महिला को किया अधमरा, पुलिस ने करा दिया समझौता

ग्रेटर नोएडा में जमीनी विवाद में परिवार के ही चचेरे भाई ने बहन को मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई जिसके बाद उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर न दर्ज कर लिया है।

Greater Noida News 16
Greater Noida News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar01 Dec 2025 12:12 AM
bookmark

ग्रेटर नोएडा में जमीनी विवाद में परिवार के ही चचेरे भाई ने बहन को मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर खून चढ़ने के बाद महिला को होश आया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ग्रेटर नोएडा पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर न दर्ज कर उसका समझौता करा दिया। इलाज का खर्च उठाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, लेकिन आरोपियों ने खर्च नहीं दिया। अब महिला ने चचेरे भाइयों समेत सात के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट के आदेश पर थाना दनकौर में एफआईआर दर्ज कराई है।Greater Noida Newsआधी रात आरोपियों ने महिला के घर पर बोला था हमला


ग्रेटर नोएडा के गांव कनरसा थाना दनकौर की रहने वाली पूजा ने बताया कि उनके चचेरे भाई अशोक कुमार, सोनू, मनोज, संदीप, अजय, साहिल और तुषार ने उनके घर पर बीते दिनों रात करीब 12 बजे जमीनी विवाद में हमला कर दिया। आरोपियो ंने जबरन घर का दरवाजा तोड़कर तमंचे, चाकू, लोहे की रॉड लेकर उस पर टूट पड़े। अपने भाई राकेश एवं अन्य घरवालों के बीच बचाव में आरोपियों ने उसके हांथ, सिर, पैर आदि हिस्सों में रॉड से मारना शुरू कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोट लगी। इस दौरान वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी भाग गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसके हांथ में रॉड पड़ी। खून निकलने से अधिक खून बह गया। इसमें उसे दो बोतल खून भी चढ़ाई थाने में शिकायत पर करा दिया गया समझौता


महिला ने दर्ज एफआईआर में बताया कि जब वह ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर में पहुंची, वहां पर उसने लिखित शिकायत दी। तो पुलिसकर्मियों ने इलाज का खर्चा आरोपियों से दिलवाने की बात को लेकर समझौता करा दिया। वह अस्पताल में इलाज करा रही थी। हैरानी की बात है कि आरोपियों द्वारा खर्चा देना तो दूर की बात रही, वह देखने तक को थाने नहीं पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों से जब वह खर्चा मांगने गई, तो उन्हें झूंठे मुकद्में फंसाने का षडयंत्र रचने लगे। उसके खिलाफ आरोपियों ने थाने में शिकायत दी थी, जिसमें बताया कि उनकी बेटी पूजा ने उनकी बेटी गायब कर दी। पुलिस भी शिकायत पर उसे परेशान करने लगी थी।

पुलिस ने नहीं की सुनवाई, तो कोर्ट का दरबाजा खटखटाया

पीड़िता पूजा ने बताया कि आरोपी उसके चचेरे भाई हैं, शिकायत लेकर आरोपियों के खिलाफ थाने पहुंची, तो वहां पर उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। उसने उच्च अधिकारियों के यहां पर शिकायत पत्र दिया, लेकिन उसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निवेदन पत्र दिया। अब कोर्ट के आदेश पर मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Greater Noida Newsगई।

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

आँधी में गिरी दीवार को लेकर झगड़ा, पड़ोसियों ने पीटा

पीड़ित के मुताबिक, उसने इसकी सूचना थाना दनकौर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर कराए जाने की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के पश्चात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Greater Noida Samachar 5
Greater Noida Samachar
locationभारत
userचेतना मंच
calendar02 Dec 2025 04:42 AM
bookmark

ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर में एक व्यक्ति ने अपने तीन पड़ोसियों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि आंधी में गिरी उसकी दीवार का निर्माण कार्य आरोपी करने नहीं दे रहे हैं।Greater Noida Samachar ग्राम औरंगपुर निवासी कृष्ण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पूर्व में उसके पिता अपनी आबादी में प्लॉट पर मकान बनाकर रह रहे थे। 25 वर्ष पूर्व उसके पिता की मृत्यु होने के पश्चात वह और उस के परिजन मकान में रह रहे है। बीते दिनों आई आंधी व बारिश के दौरान मकान के चारों तरफ की बाउंड्री वॉल गिर गई। उसने जब बाउंड्री वाल की मरम्मत कराने के लिए मजदूर एवं मिस्त्री को बुलाया तो पड़ोस में रहने वाले करण, करतार सिंह व जगबीर सिंह ने उसे बाउंड्री वॉल नहीं करने दी। यह भी पढ़े:दो भाईयों ने जमीन बेचने के नाम पर किया फर्जीवाड़ तीनों आरोपियों ने हेकड़ी दिखाते हुए गाली गलौज की और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। तीनों आरोपियों ने बाउंड्री वॉल के निर्माण का काम कर रहे मजदूरों व मिस्रियों को भी डरा धमकाकर मौके से भगा दिया। इसके बाद आरोपी निर्माण कार्य करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीडि़त के मुताबिक उसने इसकी सूचना थाना दनकौर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर कराए जाने की गुहार लगाई। न्यायालय में प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के पश्चात थाना दनकौर को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि यह मामला न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida Samachar

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

दो भाईयों ने जमीन बेचने के नाम पर किया फर्जीवाड़ा

नोएडा ग्रेटर में लगातार बढ़ रही जमीन की कीमतों की वजह से फर्जीवाड़े के मामले बढ़ रहे हैं। आए दिन थानों में जमीन संबंधी फर्जीवाड़ों के मामले दर्ज हो रहे हैं। नया मामला थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में सामने आया है जहां दो सगे भाइयों ने जमीन बेचने के नाम पर अपने दोस्त को ही एक करोड़ रुपए का चूना लगा दिया।

Greater Noida Samachar 4
Greater Noida Samachar
locationभारत
userचेतना मंच
calendar28 Nov 2025 02:49 PM
bookmark

नोएडा ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ रही जमीन की कीमतों की वजह से फर्जीवाड़े के मामले बढ़ रहे हैं। आए दिन थानों में जमीन संबंधी फर्जीवाड़ों के मामले दर्ज हो रहे हैं ऐसा ही एक मामला थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में सामने आया है यहां दो सगे भाइयों ने जमीन बेचने के नाम पर अपने दोस्त को ही एक करोड रुपए का चूना लगा दिया। Greater Noida Samachar सेक्टर ईकोटेक-3 में रहने वाले महेश अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी कवि नगर गाजियाबाद निवासी सुनील अरोड़ा व अमित अरोड़ा पुत्र सतीश अरोड़ा से मित्रता थी। कुछ समय पूर्व दोनों भाइयों ने उससे कहा कि उनकी ग्राम रावली जनपद हापुड़ में एक जमीन है जिसे वह बेचना चाहते हैं। दोस्तों के प्रस्ताव पर वह जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गया दोनों के बीच उक्त जमीन का सौदा 2 करोड़ 25 लाख रुपए में तय हुआ। महेश अग्रवाल के मुताबिक उसने दोनों भाइयों को एक करोड रुपए आरटीजीएस के माध्यम से दिए।

यह भी पढ़े:दो बदमाश पकड़े, चोरी की 6 बाइक बरामदहापुड़ में जमीन का सौदा कर हड़पे एक करोड़ रुपये

बाकी धनराशि बैनामे के समय देनी तय हुई। कुछ समय बाद उसने बैनामा कराने के लिए कहा तो दोनों भाई उसे कोई ना कोई बहाना बनाकर टालते रहे। कई बार कहने के बावजूद भी जब इन लोगों ने जमीन का बैनामा नहीं किया। महेश अग्रवाल के मुताबिक 15 मार्च की दोपहर को सुनील अरोड़ा व अमित अरोड़ा उसके सेक्टर ईकोटेक 3 स्थित ऑफिस पर आए। उसने जब दोनों भाइयों से बैनामा करने के लिए कहा तो वह इधर-उधर की बातें करने लगे। दोनों भाइयों की नियत को भांपकर उसने अपने एक करोड रुपए वापस मांगे तो दोनों भाई आग बबूला हो गए और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। महेश अग्रवाल के मुताबिक दोनों भाइयों ने उसे धमकी दी कि अगर उसके उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो वह उसे जान से मार देंगे उनकी पहुंच बड़े-बड़े नेताओं में अधिकारियों से है। उसके बाद दोनों भाई उसके ऑफिस से चले गए। उसने थाना इकोटेक-3 में दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई। न्यायालय ने सुनवाई के पश्चात थाना ईकोटेक 3 पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि यह मामला न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है । Greater Noida Samachar

Advertisement

संबंधित खबरें