Test

This is the test article

postman
postman
locationभारत
usertest
calendar27 Nov 2025 01:05 PM
bookmark

This is the test articleThis is the test articleThis is the test articleThis is the test articleThis is the test articleThis is the test articleThis is the test article

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के पास चला बाबा का बुलडोजर, मुक्त कराई चार अरब की जमीन

ग्रेटर नोएडा शहर के पास स्थापित हो रहे जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के निकट अवैध निर्माण पर तेजी के साथ ‘बाबा का बुल्डोजर’ चलाया गया है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yida) के अधिकारियों ने जेवर एयरपोर्ट के आस-पास विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया है।

Jewar Airport (File Photo)
जेवर एयरपोर्ट के पास बड़ा बुलडोजर एक्शन
locationभारत
userअसमीना
calendar30 Nov 2025 07:22 PM
bookmark

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से बड़ी खबर आई है। ग्रेटर नोएडा शहर के पास स्थापित हो रहे जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के निकट अवैध निर्माण पर तेजी के साथ ‘बाबा का बुल्डोजर’ चलाया गया है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yida) के अधिकारियों ने जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के आस-पास विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया है। Yida के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 4 अरब रूपये से अधिक मूल्य की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।

अलीगढ़ जिले के क्षेत्र में चला जेवर एयरपोर्ट के पास बुल्डोजर

आपको बता दें कि यीडा के क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के नाम से विख्यात इस एयरपोर्ट के कारण जेवर तथा आसपास के क्षेत्र में जमीनों के भाव आसमान छू रहे हैं। रात-दिन बढ़ रहे जमीनों के भाव का फायदा उठाकर बड़ी संख्या में जेवर एयरपोर्ट के आस-पास भू-माफिया अवैध कब्जे कर रहे हैं। इन अवैध कब्जों को लेकर यीडा के अधिकारी एक्शन मोड में हैं। इसी एक्शन के कारण यीडा के अधिकारियों की एक टीम के नेतृत्व में जेवर एयरपोर्ट के आसपास लगभग 2 दर्जन स्थानों पर एक साथ बुल्डोजर चलाये गए। बुल्डोजर चलाकर 27 हजार 1202 हेक्टेयर यानि 271202 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। सरकारी रेट के हिसाब से इस जमीन की कीमत 4 अरब 68 करोड़ 30 हजार रूपये (4068030000 रूपये) से भी अधिक की बताई जा रही है। यीडा के OSD शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही को अवैध कब्जा हटाने की सबसे बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है। यह पूरी कार्यवाही अलीगढ़ जिले के टप्पल, सिमरौठी, हेवलपुर तथा खैर की जमीन पर की गई।

आकर्षक नामों से काटी जा रही थी अवैध कालोनियां

जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के आसपास बाबा का बुल्डोजर चलाकर जिस अवैैध निर्माण को तोड़ा गया है। वहां भू-माफिया आकर्षक नामों से अवैध कालोनी काट रहे थे। इन अवैध कालोनियों में एयरपोर्ट सिटी, चेरी सिटी, एरो सिटी तथा जेवर सिटी जैसे नाम शामिल हैं। एयरपोर्ट सिटी तथा एरो सिटी जैसे नाम रखकर भू-माफिया भोले-भाले खरीददारों को ठगते थे। खरीददारों को बताया जाता था कि जेवर एयरपोर्ट के आसपास जिस जमीन को खरीद रहे हैं वह सब सरकारी प्रक्रिया है। इसलिए बेहिचक होकर जमीन खरीद सकते हैं। जेवर एयरपोर्ट के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि प्राधिकरण की सख्ती के बावजूद इस क्षेत्र में भू-माफियाओं का धंधा अभी भी जारी है।

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

jewar News : मारपीट व हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना जेवर पुलिस ने मारपीट व हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा का कारतूस भी बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट व हवाई फायरिंग करने के मामले में वांछित चल रहे कपिल पुत्र रतन पाल को तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया है।

Hawai fairing
Jewar News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar30 Nov 2025 02:42 AM
bookmark

Jewar News : जेवर (चेतना मंच)। थाना जेवर पुलिस ने मारपीट व हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा का कारतूस भी बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट व हवाई फायरिंग करने के मामले में वांछित चल रहे कपिल पुत्र रतन पाल को तमंचा सहित गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए कपिल की बहन की शादी में शामिल होने के लिये कपिल की बहन की सहेली व अन्य साथी आये थे। उसकी बहन की सहेली अपना मोबाइल लेकर नही आयी थी। कपिल की बहन की सहेली कपिल से उसका फोन लेकर अपने इंस्टाग्राम दोस्त जितेन्द्र निवासी नेकपुर के साथ चेट करने लगी।Jewar News:

कपिल ने जब देखा कि उसके मोबाइल से उसकी बहन की सहेली जितेन्द्र नामक लडके से चेट कर रही है तो उसकी जितेन्द्र के साथ फोन पर ही गाली गलौच होने लगी। शाम के समय कपिल अपनी बहन की सहेलियों को लेकर जहागीरपुर बाजार में आया। यहां पर कपिल को जितेंद्र व उसके साथी विशाल, गौरव आदि मिल गये। दोनों पक्षों में गाली गलौज, मारपीट होने लगी। इस दौरान कपिल ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी।

फायरिंग होने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई थी। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

ग्रेटर नोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।Noida News : यूफ्लेक्स कंपनी में चोरी के सातों आरोपियों पर गैंगस्टर


Advertisement

संबंधित खबरें