बिहार अपडेट: प्रेम कुमार बनेंगे स्पीकर, श्रेयसी सिंह समेत 11 नए चेहरों को मिली एंट्री

बिहार में नई सरकार का गठन होते ही मंत्रियों की सूची और विभागों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। प्रेम कुमार को स्पीकर बनाए जाने से लेकर श्रेयसी सिंह समेत कई नए चेहरों के कैबिनेट में शामिल होने तक इस बार का मंत्रिमंडल अनुभव और युवा ऊर्जा का अनोखा मिश्रण है।

bank.png
jhh
locationभारत
userअसमीना
calendar02 Dec 2025 12:05 PM
bookmark

बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नई सरकार का चेहरा लगभग साफ हो चुका है और सुबह 11:30 बजे नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसी के साथ मंत्रियों की नई टीम भी सामने आनी शुरू हो गई है। इस बार की खास बात यह है कि मंत्री पद के फोन बीती रात से ही जाने लगे थे जिससे साफ है कि बीजेपी और जदयू मिलकर एक बैलेंस्ड और मजबूत कैबिनेट तैयार कर रहे हैं।

प्रेम कुमार होंगे नए स्पीकर

इस बार सबसे बड़ी खबर यह है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का नया स्पीकर बनाया जाएगा। पार्टी के अंदर उन्हें लंबे अनुभव और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है इसलिए माना जा रहा है कि सदन का संचालन पहले से ज्यादा मजबूत तरीके से होगा।

बीजेपी कोटे से 14 विधायकों को मिली मंत्री पद की कॉल

बीजेपी की तरफ से कुल 14 विधायकों को मंत्री बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरे भी शामिल हैं। नाम इस प्रकार हैं-

1. प्रेम कुमार

2. सम्राट चौधरी

3. विजय कुमार सिन्हा

4. रामकृपाल यादव

5. श्रेयसी सिंह

6. संजय टाइगर

7. नारायण शाह

8. रामा निषाद

9. नितिन नवीन

10. सुरेंद्र मेहता

11. लखेंद्र पासवान

12. अरुण शंकर प्रसाद

13. प्रमोद चंद्रवंशी

सबसे ज्यादा चर्चा श्रेयसी सिंह की

इस बार जिस चेहरे की सबसे ज्यादा चर्चा है वो हैं श्रेयसी सिंह। जमुई से दूसरी बार जीत दर्ज कर चुकीं श्रेयसी पहले ही एक अंतरराष्ट्रीय शूटर के रूप में नाम कमा चुकी हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड भी जीत चुकी हैं। पहली बार मंत्री बनने जा रहीं श्रेयसी को युवा नेतृत्व का नया चेहरा माना जा रहा है।

जदयू कोटे से 5 विधायकों को मिला बुलावा

जदयू की तरफ से भी 5 विधायकों को फोन गया है, जिनमें कई बेहद भरोसेमंद और अनुभवी नेता शामिल हैं-

1. श्रवण कुमार

2. बिजेंद्र यादव

3. विजय चौधरी

4. अशोक चौधरी

5. लेसी सिंह

इनमें विजय चौधरी और अशोक चौधरी को नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद मंत्रियों में गिना जाता है, जिनकी प्रशासनिक पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके बाद भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी मुख्यमंत्री बनाने का फैसला भी औपचारिक रूप से तय किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी

गांधी मैदान में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरह तैयार है। खास बात यह है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता इस ऐतिहासिक मौके के गवाह बनेंगे।

क्यों खास है नया मंत्रिमंडल?

नई कैबिनेट में इस बार अनुभव, युवा ऊर्जा और राजनीतिक संतुलन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले कार्यकाल में सरकार विकास के बड़े एजेंडे पर काम करेगी और प्रशासनिक तेजी पर जोर देगी।

Advertisement

अगली खबर पढ़ें

पाँच अगस्त को भारत में होने वाला बड़ा चमत्कार

5 अगस्त को होने वाले जिस चमत्कार की यहां चर्चा हो रही है वह बहुत बड़ा होगा। 5 अगस्त का दिन भारत के लिए पहले भी स्पेशल दिन रह चुका है। 5 अगस्त 2025 को होने वाले बड़े बदलाव की बात करने से पहले 5 अगस्त को हो चुके दो बड़े फैसलों की याद आपको दिलाना जरूरी है।

5 August 2025
5 August 2025
locationभारत
userचेतना मंच
calendar28 Nov 2025 07:03 PM
bookmark

भारत में अक्सर चमत्कार होते रहते हैं। इस बार 5 अगस्त 2025 को भारत में कुछ बड़ा चमत्कार होने वाला है। भारत में 5 अगस्त को होने वाला यह बड़ा चमत्कार किसी ज्योतिषी की भविष्यवाणी नहीं है। दरअसल भारत में 5 अगस्त को पहले भी दो बार बड़ा चमत्कार हो चुका है। इसी कड़ी में 5 अगस्त 2025 को भारत में बड़ा चमत्कार होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। 5 August 20255 अगस्त को दो बार चमत्कारिक फैसले देखे हैं भारत ने


5 अगस्त को होने वाले जिस चमत्कार की यहां चर्चा हो रही है वह बहुत बड़ा होगा। 5 अगस्त का दिन भारत के लिए पहले भी स्पेशल दिन रह चुका है। 5 अगस्त 2025 को होने वाले बड़े बदलाव की बात करने से पहले 5 अगस्त को हो चुके दो बड़े फैसलों की याद आपको दिलाना जरूरी है। आपको बता दें कि 5 अगस्त 2019 को भारत की संसद ने जम्मू-कश्मीर के अंदर से धारा-370 समाप्त करने का ऐतिहासिक फैसला किया था। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त करना किसी चमत्कार से कम नहीं था। पूरी दुनिया ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त करने के फैसले को चमत्कार ही माना था। इसी प्रकार 5 अगस्त 2020 को भी भारत में एक चमत्कारिक घटना घटी थी। 5 अगस्त 2020 को भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया गया था। सैकड़ों साल की प्रतीक्षा के बाद भारत के नागरिकों को 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर की चमत्कारिक सौगात मिली थी। वर्ष-2025 में 5 अगस्त को एक बार फिर से बड़ा चमत्कार करने की तैयारी भारत सरकार ने की है।

यह भी पढ़े:उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, पाँच लाख करोड़ का होगा निवेभारत में क्या बड़ा होगा 5 अगस्त 2025 को


रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ खास मुलाकात की। इस मुलाकात के ठीक चार घंटे के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ मुलाकात की। सबको पता है कि मोदी तथा अमित शाह की जोड़ी ही भारत में बड़े फैसले लेती है। इन दोनों की आदत सरप्राइज देने की रही है। रविवार को भारत की राष्ट्रपति के साथ दोनों बड़े नेताओं की मुलाकात को 5 अगस्त 2025 के साथ जोडक़र देखा जा रहा है। चेतना मंच को मिली जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त 2025 को भारत की संसद में एक ऐसा बड़ा बिल लाया जाएगा जिस बिल के लाने की कल्पना भारत की जनता ने नहीं की है।5 अगस्त 2025 को संसद में आएगा ऐतिहासिक बिल

भारत की सत्ता पर कायम भारतीय जनता पार्टी अपने वर्षों पुराने वायदे जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को हटाना तथा राम मंदिर बनाने का वायदा पूरा कर चुकी है। भाजपा का एक बड़ा वायदा यह भी है कि भारत में समान नागरिक संहिता यानि कि यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा। 5 अगस्त 2025 को भारत सरकार संसद में UCC का बिल पेश कर देगी। भारत में UCC लागू होने की घटना किसी चमत्कार से कम नहीं होने वाली है। यहां आपको यह भी बता दें कि उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा की प्रदेश सरकार UCC को लागू कर चुकी है। इतना ही नहीं गुजरात तथा असम की प्रदेश सरकार अपने-अपने प्रदेश में UCC लागू करने की घोषणा कर चुकी है। भारत सरकार की तरफ से 5 अगस्त 2025 को UCC बिल लाने की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। चेतना मंच को मिली जानकारी से साफ पता चलता है कि 5 अगस्त 2025 को भारत की संसद में UCC बिल पेश किया जाएगा। 5 August 2025

Advertisement

अगली खबर पढ़ें

‘तस्करी’ का आरोप और अब FIR , धीरेंद्र शास्त्री विवाद ने पकड़ा तूल

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं लेकिन इस बार मामला धार्मिक कथा या चमत्कारों से नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर लगाए गए गंभीर आरोपों से जुड़ा है। डॉ. रविकांत ने धीरेंद्र शास्त्री पर ‘महिला तस्करी’ जैसे तीखे आरोप लगाते हुए एक पोस्ट साझा की, जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।

Dhirendra Krishna Shastri 1
Dhirendra Krishna Shastri
locationभारत
userचेतना मंच
calendar05 Dec 2025 06:19 PM
bookmark

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं, लेकिन इस बार मामला धार्मिक कथा या चमत्कारों से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर लगाए गए गंभीर आरोपों से जुड़ा है। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रविकांत ने धीरेंद्र शास्त्री पर ‘महिला तस्करी’ जैसे तीखे आरोप लगाते हुए एक पोस्ट साझा की, जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।   Dhirendra Krishna Shastri

सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी

मामले की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई, जिसमें एक एम्बुलेंस से कुछ महिलाओं के मिलने और उनके बागेश्वर धाम में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने की बात सामने आई थी। इसी वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए प्रोफेसर रविकांत ने लिखा - नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित छोटा भाई धीरेंद्र शास्त्री धर्म की आड़ में महिला तस्करी कर रहा है। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का तूफान आ गया और मामला तूल पकड़ता गया। बागेश्वर धाम समिति के सदस्य धीरेंद्र कुमार गौर ने छतरपुर के बमीठा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्रोफेसर रविकांत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत FIR दर्ज की गई।

यह भी पढ़े:यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, 3 दिन मिलेगी ये सुविधाधार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रोफेसर की यह टिप्पणी न केवल धीरेंद्र शास्त्री की सामाजिक छवि को ठेस पहुंचाती है, बल्कि यह हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ भी मानी जा रही है। इस पूरे प्रकरण ने सोशल मीडिया से निकलकर कानूनी मोड़ ले लिया है। विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने भी एक्स पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा - हम जात-पात के भेदभाव के खिलाफ और सनातन धर्म की एकता के लिए कार्य कर रहे हैं। यही बात कुछ लोगों को खटक रही है। वे हमें रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम रुकने वाले नहीं हैं।

बाबा ने आगे कहा - हम हिंदू धर्म, हिंदुत्व और हिंदुस्तान की सेवा के लिए समर्पित हैं। हमारा जीवन सनातन परंपरा की रक्षा के लिए समर्पित है, और हम मरते दम तक इसी पथ पर चलेंगे। शास्त्री ने यह भी दावा किया कि आगामी 7 नवंबर से 16 नवंबर तक प्रस्तावित उनकी पदयात्रा को लेकर ही कुछ लोगों की बेचैनी बढ़ गई है, और इसी कारण ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। Dhirendra Krishna Shastri

Advertisement