महिला को किया अधमरा, पुलिस ने करा दिया समझौता

ग्रेटर नोएडा में जमीनी विवाद में परिवार के ही चचेरे भाई ने बहन को मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई जिसके बाद उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर न दर्ज कर लिया है।

Greater Noida News 16
Greater Noida News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar01 Dec 2025 12:12 AM
bookmark

ग्रेटर नोएडा में जमीनी विवाद में परिवार के ही चचेरे भाई ने बहन को मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर खून चढ़ने के बाद महिला को होश आया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ग्रेटर नोएडा पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर न दर्ज कर उसका समझौता करा दिया। इलाज का खर्च उठाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, लेकिन आरोपियों ने खर्च नहीं दिया। अब महिला ने चचेरे भाइयों समेत सात के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट के आदेश पर थाना दनकौर में एफआईआर दर्ज कराई है।Greater Noida Newsआधी रात आरोपियों ने महिला के घर पर बोला था हमला


ग्रेटर नोएडा के गांव कनरसा थाना दनकौर की रहने वाली पूजा ने बताया कि उनके चचेरे भाई अशोक कुमार, सोनू, मनोज, संदीप, अजय, साहिल और तुषार ने उनके घर पर बीते दिनों रात करीब 12 बजे जमीनी विवाद में हमला कर दिया। आरोपियो ंने जबरन घर का दरवाजा तोड़कर तमंचे, चाकू, लोहे की रॉड लेकर उस पर टूट पड़े। अपने भाई राकेश एवं अन्य घरवालों के बीच बचाव में आरोपियों ने उसके हांथ, सिर, पैर आदि हिस्सों में रॉड से मारना शुरू कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोट लगी। इस दौरान वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी भाग गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसके हांथ में रॉड पड़ी। खून निकलने से अधिक खून बह गया। इसमें उसे दो बोतल खून भी चढ़ाई थाने में शिकायत पर करा दिया गया समझौता


महिला ने दर्ज एफआईआर में बताया कि जब वह ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर में पहुंची, वहां पर उसने लिखित शिकायत दी। तो पुलिसकर्मियों ने इलाज का खर्चा आरोपियों से दिलवाने की बात को लेकर समझौता करा दिया। वह अस्पताल में इलाज करा रही थी। हैरानी की बात है कि आरोपियों द्वारा खर्चा देना तो दूर की बात रही, वह देखने तक को थाने नहीं पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों से जब वह खर्चा मांगने गई, तो उन्हें झूंठे मुकद्में फंसाने का षडयंत्र रचने लगे। उसके खिलाफ आरोपियों ने थाने में शिकायत दी थी, जिसमें बताया कि उनकी बेटी पूजा ने उनकी बेटी गायब कर दी। पुलिस भी शिकायत पर उसे परेशान करने लगी थी।

पुलिस ने नहीं की सुनवाई, तो कोर्ट का दरबाजा खटखटाया

पीड़िता पूजा ने बताया कि आरोपी उसके चचेरे भाई हैं, शिकायत लेकर आरोपियों के खिलाफ थाने पहुंची, तो वहां पर उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। उसने उच्च अधिकारियों के यहां पर शिकायत पत्र दिया, लेकिन उसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निवेदन पत्र दिया। अब कोर्ट के आदेश पर मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Greater Noida Newsगई।

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

आँधी में गिरी दीवार को लेकर झगड़ा, पड़ोसियों ने पीटा

पीड़ित के मुताबिक, उसने इसकी सूचना थाना दनकौर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर कराए जाने की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के पश्चात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Greater Noida Samachar 5
Greater Noida Samachar
locationभारत
userचेतना मंच
calendar02 Dec 2025 04:42 AM
bookmark

ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर में एक व्यक्ति ने अपने तीन पड़ोसियों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि आंधी में गिरी उसकी दीवार का निर्माण कार्य आरोपी करने नहीं दे रहे हैं।Greater Noida Samachar ग्राम औरंगपुर निवासी कृष्ण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पूर्व में उसके पिता अपनी आबादी में प्लॉट पर मकान बनाकर रह रहे थे। 25 वर्ष पूर्व उसके पिता की मृत्यु होने के पश्चात वह और उस के परिजन मकान में रह रहे है। बीते दिनों आई आंधी व बारिश के दौरान मकान के चारों तरफ की बाउंड्री वॉल गिर गई। उसने जब बाउंड्री वाल की मरम्मत कराने के लिए मजदूर एवं मिस्त्री को बुलाया तो पड़ोस में रहने वाले करण, करतार सिंह व जगबीर सिंह ने उसे बाउंड्री वॉल नहीं करने दी। यह भी पढ़े:दो भाईयों ने जमीन बेचने के नाम पर किया फर्जीवाड़ तीनों आरोपियों ने हेकड़ी दिखाते हुए गाली गलौज की और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। तीनों आरोपियों ने बाउंड्री वॉल के निर्माण का काम कर रहे मजदूरों व मिस्रियों को भी डरा धमकाकर मौके से भगा दिया। इसके बाद आरोपी निर्माण कार्य करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीडि़त के मुताबिक उसने इसकी सूचना थाना दनकौर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर कराए जाने की गुहार लगाई। न्यायालय में प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के पश्चात थाना दनकौर को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि यह मामला न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida Samachar

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

दो बदमाश पकड़े, चोरी की 6 बाइक बरामद

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग-अलग स्थान से चोरी की गई 6 बाइक व चाकू बरामद हुए हैं। पकड़े गए वाहन चोरों ने चोरी के दर्जनों घटनाओं का अंजाम देना स्वीकार किया है।

Greater Noida Samachar 3
Greater Noida Samachar
locationभारत
userचेतना मंच
calendar27 Nov 2025 09:44 AM
bookmark

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग-अलग स्थान से चोरी की गई 6 बाइक व चाकू बरामद हुए हैं। पकड़े गए वाहन चोरों ने चोरी के दर्जनों घटनाओं का अंजाम देना स्वीकार किया है। Greater Noida Samachar थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम कठेड़ा मोड पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बाइक पर आ रहे दो युवको ने पुलिस को देखकर बाइक मोड कर भागने का प्रयास किया। हड़बड़ी में उनकी बाइक स्लिप होकर गिर गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने जब दोनों युवकों से बाइक के करजत मांगे तो उन्होंने स्वीकार किया कि उक्त बाइक चोरी की है। यह भी पढ़े:ऑटो की टक्कर से गार्ड की मौ थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जावेद पुत्र समीम व साहिल पुत्र साहब निवासी नई आबादी दादरी बताया। उन्होंने दादरी व आसपास के क्षेत्र से कई बाइक चोरी की है। चोरी की बाइक को उन्होंने कठेड़ा रोड पर एक खंडहर मकान में छिपा रखा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 5 और बाइक के बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। Greater Noida Samachar

Advertisement

संबंधित खबरें