नोएडा की ताज़ा ख़बरें, 30 जुलाई के अखबारों से, एक साथ पढ़ें

Friday
locationभारत
userचेतना मंच
calendar05 Nov 2025 12:55 PM
bookmark

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 30 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।

Noida News: समाचार अमर उजाला से

अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “नोएडा एयरपोर्ट की 24 घंटे एआई कैमरों से होगी निगरानी” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा 24/7 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले हाई रेजुलेशन कैमरों की निगरानी में होगी। इनसे लैंडसाइड (हवाई अड्डे में सुरक्षा जांच क्षेत्र को छोड़कर पूरा क्षेत्र), टर्मिनल और एयरसाइड (उड़ान क्षेत्र) जोन के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। कमांड कंट्रोल सेंटर तैयार कर दिया गया है। किसी भी गतिविधि पर एआई कैमरे सायरन बजाकर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर देंगे। एयरपोर्ट की सुरक्षा को पर्यावरण डिजाइन के माध्यम से अपराध निवारण (सीपीटीईडी) सिद्धांतों पर आधारित है। हवाई अड्डा शुरू होने से पहले हवाई अड्डे पर कमांड कंट्रोल सेंटर बनाकर तैयार किया गया है। हवाई अड्डे की चारों ओर सुरक्षा से लेकर यात्री जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्नत तकनीक अपनाई गई है। सुरक्षा के लिए रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम को रखा गया है। इससे कमांड सेंटर में तुरंत अलर्ट आ जाएगा। लैंडसाइड, टर्मिनल और एयरसाइड जोन पर 24 घंटे हाई रेजुलेशन सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जानी शुरू कर दी गई है। इनमें से एआई संचालित कैमरे टर्मिनल और एयरसाइड जोन में खतरे का पता लगा लेंगे और कंट्रोल सेंटर को अलर्ट कर देंगे।

Noida News:

अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “सेक्टर-38ए व 37 के बीच बनेगी पैदल यात्री क्रासिंग, सिग्नल लगेगा” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-38ए बोटेनिकल गार्डन बस स्टैंड व सेक्टर-37 के बीच की सड़क पर पैदल यात्रियों के लिए क्रासिंग बनेगी। यह शहर की पहली ऐसी क्रासिंग होगी जहां ट्रैफिक सिग्नल लगेगा। सड़क पार करते समय महामाया फ्लाईओवर की तरफ से आवागमन करने वाले मास्टर प्लान रोड-3 का ट्रैफिक रुका करेगा। हर 3 से 4 मिनट बाद यहां लोगों को 30 सेकंड का समय सड़क पार करने के लिए मिलेगा। इस परियोजना का खाका प्राधिकरण ने तैयार कर लिया है जिसका प्रस्तुतिकरण भी हो चुका है।

प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी परीक्षण के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। बोटेनिकल गार्डन बस स्टैंड व मेट्रो स्टेशन से बड़ी संख्या में लोग सड़क पार कर सेक्टर-37 की तरफ जाते हैं। पैदल यात्रियों की संख्या और उनकी सुरक्षा के लिए यहां पर लंबे समय से प्राधिकरण तैयारी कर रहा था लेकिन यहां फुटओवर ब्रिज बनाने की संभावना नहीं है। पहले से मेट्रो का एलिवेटेड रूट और महामाया फ्लाईओवर से अगाहपुर के लिए फ्लाईओवर बना हुआ है। यह तथ्य प्राधिकरण की तरफ से यहां फुटओवर ब्रिज के लिए करवाए गए सर्वे में सामने आया था। इसके बाद अंडरपास बनाने का प्रस्ताव इंजीनियरों ने तैयार किया जिस पर प्राधिकरण के अधिकारी सहमत नहीं हुए। इसका कारण लागत और उपयोगिता रही। अंडरपास से राहगीर गुजरेंगे यह भी तय नहीं है। ऐसे मे क्रासिंग की योजना बनाई गई है।

Hindi News:

अमर उजाला ने 30 जुलाई 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “सपा नेताओं ने मौलाना साजिद पर किया हमला, वीडियो वायरल” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि टीवी चैनल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंगलवार शाम सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी पर हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सपा नेताओं ने स्वयं वायरल किया है। सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी।

आरोप है कि मौलाना ने विरोध में सूरजपुर में प्रदर्शन करते दिखे सपाई समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि आज नोएडा के एक चैनल में आयोजित डिबेट कार्यक्रम में वह भाग लेने के लिए अपने साथियों एडवोकेट श्याम सिंह भाटी, प्रशांत भाटी और कुलदीप भाटी संग गए थे। वहां पर मौलाना उनसे मिले। उन लोगों ने मौलाना से कहा कि महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी क्यों की। उनका आरोप है कि मौलाना बार-बार गलत भाषा का प्रयोग करते रहे, जिससे युवाओं में रोष पैदा हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौलाना ने धार्मिक भेदभाव फैलाने का प्रयास किया। मोहित नागर ने आरोप लगाया कि वह एक खास पार्टी के एजेंट बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौलाना अगर माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद मौलाना साजिद ने थाना सेक्टर 126 पहुंचकर मामले की पुलिस से शिकायत की है। थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि केस दर्ज करे पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मौलाना द्वारा द्वारा आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को समाजवादी महिला सभा ने सूरजपुर स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

Noida News: समाचार दैनिक जागरण से

दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 30 जुलाई 2025 का प्रमुख समाचार “सड़कों पर दृश्यता कम कर राहगीरों की आंखों में धूल झोंक रहे आरएमसी प्लांट” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि लाखों के घर और फ्लैट में रहने वाले हजारों परिवारों की सांसों पर संकट है। नोएडा के एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट और स्टोन क्रेशर का संचालन हो रहा है। क्षेत्र में प्रदूषण की वजह बन रहे हैं। कई क्षेत्रों में प्रदर्शन भी हुआ। जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। नोएडा क्षेत्र में करीब 30 आरएमसी प्लांट एनओसी के संचालित हो रहे हैं।

इसके विपरीत 100 से अधिक आरएमसी प्लांट बगैर किसी अनुमति चल रहे हैं। नोएडा के सेक्टर 151, 150, 168, समेत अन्य क्षेत्रों में इनका संचालन हो रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर-1 में आधा दर्जन से अधिक आरएमसी प्लांट चल रहे हैं। चार से अधिक सोसायटीवासी इससे परेशान हैं। घरों व फ्लैटों में उड़कर धूल पहुंच रही है। बीते सप्ताह लोगों ने यहां पर प्रदर्शन भी किया। डूब क्षेत्र और इससे सटे आसपास के सेक्टरों में संचालित हो रहे आरएमसी प्लांट से प्रदूषण बढ़ रहा है। हवा में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 और 10 की मात्रा सामान्य से आठ गुना तक दर्ज हो रही है। वास्तविक स्थिति स्थानीय निवासियों ने दर्ज की। यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) की ओर से इन क्षेत्रों में कोई मानीटिरिंग स्टेशन भी नहीं है। प्लांट में बिना किसी सावधानी के सीमेंट उतारा जा रहा है। इसी प्रकार से यह मिक्सर में मिक्स हो रहा है। आरएमसी प्लांट तक डंपर और ट्रक पहुंच रहे हैं। इनसे सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकीं हैं। उड़ती धूल से दृश्यता 50 मीटर से भी कम होती है। हादसों के साथ कई खतरे बढ़ते हैं। समय से पहले खराब हुई सड़कें, दोबारा नहीं बनींः भारी भरकम वाहनों से यहां सड़कें समय से पहले खराब हो गईं। यह दोबारा' वनी नहीं। वाहनों से उड़ती धूल अब दो किमी के दायरे में प्रदूषण फैला रही है। सड़क के बीच में कई इंच तक और किनारे एक से दो फीट तक मिट्टी जमा है।

दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “महिला परिचालक भर्ती में चुनी गईं सिर्फ 10 महिलाएं” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि महिला परिचालकों के लिए चलाई जा रही भर्ती प्रक्रिया फिर उम्मीद के अनुसार सफल नहीं हो सकी। यह प्रक्रिया दूसरी बार हुई। इसमें सिर्फ 10 महिलाओं को चुना गया। पहली बार में इसमें सिर्फ तीन महिलाएं चुनीं गईं थीं। 167 पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया होनी थी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो के लिए 167 महिला परिचालकों की भर्ती होनी थी। इसके लिए 15 जुलाई को रोजगार मेला लगा। करीब 41 महिलाओं ने आवेदन भी किया। इनमें से केवल 10 महिलाओं का ही चयन किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अब शासन स्तर से फिर से जब भी भर्ती के लिए निर्देश आएंगे तो इस प्रक्रिया को किया जाएगा। ताकि और महिलाओं की भर्ती की जा सके। महिला परिचालकों को किलोमीटर आधारित पारिश्रमिक योजना के तहत भुगतान भी किया जा रहा था। दुर्घटना बीमा भी मिलना था लेकिन महिलाओं ने फिर भी इसमें दिलचस्पी नहीं ली।

Noida News:

Advertisement

अगली खबर पढ़ें

नोएडा से जुड़ी हर बड़ी खबर, 28 जुलाई के अखबारों से, एक साथ पढ़ें

Web 4 2
locationभारत
userचेतना मंच
calendar03 Nov 2025 07:51 AM
bookmark

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 28 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।

Noida News: समाचार अमर उजाला से

अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “टूटी नंबर प्लेट से बीएमडब्ल्यू सवार तक पहुंची पुलिस” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-30 बाल स्थित चाइल्ड पीजीआई के सामने शनिवार रात हुए हादसे के बाद आरोपी बीएमडब्ल्यू कार समेत भाग गए। घटनास्थल पर स्कूटी के अलावा कार के अगले हिस्से के टुकड़े और टूटी नंबर प्लेट पड़ी थी। नंबर प्लेट की जांच कर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर सामने सेक्टर-26 में निठारी पुलिस चौकी है। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस के साथ ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे। वहां टूटी हुई स्कूटी के अलावा कार की नंबर प्लेट और अगले हिस्से के कुछ टुकड़े मिले।

नंबर प्लेट की जांच से पता चला कि कार सेक्टर-39 निवासी गगनदीप की है। गगनदीप से संपर्क करते ही पुलिस को यश का नाम पता चल गया। पुलिस जांच में पता चला कि कार चला रहे सेक्टर-37 निवासी यश शर्मा (22) ने अपने घर से कुछ दूरी पर कार छोड़ दी थी। पुलिस ने पहले यश को और बाद में सेक्टर-70 निवासी अभिषेक रावत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कार बरामद कर ली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को रात में ही मेडिकल कराया गया। जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है।

Noida News:

अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “एयरफोर्स स्टेशन के पास दिखा ड्रोन, हड़कंप” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बंबावड़ गांव में शनिवार रात 1 बजे संदिग्ध डोन दिखाई दिया। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले घरों की रेकी करने के लिए चोरों ने ड्रोन के जरिये रेकी की है। गांव से कुछ ही दूरी पर एयरफोर्स का स्टेशन भी है। बादलपुर कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि कोई शिकायत नहीं मिली है। एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों से जानकारी पर पता चला है कि वहां का ड्रोन नहीं है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव में शनिवार रात 4 ड्रोन कैमरे दिखाई दिए। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस के गांव में पहुंचते ही ड्रोन अचानक गायब हो गए। इसके बाद से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के वक्त बदमाश घरों की रेकी करने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करते हैं।

Hindi News:

अमर उजाला ने 28 जुलाई 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “ई-बसों के लिए मॉडल बनेगा बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-38 ए बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड को नोएडा प्राधिकरण ई-बसों के लिए मॉडल बस स्टैंड बनवाएगा। यहां पर ई-बसों के लिए प्लेटफार्म के साथ ही चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। ऐसे में बसें प्लेटफार्म पर लगने के साथ ही चार्ज भी होती रहेंगी।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 500 ई-बस सिटी बस के तौर पर चलाने की तैयारी है। आगे जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन भी शुरू होना है। एयरपोर्ट के लिए सीधे बॉटेनिकल गार्डन से बसें चलेंगी। यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। इन सभी तथ्यों को देखते हुए प्राधिकरण ने बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पूरी परियोजना का प्रारूप तैयार हो गया है। अब आगे मंजूरी के बाद टेंडर जारी होगा। प्राधिकरण की तैयारी के मुताबिक यहां पर 26 ई-बसों के लिए प्लेटफार्म बनवाए जाएंगे। इसके साथ ही चार्जिंग प्वाइंट भी बनेंगे। महामाया फ्लाईओवर की तरफ से आने पर ऑटो का जमावड़ा मास्टर प्लान रोड-3 पर और सेक्टर-38 अंडरपास के कोने पर दिखता है। इसको व्यवस्थित बनाने के लिए बस स्टैंड के अंदर ही ऑटो लेन व स्टैंड भी बनाया जाएगा। तैयारी यह है कि बस से उतरने वाले यात्री को ऑटो के लिए बाहर न जाना पड़े। इसी तरह यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस सहायता केंद्र भी बनाया जाएगा। एयरपोर्ट के साथ ही शहर में अन्य जगहों के लिए भी बस संचालन यहीं से होगा। इसको देखते हुए टिकट काउंटर और फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। यात्री सुविधाओं में शौचालय, प्रतीक्षालय भी शामिल होगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड के कायाकल्प की योजना बनाई गई है। इसमें सुविधाओं को हाईटेक करने के साथ सुरक्षा पर भी जोर दिया जाएगा। पूरे परिसर की निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगवाए जाएंगे।

Noida News: समाचार दैनिक जागरण से

दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 28 जुलाई 2025 का प्रमुख समाचार “बच्चों को डिजिटल ज्ञान देने के लिए 40 शिक्षक लेंगे प्रशिक्षण” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग जिले के 40 शिक्षकों को आइआइटी कानपुर में प्रशिक्षण दिलाएगा, ताकि बच्चों को डिजिटल साक्षरता से जोड़ सकें। कक्षा छह से आठवीं तक के पाठ्यक्रम में एआइ, कोडिंग व डिजिटल लिट्रेसी शामिल है। इसलिए यह पहल की जा रही है। परिषदीय स्कूलों में कक्षा छह से आठ के पाठ्यक्रम में डिजिटल साक्षरता, कोडिंग व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित कंप्यूटर पढ़ाई को शामिल किया गया है। यह पहल छात्रों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की गई है। एससीईआरटी ने शिक्षकों को पहले ही विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाया था। अब शिक्षकों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया गया है। जिन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जाना है, उनकी सूची बनाकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को भेजने की तैयारी है।

दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “खोदाई कार्य में टूटी पाइपलाइन, 24 घंटे लोगों को नहीं मिला पानी” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि पड़ोस की परियोजना में खोदाई कार्य के चलते पाइपलाइन फट गई। इससे रेडिकान वेदांतम सोसायटी में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हुई। करीब 24 घंटे तक सोसायटी में पानी की आपूर्ति नहीं हुईं। टैंकरों से पानी लेने के लिए लोग लाइन में लगे नजर आए। रविवार रात नौ बजे के बाद सोसायटी में आपूर्ति बहाल हो सकी। 500 से अधिक परिवार टैंकरों से पानी लेने के लिए पूरे दिन लाइन में लगे रहे।

बता दें रेडिकान वेदांतम सोसायटी में 500 परिवार रहते हैं। पडोस की परियोजना बुलंद एलिवेट में खोदाई कार्य चल रहा था। शनिवार शाम करीब छह बजे खोदाई कार्य के दौरान पाइपलाइन फट गई। रात आठ बजे वेदांतम सोसायटी में पानी की आपूर्ति घरों में पूरी तरह बंद हो गई। सोसायटी के अंडरग्राउंड और ओवरहेड टैंक पूरी तरह से सूख गए। रविवार सुबह सोसायटी में पानी की आपूर्ति के लिए प्राधिकरण के टैंकर पहुंचे। छुट्टी के दिन लोग लाइन में लगकर बर्तनों से पानी लेते नजर आए। प्राधिकरण की टीम ने टूटी पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य शुरू किया। रात नौ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। देर रात 12 बजे के बाद व्यवस्थित पानी की आपूर्ति मिल सकी। निवासियों ने बताया कि रविवार को छुट्टी का दिन था। पूरा परिवार घर पर ही था। पानी नहीं आने पर काम नहीं हो सका। टैंकर के पीछे लाइन में लगकर एक बाल्टी पानी मिल रहा था। बाहर से बोतलबंद पानी भी मंगाया गया। सोसायटी आए दिन बिजली पानी के संकट से जूझ रही है।

Noida News:

Advertisement

अगली खबर पढ़ें

नोएडा की ताज़ा ख़बरें, 25 जुलाई के अखबारों से, एक साथ पढ़ें

Web 5556 2
locationभारत
userचेतना मंच
calendar03 Nov 2025 06:08 AM
bookmark

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 25 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।

Noida News: समाचार अमर उजाला से

अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन से मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) बोड़ाकी तक एक्वा लाइन विस्तार को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। अगले छह माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नया कॉरिडोर तैयार होने में करीब तीन वर्ष लगेंगे। यह कॉरिडोर करीब 2.6 किमी लंबा होगा। इसको निर्माण की लागत करीब 416.34 करोड़ रुपये होगी। इसके तैयार होने के बाद नोएडा-ग्रेनो के बीच आना जाना और सुगम होगा। एनएमआरसी का दावा है कि इसके बनने के बाद इस रूट पर रोजाना 60 हजार यात्री सफर करेंगे। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर महेंद्र प्रसाद ने बताया कि 26 मई को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सामने मेट्रो परियोजना का प्रजेंटेशन हुआ था। केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी मिल गई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजरी दी थी।

 Noida News:

अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “अलकायदा के संदिग्ध पर एक माह से थी गुजरात एटीएस की नजर” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-63 से गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध जीशान अली पर एटीएस गुजरात की टीम एक महीने से नजर रख रही थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के साथ साथ आनेजाने वाले से लेकर मिलने जुलने वालों पर एटीएस नजर रख रही थी। वहीं नोएडा में उसकी गिरफ्तारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर सत्यापन अभियान लगातार जारी रहने की बात कही है। बताया जा रहा है कि एटीएस की टीम जीशान के साथ दो और लोगों को अपने साथ ले गई है। गुजरात एटीएस की टीम ने मंगलवार को देश के अलग अलग हिस्से से अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक जीशान अली को नोएडा के सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया था। जीशान सेक्टर-63 में एफएनजी रोड पर सैनिक कम्यूनिकेशन नामक मोबाइल दुकान पर काम करता था। वह एक महीने पहले ही इस दुकान पर काम करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि एटीएस के पास जीशान के बारे में पूरी जानकारी थी। वह हाल के महीनों में कहां कहां गया और किस किस से उसकी मुलाकात हुई। कोतवाली सेक्टर-63 थाने से महज 400 मीटर दूरी पर आतंकी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस व खुफिया एजेंसियां पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं एक बार फिर पुलिस किरायेदार और दुकानदारों का पुलिस सत्यापन कराएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पहले भी इस तरह का अभियान पुलिस चलाती रही है।

Hindi News:

अमर उजाला ने 25 जुलाई 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से 2.89 करोड़ की ठगी” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि  साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश पर 30 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से 2.89 करोड़ की ठगी कर ली। जालसाजों ने व्हाट्सएप के जरिए पीड़ित से संपर्क किया थ, इसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगी का अहसास होने पर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-36 में रहने वाले रामकृष्ण शिवपुरी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। एक अप्रैल को उन्हें वाट्सएप पर मैसेज आया, इसके बाद कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम कीर्ति सर्राफ बताया और खुद को कोलकाता स्थित एबोट वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी की फंड मैनेजर बताया। कीर्ति ने बताया कि उनकी कंपनी शेयर बाजार में निवेश करने वालों को 24 घंटे में 25 से 30 प्रतिशत तक का मुनाफा दिलाती है। इसके बाद दो दिन तक अपनी कथित कंपनी के बारे में बताया और एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया।

इस ग्रुप पर कथित मैनेजमेंट गुरू कृष्णा रथ नामक एक शख्स ने ट्रेनिंग दी। साथ ही एक एप पर रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद छोटी रकम निवेश कराई जाने लगी, एप में बढ़ती हुई रकम दिखाई जाने लगी। इस कारण पीड़ित का विश्वास जमने लगा। इसके बाद जालसाजों ने 21 से अधिक बार में कुल 2.89 करोड़ रुपये  अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। जब रकम वापस निकालने की कोशिश की तो उन्हें कई टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। शुरुआत में कुछ रकम दिया लेकिन मांग लगातार बढ़ने लगी तब पीड़ित को साइबर ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ित प्रोफेसर ने जब 2.89 करोड़ की रकम को जमा कर दिया तब एप पर काफी रकम दिखाई दे रही थी। इस पर पीड़ित ने रकम निकालने के लिए फंड मैनेजर कीर्ति सर्राफ - से बात की तब उसने कहा कि टैक्स के रूप में -90 लाख रुपये जमा कर दो। जब इतनी राशि देने से मना किया तब जालसाजों ने जान से मारने की धमकी दी और संपर्क तोड़ लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह धन के अभाव में पढ़ाई से वंचित छात्रों की आर्थिक मदद करना चाहते थे लेकिन जालसाजों ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग को अलग-अलग तरीके से जाल में फंसाया। पहले तो 24 घंटे में ही 30 फीसदी मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद विश्वास जीतने के लिए फर्जी एप पर 50 लाख रुपये ट्रांसफर करने का नाटक किया, जबकि यह रकम खाते में नहीं भेजे गए। यही नहीं, जालसाजों ने उन्हें कंपनी की ओर से 35 लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में भी देने का दावा किया। यह रकम भी फर्जी एप पर दिखाई दिया लेकिन मिला नहीं।

Noida News: समाचार दैनिक जागरण से

दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 25 जुलाई 2025 का प्रमुख समाचार “गुर्दे से 4.2 सेमी का ट्यूमर निकाल डाक्टरों ने पति की किडनी बदली” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि  सेक्टर-128 स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डाक्टरों ने बुजुर्ग की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए उनकी पत्नी (डोनर) की किडनी से 4.2 सेमी का ट्यूमर निकालकर दोनों को नई जिंदगी दी है। दावा किया कि यह विश्व की पहली दुर्लभ और जटिल सर्जरी है। ट्यूमर निकालकर बुजुर्ग की किडनी का भी सफल प्रत्यारोपण किया। विभाग के हेड डा. अमित के. देवरा ने बताया कि छपरौला में दुरई निवासी जितेंद्र (60) को 15 वर्ष से शुगर थी। किडनी खराब होने पर दो वर्ष से डायलिसिस करा रहे थे। स्वजन मैक्स अस्पताल आए तो तुरंत जांच की, जिसमें बुजुर्ग का रक्तसमूह बी-पाजिटिव मिला। पत्नी कमलेश देवी (58) किडनी देने के लिए तैयार थीं। जांच में उनका रक्तसमूह ए पाजिटिव मिला। उनकी बाईं किडनी में 4.2 सेमी का बेनाइन ट्यूमर देखकर डाक्टरों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने ट्यूमर निकालने की तैयार की, जो गोल्फ बाल जैसा था। डा. अमित के. देवरा, डा. विजय सिन्हा और जूनियर की टीम ने बेंच तकनीक की सर्जरी से ट्यूमर हटाकर बुजुर्ग जितेंद्र की किडनी ट्रांसप्लांट की। इसमें करीब साढ़े चार घंटे का समय लगा। डा. विजय के मुताबिक, सर्जरी में ट्यूमर हटाना और एबीओ-इनकंपैटिब ट्रांसप्लांट में मरीज के रक्त में एंटीबाडी को कम करने के लिए 'प्लाज्माफेरेसिस की जरूरत होती है, जिससे किडनी खराब होने के खतरे को घटाया जा सके। इस प्रकिया में खून बहने का भी खतरा बढ़ता है। मरीज को सर्जरी से पहले दो बार प्लाज्माफेरेसिस दी गई थी।

दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “इंजीनियर महिला की मौत, दहेज हत्या का ससुरालियों पर केस दर्ज” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि  सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी में रहने वाली उद्यमी की पत्नी इंजीनियर महिला की बुधवार रात को मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति, सास-ससुर समेत चार पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सेक्टर 113 थाना पुलिस ने रिपोर्टदर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।

गाजियाबाद नेहरू नगर के अनमोल गोयल की बड़ी बहन दीपिका गोयल की शादी फरवरी 2023 में नोएडा सेक्टर 74 के आइवी काउंटी सोसायटी में रहने वाले उद्यमी आदित्य गोयल के साथ हुई थी। - आरोप है कि जीजा आदित्य घर पर बात करने पर मारपीट करते थे। दहेज में मकान व कार की मांग करते थे। उन्होंने बुधवार को चार बजे बहन से वीडियो काल पर बात की थी। रात करीब पौने नौ बजे कामन ग्रुप पर बहन का बाय, सारी व आइ लव सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी का मामला, हैंगिंग आई है पोस्टमार्ट में मौत की वजह मैसेज थे। आरोप है कि सभी मैसेज पति, सास ससुर ने टाइप कर भेजे थे। कई बार सभी लोगों को फोन किया तो उन्होंने पार्क में घूमने की बात कही। रात करीब सवा 10 बजे पता चला कि दीपिका का शव फंदे पर लटका था।

अस्पताल पहुंचने पर दीपिका मृत अवस्था में मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार रात को सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल से दीपिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मेमो मिला था। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया है। भाई की तहरीर पर पति आदित्य, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गंगा है।

Noida News:

नोएडा की सारी खबर, 24 जुलाई के अखबारों से, एक साथ पढ़ें

Advertisement