अब नोएडा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे : 45,000 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया सफर, सिर्फ तीन घंटे में पहुंचेगी राजधानी

अगर आप नोएडा से लखनऊ की लंबी यात्रा से परेशान हैं तो आपके लिए राहत की बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार अब एक ऐसा अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है जिससे राजधानी लखनऊ तक की दूरी महज 3 से 4 घंटे में तय की जा सकेगी। इसके जरिए न सिर्फ सफर तेज होगा बल्कि सुविधाजनक भी होगा।

अब नोएडा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे : 45,000 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया सफर, सिर्फ तीन घंटे में पहुंचेगी राजधानी
locationभारत
userचेतना मंच
calendar27 Nov 2025 06:14 PM
bookmark

अगर आप नोएडा से लखनऊ की लंबी यात्रा से परेशान हैं, तो आपके लिए राहत की बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार अब एक ऐसा अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है, जिससे राजधानी लखनऊ तक की दूरी महज 3 से 4 घंटे में तय की जा सकेगी। अभी यह यात्रा 8 से 9 घंटे में पूरी होती है। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए न सिर्फ सफर तेज होगा, बल्कि सुविधाजनक और पूरी तरह बाधारहित भी होगा। परियोजना का डिजाइन एक्सेस-कंट्रोल्ड रखा गया है, जिससे रास्ते में कोई सिग्नल या अवरोध नहीं आएगा। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर स्मार्ट टोलिंग सिस्टम, सर्विस लेन, ओवरब्रिज और ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे।Noida News :पूरे क्षेत्र में व्यापार, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी


नोएडा के नजदीक से शुरू होकर यह एक्सप्रेसवे लखनऊ के आउटर तक जाएगा। इस परियोजना में कई मल्टीपल एंट्री और एग्जिट पॉइंट होंगे, जिससे आसपास के गांव और कस्बों को शहरी इलाकों से बेहतर जोड़ मिलेगा। इसका लाभ न केवल आम यात्रियों को मिलेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में व्यापार, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी।जमीन की कीमतों में तीव्र उछाल देखने को मिलेगा

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस मार्ग से जुड़े क्षेत्रों में जमीन की कीमतों में तीव्र उछाल देखने को मिलेगा। वहीं, सड़क के किनारे स्थानीय छोटे कारोबारों को भी पनपने का अवसर मिलेगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस मेगा प्रोजेक्ट पर लगभग 45,000 करोड़ की लागत आएगी और इसे वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया हNoida News :ै।

Advertisement

अगली खबर पढ़ें

कार के अंदर दो दोस्तों का शव मिलने से हड़कंप

नोएडा में एक ही कार के अंदर दो दोस्तों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर एवं कार का मैकेनिक से गेट खुलवाकर शवों को बाहर निकाला। दोनों की शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Noida News 60
Noida News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar30 Nov 2025 01:19 AM
bookmark

नोएडा में एक ही कार के अंदर दो दोस्तों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर एवं कार का मैकेनिक से गेट खुलवाकर शवों को बाहर निकाला। दोनों की शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोएडा पुलिस ने दम घुटने से मौत की आशंका जताई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलने की भी बात नोएडा पुलिस कर रही हैNoida Newsएसी चलाकर कार में पी रहे थे शराब


नोएडा पुलिस ने बताया कि खोड़ा के रहने वाले 27 वर्षीय सचिन पुत्र रामगोपाल शर्मा और 50 वर्षीय लक्ष्मी शंकर पुत्र तुकी राम कॉर्ल्स हूबपर स्कूल के सामने रोड पर नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ बायोलॉजी के सामने रविवार रात को एक कार के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों एसी चलाकर देर रात तक शराब पी रहे थे। आशंका है कि शराब पीने के दौरान ही दोनों को नींद आ गई। जिससे दोनों सो गए। सोने के दौरान ही दोनों बेहोश हो गए और जिससे उनका दम घुट गया। कार के अंदर ही दोनों ने दमतोड़ दियारात भर परिजनों ने खोजा, सुबह थाने पहुंचे

रविवार रात को परिजन सचिन की तलाश कर रहे थे। चूंकि गाड़ी सचिन की थी। वह उसे ओला और उबर में चला रहा था। रात भर परिजनों को सचिन नहंी मिला, तो वह नोएडा के सेक्टर-58 थाने में पहुंचे। वहां पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार नंबर के आधार पर सचिन की तलाश करने लगी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कार की लोकेशन निकलवाई, जिसके बाद नोएडा पुलिस परिजनों को लेकर कार तक पहुंची। वहां पर देखा कि कार के अंदर दोनों पड़े हुए थे। नोएडा पुुलिस ने तत्काल कार का मैकेनिक से गेट खुलवाया और शवों को बाहर निकाला। Noida News

Advertisement

अगली खबर पढ़ें

नोएडा में कवि ने कर दी रामायण की बड़ी व्यवस्था

नोएडा शहर रविवार को एक शानदार आयोजन का गवाह बना। नोएडा शहर के सेक्टर-19 में स्थापित शिव कुटीर में दुनिया के सबसे बड़े ग्रंथ के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। नोएडा में आयोजित तुलसी जयंती समारोह में नोएडा के कवि ने रामचरित मानस की बहुचर्चित चौपाई की शानदार व्यवस्था कर दी।

Noida Samachar 2
Noida Samachar
locationभारत
userचेतना मंच
calendar02 Dec 2025 07:36 PM
bookmark

नोएडा शहर रविवार को एक शानदार आयोजन का गवाह बना। नोएडा शहर के सेक्टर-19 में स्थापित शिव कुटीर में दुनिया के सबसे बड़े ग्रंथ के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। नोएडा में आयोजित तुलसी जयंती समारोह में नोएडा के कवि ने रामचरित मानस की बहुचर्चित चौपाई की शानदार व्यवस्था कर दी। नोएडा में आयोजित तुलसी जयंती का यह आयोजन अध्यात्म तथा साहित्य का अनूठा संगम साबित हुआ। Noida Samachar नोएडा में इस प्रकार मनाई गई तुलसी जंयती


आपको बता दें कि रविवार को पूरी दुनिया के साथ ही नोएडा में भी तुलसी जयंती मनाई गई। नोएडा में स्थापित शिव कुटीर (सी-140) सेक्टर 19 में आयोजित तुलसी जयंती समारोह 2025 ने अध्यात्म और साहित्य का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया। कौटिल्य फाउंडेशन (रजि.) उत्तर प्रदेश समाज एवं साहित्य कला फाउंडेशन, नोएडा द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री शंभूनाथ श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर राजबहादुर रहे। साथ ही मंच पर श्री लल्लन प्रसाद, डॉ. अशोक मधुप एवं श्री विनीत तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि प्रेम सागर ने गरिमामय ढंग से किया। इसी दौरान कवि विनीत सिंह ने तुलसीदास जी की प्रसिद्ध उक्ति — "ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी; सकल ताडऩ के अधिकारी।" की नई व्याख्या प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि "ताडऩ" का अर्थ प्रताडि़त करना नहीं, बल्कि देखना/घूरना है, और इस दृष्टिकोण ने समाज में सकारात्मक सोच का संदेश पहुँचाया। काव्य पाठ में श्रीमती आभा चौधरी, कवि गोपाल गुप्ता एवं जीएसटी कमिश्नर डॉ. अरुण सागर सहित अनेक कविगणों ने अपनी भावनाओं से वातावरण को भावविभोर कर दिया।

यह भी पढ़े:एक वीडियो… और नाबालिग पर आतंकी केस ! बलूचिस्तान में गरमाया मामलाकाव्य पाठ ने सबको किया प्रभावित

नोएडा शहर में आयोजित तुलसी जयंती में विशेष आकर्षण रहा कवि विनय विक्रम सिंह का प्रभावशाली काव्य पाठ। अपने काव्य पाठ में उन्होंने पढ़ा कि- "आरक्षण साहित्य में बैठा पांव पसार, खंजरी-डफली मंच पर, नीचे पड़ा सितार।" इन पंक्तियों ने उपस्थित जनसमूह को गहरे चिंतन और आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में संस्था के अध्यक्ष श्री लल्लन प्रसाद जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण को मानवता से जोड़ते हुए अत्यंत सारगर्भित शब्दों में श्रोताओं को संदेश दिया कि यदि हम प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो आने वाली पीढिय़ाँ इसका खामियाजा भुगतेंगी। उनका यह प्रेरणादायक संबोधन समारोह का सबसे सशक्त समापन साबित हुआ। पूरा आयोजन तुलसी की वाणी को आधुनिक संदर्भ में जीवंत करने का सफल प्रयास रहा, जिसने उपस्थित प्रत्येक श्रोता के मन पर अमिट छाप छोड़ी। Noida Samachar  

Advertisement