मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है जहां पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बुलंदशहर की पुलिस ने परिजनों को नोएडा के थाने में एफआईआर कराने के लिए भेजा है।

Noida News 61
Noida News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar30 Nov 2025 01:25 AM
bookmark

नोएडा से लापता हुए युवक का शव बुलंदशहर में मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है, जहां पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बुलंदशहर की पुलिस ने परिजनों को नोएडा के थाने में एफआईआर कराने के लिए भेजा है। सोमवार को परिजन नोएडा के थाना बिसरख पहुंचे, जहां पर काफी देर तक हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली हैNoida Newsनोएडा से बुलंदशहर के लिए निकला था मृतक


नोएडा पुलिस ने बताया कि मृतक नरेश प्रजापति(45) थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत रोजा जलालपुर में रहते थे। वह दो अगस्त को नोएडा से अपनी बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर के शिवाली के लिए निकले थे। रविवार को उनका शव नहर के किनारे थाना नरसेना क्षेत्र बुलंदहश में पड़ा मिला है। वहां की पुलिस ने नोएडा में रहने वाले परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन बुलंदशहर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि नरेश की गला दबाकर पहले हत्या की गई, जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नहर में फेंका गया।थाने पर पहुंचकर परिजनों ने किया हंगामा


बताया जा रहा है कि बुलंदशहर की पुलिस से शव मिलने के बाद परिजन नोएडा लेकर सोमवार को आ गए। यहां पर परिजनों के साथ आसपास के दर्जनों की संख्या में लोग थाना बिसरख पहुंच गए। जहां पर सोमवार को थाने का घेराव कर पुलिस पर एफआईआर न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। काफी देर तक परिजनों ने हंगामा किया। मीडिया में मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि नरेश थाना बिसरख क्षेत्र में रहता है, लेकिन वह किसी काम से दो अगस्त को बुलंदशहर में गए थे। वहां पर ही उनकी बॉडी मिली है।सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

चूंकि मृतक नरेश नोएडा के रोजा जलालपुर में रहते थे। यहां से ही वह अपनी बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर गए थे। जहां पर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। वहीं पर उनका शव मिला था। चूंकि बुलंदशहर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों को बुलंदशहर की पुलिस ने बताया कि घटना स्थल नोएडा का है, इसलिए वह नोएडा के संबंधित थाने में ही एफआईआर कराएं। ऐेसे में परिजन बुलदंशहर से नोएडा आ गए। यहां पर पहले परिजन एफआईआर के लिए बिसरख थाने पहुंची। जहां पर पुलिस ने शुरुआती दौर में बताया कि घटना स्थल बुलदंशहर का है। ऐसे में वहीं पर एफआईआर कराई जाए। चूंकि काफी संख्या में लोग जमा हो गए। ऐसे में पुलिस ने तत्काल परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली। साथ ही घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने टीम का गठन भी कर दिया है। Noida News


Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

कार के अंदर दो दोस्तों का शव मिलने से हड़कंप

नोएडा में एक ही कार के अंदर दो दोस्तों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर एवं कार का मैकेनिक से गेट खुलवाकर शवों को बाहर निकाला। दोनों की शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Noida News 60
Noida News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar30 Nov 2025 01:19 AM
bookmark

नोएडा में एक ही कार के अंदर दो दोस्तों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर एवं कार का मैकेनिक से गेट खुलवाकर शवों को बाहर निकाला। दोनों की शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोएडा पुलिस ने दम घुटने से मौत की आशंका जताई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलने की भी बात नोएडा पुलिस कर रही हैNoida Newsएसी चलाकर कार में पी रहे थे शराब


नोएडा पुलिस ने बताया कि खोड़ा के रहने वाले 27 वर्षीय सचिन पुत्र रामगोपाल शर्मा और 50 वर्षीय लक्ष्मी शंकर पुत्र तुकी राम कॉर्ल्स हूबपर स्कूल के सामने रोड पर नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ बायोलॉजी के सामने रविवार रात को एक कार के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों एसी चलाकर देर रात तक शराब पी रहे थे। आशंका है कि शराब पीने के दौरान ही दोनों को नींद आ गई। जिससे दोनों सो गए। सोने के दौरान ही दोनों बेहोश हो गए और जिससे उनका दम घुट गया। कार के अंदर ही दोनों ने दमतोड़ दियारात भर परिजनों ने खोजा, सुबह थाने पहुंचे

रविवार रात को परिजन सचिन की तलाश कर रहे थे। चूंकि गाड़ी सचिन की थी। वह उसे ओला और उबर में चला रहा था। रात भर परिजनों को सचिन नहंी मिला, तो वह नोएडा के सेक्टर-58 थाने में पहुंचे। वहां पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार नंबर के आधार पर सचिन की तलाश करने लगी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कार की लोकेशन निकलवाई, जिसके बाद नोएडा पुलिस परिजनों को लेकर कार तक पहुंची। वहां पर देखा कि कार के अंदर दोनों पड़े हुए थे। नोएडा पुुलिस ने तत्काल कार का मैकेनिक से गेट खुलवाया और शवों को बाहर निकाला। Noida News

Advertisement

संबंधित खबरें