दर्दनाक: गाजियाबाद में भाई-बहन ने जहर खाकर दी जान

Death
Ghaziabad Samachar 
locationभारत
userचेतना मंच
calendar01 Aug 2025 08:19 PM
bookmark
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां गोविंदपुरम इलाके में भाई-बहन ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि, भाई दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो में तथा है और बहन प्राइवेट नौकरी करती थी। मां सरकारी स्कूल में टीचर है और पिता सरकारी स्कूल में है। Ghaziabad Samachar 

डॉक्टरों ने किया मृतक घोषित

यूपी के गाजियाबाद स्थित कविनगर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरम में रहने वाले अविनाश कुमार (28) और उनकी बहन अंजली (25) ने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। घर पहुंची दोनों की मां ने कमरा बंद देखा तो पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा काटकर बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। पड़ोसी उन्हें सर्वोदय अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस ने अस्पताल के मीमो के आधार पर दोनों के शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

दरवाजा काटकर निकाला बाहर

परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से इनकार किया है। गोविंदपुरम कॉलोनी के मकान संख्या एच-352 निवासी अविनाश कुमार सिंह जो इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) दिल्ली में कार्यरत थे और निजी कंपनी में नौकरी करने वाली उनकी बहन अंजली ने गुरुवार की शाम घर के एक कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम करीब पांच बजे उनकी मां घर पहुंची और दोनों बच्चों को घर में न देख फोन किया। मोबाइल बंद कमरे में बजता मिला। मां ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वह अंदर से बंद था। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दरवाजा काटकर कमरे में दाखिल हुए। जहां दोनों भाई बहन बेहोशी की हालत में पड़े दिखे। आनन-फानन में दोनों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े: पति की इस बात से खफा पत्नी ने लगाई छलांग, मचा हाहाकार

परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से किया इंकार

एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से इनकार किया है। बताया कि चिकित्सकों के अनुसार दोनों ने सल्फास खाया है और अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दोनों की मौत हो चुकी थी। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मृतक अविनाश के चाचा अजीत कुमार ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से जनपद हापुड़ के अयादनगर गांव निवासी हैं। उनका बड़ा भाई सुखवीर सिंह करीब 30 वर्ष पूर्व गोविंदपुरम में आकर बस गए थे। भतीजे अविनाश और भतीजी अंजली का जन्म गोविंदपुरम में ही हुआ है। अविनाश कुमार सिंह इंटेलीजेंस ब्यूरो में दिल्ली की चाणक्यपुरी में तैनात थे जबकि अंजली एक निजी कंपनी में जॉब करती थी। इनके पिता सुखबीर सिंह वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) में तैनात हैं। Ghaziabad Samachar 

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

गाजियाबाद स्कूल के बाहर गुंडागर्दी! छात्र को बेरहमी से पीटा

Ghaziabad 1 1
Ghaziabad Samachar
locationभारत
userचेतना मंच
calendar29 Jul 2025 10:34 PM
bookmark
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल के छात्रों द्वारा अपने ही साथी छात्र की सड़क पर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो आरोपियों ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। Ghaziabad Samachar

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के बाद पीड़ित छात्र की मां ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ छात्र मिलकर एक लड़के को सड़क पर गिरा कर लात-घूंसे और थप्पड़ों से मारते हैं जबकि आस-पास कुछ लोग मूकदर्शक बने रहते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रों की पहचान कर ली गई है और स्कूल प्रशासन को भी सूचित किया गया है। इस शर्मनाक घटना को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है, वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस तरह की हिंसा को लेकर स्कूल प्रशासन और समाज पर सवाल उठा रहे हैं। Ghaziabad Samachar

यह भी पढ़े: आखिर क्या है ‘फ्रिज सिगरेट’ का राज? जिसकी लत में बौरा रहे हैं Gen-Z

   

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

गाजियाबाद जलभराव में डूबी मर्सिडीज, कारोबारी ने ठोका 5 लाख का नोटिस

Ghaziabad
Ghaziabad Samachar
locationभारत
userचेतना मंच
calendar29 Jul 2025 08:32 PM
bookmark
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बारिश के बाद हुए जलभराव ने एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही को उजागर कर दिया है। गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में गंदे पानी में डूबने से एक कारोबारी की मर्सिडीज कार खराब हो गई। इस पर कारोबारी अमित किशोर ने नगर आयुक्त को कानूनी नोटिस भेजते हुए 5 लाख रुपये की मरम्मत व मानसिक क्षतिपूर्ति की मांग की है। Ghaziabad Samachar

नगर निगम की लापरवाही का नतीजा

कारोबारी का कहना है कि यह घटना नगर निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नालों की समय पर सफाई नहीं हुई और संबंधित अधिकारियों की अनदेखी से पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई जिससे उनकी कार को भारी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश की इन खास बेटियों को मिलेंगे 5 करोड़

'उचित कार्रवाई न होने पर कोर्ट तक जाउंगा'

नोटिस में अमित किशोर ने स्पष्ट किया है कि यदि नगर निगम द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने नालों की सफाई में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की जांच की मांग भी की है। इस घटना से स्थानीय नागरिकों में भी आक्रोश है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि हर साल बरसात में यही हालात क्यों बनते हैं। Ghaziabad Samachar

Advertisement

संबंधित खबरें