इस बार ट्रेंडिंग में है ये मेहंदी डिजाइन्स, क्या आपने किया ट्राई?

हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी रचाना लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है। अगर आप भी हाथों को सजाने के लिए ट्रेंडी और आसान मेहंदी डिजाइन्स की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं लास्ट-मिनट वाली 10+ सुंदर मेहंदी डिजाइन्स जिन्हें आप खुद भी आराम से ट्राय कर सकती हैं।

Best Mehndi Design
Mehndi Design
locationभारत
userचेतना मंच
calendar01 Dec 2025 05:52 PM
bookmark

Mehndi Design: सावन का महीना आते ही हर तरफ भक्ति, श्रद्धा और सुहाग की रौनक दिखाई देने लगती है। खासकर सावन का सोमवार महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता है। सावन के सोमवार के दिन व्रत-पूजा के साथ-साथ हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी रचाना लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है। अगर आप भी इस खास मौके पर अपने हाथों को सजाने के लिए ट्रेंडी और आसान मेहंदी डिजाइन्स की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं लास्ट-मिनट वाली 10+ सुंदर मेहंदी डिजाइन्स जिन्हें आप खुद भी आराम से ट्राय कर सकती हैं।

स्टाइलिश और सिंपल डिजाइन्स


पिया के नाम का पहला अक्षर हथेली पर अगर आपके पास समय की कमी है तो आप चंद मिनटों में अपने हाथों पर सिंपल और क्लासिक मेहंदी लगाकर अपने पिया का नाम लिख सकती हैं। कमल के फूल वाली डिजाइन


कमल के फूल वाली मेहंदी डिजाइन को सौंदर्य और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। ये मेहंदी डिजाइन न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगती है बल्कि हाथों को मॉडर्न लुक भी देती है। बैक हैंड पर नाम लिखवाएं


सिंपल फूलों और बेलों के साथ पिया का नाम बैकहैंड पर स्टाइल से उकेरा जा सकता है। फिंगर मेहंदी विद नेम


अगर आपको जल्दी में मेहंदी लगानी है तो सिर्फ उंगलियों पर हल्के फूल और पत्तियां बनाकर आप उसमें अपने हमसफर का नाम लिखवा सकती हैं। ब्राइडल टच वाली मेहंदी


अगर आप कुछ स्पेशल करना चाहती हैं तो आपको फुल हैंड ब्राइडल पैटर्न अपनाना चाहिए। इसमें आप अपने पार्टनर का नाम छिपाकर भी लिखवा सकती हैं। क्यों खास है सावन की मेहंदी?

सावन में मेहंदी लगाना सिर्फ सजने-संवरने तक सीमित नहीं है बल्कि यह श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। महिलाएं इस दिन भोलेनाथ की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, और मेहंदी उस प्रेम का सुर्ख़ निशान बन जाती है। तो इस सावन के सोमवार अपने प्रिय के नाम की मेहंदी रचाकर इस खास पर्व को अलग अंदाज में मनाएं। 

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

समंदर के नीचे छुपी है नेचर की सबसे खूबसूरत गैलरी

आज की नई पीढ़ी हर चीज में आगे हैं और छोटी से छोटी चीजों का एक्सपीरिंयस लेना पसंद करती है। Gen Z अब कुछ अलग और दिल दहलाने वाले अनुभवों की तलाश में है। ऐसे में Scuba Diving तेजी से नया ट्रेंड बन गया है। इसका क्रेज इतना बढ़ गया है कि वक्त मिलते ही लोग एक्सपीरिंयस करने लिए निकल पड़ते हैं।

Scuba Diving
Best Places for Adventure Travel
locationभारत
userचेतना मंच
calendar28 Nov 2025 02:37 PM
bookmark

Best Places for Adventure Travel : जब भी एडवेंचर ट्रैवल की बात होती है, तो ज्यादातर लोग हिल स्टेशन, ट्रेकिंग या बंजी जंपिंग की ओर रुख करते हैं। लेकिन आज की नई पीढ़ी खासतौर पर Gen Z अब कुछ अलग और दिल दहलाने वाले अनुभवों की तलाश में है। ऐसे में स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving) तेजी से एक नया ट्रेंड बन गया है। यह न सिर्फ एक साहसिक गतिविधि है, बल्कि पानी के नीचे की अनदेखी और रंगीन दुनिया से रूबरू होने का मौका भी देती है।

क्या है स्कूबा डाइविंग?


SCUBA का मतलब है Self Contained Underwater Breathing Apparatus यानी ऐसा उपकरण जिसकी मदद से डाइवर समंदर की गहराई में खुद के साथ ऑक्सीजन लेकर सांस ले सकते हैं। इसके लिए एक विशेष सूट, ऑक्सीजन टैंक, फिन और मास्क पहना जाता है। ये एक्टिविटी प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की निगरानी में की जाती है और यह रोमांच के साथ-साथ पर्यावरण और समुद्री जीवन को करीब से समझने का मौका भी देती है। स्कूबा डाइविंग का असली मजा साफ, गहरे और शांत पानी में ही आता है और भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो इस अनुभव को यादगार बना देती हैं।

भारत की बेस्ट स्कूबा डाइविंग लोकेशन्स

 1. अंडमान और निकोबार द्वीप (Andaman & Nicobar Islands)


स्कूबा डाइविंग की बात हो और अंडमान का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। हैवलॉक आइलैंड और नील आइलैंड जैसे स्पॉट्स भारत में स्कूबा डाइविंग के लिए सबसे लोकप्रिय माने जाते हैं। यहां आपको टर्टल्स, मंटा रे, ट्रेवेली, ईल्स और कोरल रीफ्स के बीच डाइविंग करने का शानदार मौका मिलेगा। पानी इतना साफ होता है कि समुद्री जीवन को नज़दीक से देखना किसी जादू से कम नहीं लगता।

2. गोवा (Goa)


पार्टी और बीच के लिए फेमस गोवा अब अंडरवॉटर एडवेंचर के लिए भी जाना जा रहा है। ग्रैंड आइलैंड, डेवी जोन्स लॉकर, सूजी का मलबा, सेल रॉक जैसे लोकेशन्स पर स्कूबा डाइविंग की सुविधा उपलब्ध है। यहां समुद्र के नीचे जहाजों के मलबे, रंग-बिरंगी मछलियां और अजीबो-गरीब समुद्री जीवों का दर्शन होता है जो हर रोमांच प्रेमी के लिए एक ड्रीम एक्सपीरियंस हो सकता है।

3. लक्षद्वीप (Lakshadweep)


भारत के सबसे अनछुए द्वीपों में से एक, लक्षद्वीप स्कूबा डाइविंग के लिए छुपा हुआ खजाना है। यहां के क्रिस्टल क्लियर वॉटर और शांत वातावरण इस एक्टिविटी को और भी सुखद बना देते हैं। मंटा पॉइंट, डॉल्फिन रीफ, प्रिंसेस रॉयल, फिश सूप, और लॉस्ट पैराडाइज कुछ बेहतरीन डाइविंग साइट्स हैं।

क्यों करना चाहिए स्कूबा डाइविंग?


समंदर के नीचे की रंग-बिरंगी मछलियां, कोरल रीफ और समुद्री जीवन आपको एक नई दुनिया में ले जाएंगे। एडवेंचर के साथ-साथ यह थेरैपी और रिलैक्सेशन का भी अनुभव देता है। आप यहां सोशल मीडिया पर शेयर करने लायक यादगार फोटोज और वीडियोज का बेहतरीन मौका ढूंढ़ सकते हैं साथ ही एक नई स्किल सीखने और नेचर से जुड़ने का बेहतर अनुभव महसूस कर सकते हैं।

यात्रा की योजंना कैसे बनाएं?


अधिकतर डाइविंग लोकेशन पर PADI या SSI सर्टिफाइड ट्रेनिंग सेंटर होते हैं। शुरुआत में आप Try Dive कर सकते हैं जिसमें किसी पूर्व अनुभव की ज़रूरत नहीं होती। डाइविंग सीजन और वेदर कंडीशन पर जरूर ध्यान दें (अंडमान में अक्टूबर से मई सबसे बेस्ट) अगर आप इस गर्मी कुछ अलग और दिलचस्प करना चाहते हैं, तो समंदर की गहराइयों में उतरकर एक नई दुनिया से जुड़िए। स्कूबा डाइविंग सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि यादगार अनुभवों का दरवाजा है – जहां डर, रोमांच और सौंदर्य सब एक साथ मिलते हैं।

इतिहास की चुप कब्रें अब सुना रही हैं दास्तां, ट्रिप में शामिल करें ये सेमेट्री

ग्रेटर नोएडा – नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।

देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

आपके मेकअप किट में छिपा है जहर! एक ही इस्तेमाल से हो सकता है भारी नुकसान

अगर आप भी रोजाना ब्यूटी प्रोडक्ट्स फाउंडेशन, क्रीम, लिपस्टिक या आई मेकअप का इस्तेमाल करती हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आपकी पसंदीदा स्किन व्हाइटनिंग क्रीम या एंटी-एजिंग प्रोडक्ट में एक ऐसा खतरनाक जहर हो सकता है जो धीरे-धीरे आपकी सेहत और त्वचा को नुकसान पहुंचा रहा है।

Makeup kit
Mercury Cosmetic Ban
locationभारत
userचेतना मंच
calendar02 Dec 2025 04:32 PM
bookmark

Mercury Cosmetic Ban : अगर आप भी रोजाना ब्यूटी प्रोडक्ट्स फाउंडेशन, क्रीम, लिपस्टिक या आई मेकअप का इस्तेमाल करती हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आपकी पसंदीदा स्किन व्हाइटनिंग क्रीम या एंटी-एजिंग प्रोडक्ट में एक ऐसा खतरनाक जहर हो सकता है, जो धीरे-धीरे आपकी सेहत और त्वचा को नुकसान पहुंचा रहा है। इसका नाम है मर्करी (Mercury) एक जहरीली धातु जिसे अब भारत सरकार पूरी तरह बैन करने की तैयारी कर रही है।

क्या है मर्करी और क्यों है खतरनाक?


मर्करी यानी पारा एक टॉक्सिक धातु है जो शरीर में जाने पर खून के जरिए अंगों तक पहुंच सकता है। यह आपकी त्वचा को पतला बना सकता है, चेहरे पर दाग-धब्बे छोड़ सकता है, स्किन की रंगत खराब कर सकता है और यहां तक कि आंतरिक अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। अक्सर स्किन-लाइटनिंग क्रीम, एंटी-एजिंग सीरम और कुछ आई मेकअप प्रोडक्ट्स में इसका उपयोग होता है। सबसे चिंताजनक बात ये है कि लोग इन प्रोडक्ट्स को लंबे समय तक रोज इस्तेमाल करते हैं बिना यह जाने कि वे धीरे-धीरे अपनी सेहत को खतरे में डाल रहे हैं।

मर्करी वाले कॉस्मेटिक्स होंगे बैन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, DCGI (ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) की सिफारिश पर सरकार अब ऐसे सभी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स पर सख्त बैन लगाने की तैयारी में है, जिनमें मर्करी की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई जाती है। फिलहाल भारत में नियम के मुताबिक, आई मेकअप प्रोडक्ट्स में अधिकतम 70 PPM (Parts Per Million) तक मर्करी की अनुमति है। अन्य कॉस्मेटिक्स में सिर्फ 1 PPM तक मर्करी इस्तेमाल की जा सकती है। लेकिन अब सरकार का मकसद है कि 1 PPM से अधिक मर्करी वाले किसी भी प्रोडक्ट को बाजार में बिकने से पूरी तरह रोका जाए चाहे वह ऑफलाइन स्टोर हो या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म।

ग्लोबल स्टैंडर्ड की ओर कदम

भारत का ये कदम Minamata Convention जैसे अंतरराष्ट्रीय समझौतों के अनुरूप है, जो दुनियाभर में मर्करी जैसे जहरीले पदार्थों को बैन करने के लिए बनाए गए हैं। इसका मकसद लोगों को इन अदृश्य लेकिन खतरनाक जहरों से बचाना है। किसी भी क्रीम या मेकअप प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसका लेबल पढ़ें। 'Skin whitening', 'anti-aging', 'quick glow' जैसे वादों से सावधान रहें ये मर्करी के इस्तेमाल का संकेत हो सकते हैं। बिना जांचे या बिना ब्रांड की जानकारी वाले सस्ते प्रोडक्ट्स से बचें खासकर जो ऑनलाइन बेचे जाते हैं। Mercury Cosmetic Ban मैरिड लाइफ को बनाएं रोमांटिक और मजेदार, अपनाएं ये गोल्डन रूल्स

ग्रेटर नोएडा – नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।

देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।

Advertisement

संबंधित खबरें