डर नहीं, तैयारी है ! नोएडा और गाजियाबाद में मॉक ड्रिल के तहत सायरन बजेंगे

ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के नागरिक आज दोपहर जब सायरन की आवाजें सुनें तो किसी भी तरह की घबराहट या अफवाह फैलाने से बचें। दरअसल, जिले में राष्ट्रीय स्तर की मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है जिसका मकसद संभावित भूकंप और औद्योगिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखना है।

Greater Noida Samachar
Greater Noida Samachar
locationभारत
userचेतना मंच
calendar29 Nov 2025 03:32 AM
bookmark

ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के नागरिक आज दोपहर जब सायरन की आवाजें सुनें, तो किसी भी तरह की घबराहट या अफवाह फैलाने से बचें। दरअसल, जिले में राष्ट्रीय स्तर की मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है, जिसका मकसद संभावित भूकंप और औद्योगिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखना है। Greater Noida Samachar

भूकंप और रासायनिक आपदा पर विशेष फोकस

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों को भूकंप के ज़ोन-4 में रखा गया है, जहां भूकंप की तीव्रता मामूली होने पर भी बड़ा नुकसान हो सकता है। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए आज पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल की जा रही है। इसमें पुलिस, एनडीआरएफ, अग्निशमन, चिकित्सा विभाग, नगर पालिका, यातायात पुलिस और होमगार्ड सहित सभी आपात सेवाएं सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। मॉक ड्रिल की खास बात यह है कि इसमें स्कूल के बच्चों कोgaziabad sam भी शामिल किया गया है। प्रशासन का मानना है कि आपदा की स्थिति में बचाव की सही जानकारी यदि बचपन से ही दी जाए, तो जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। बच्चों को आपातकालीन निकासी, आत्मरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा से जुड़े प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े:प्राइवेट औद्योगिक पार्क बदलेंगे उत्तर प्रदेश की दशा तथा दिशाडीएम ने संभाली कमान, सख्त निर्देश जारी

ड्रिल से एक दिन पहले जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट में संबंधित विभागों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने साफ निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं दल तय समय पर अपने-अपने स्थानों पर मौजूद रहें। संचार माध्यम, रूटमैप, एंबुलेंस, और राहत उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

फील्ड पर उतरेंगे इंसीडेंट कमांडर

प्रशासन ने मॉक ड्रिल के संचालन के लिए पांच अनुभवी इंसीडेंट कमांडरों को तैनात किया है, जो मौके पर विभिन्न टीमों का समन्वय करेंगे और आपदा की स्थिति में प्रतिक्रिया की क्षमता का परीक्षण करेंगे। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि असल आपदा की घड़ी में सभी एजेंसियां समन्वित और दक्ष तरीके से काम करें। ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ गाजियाबाद में भी आज यह मॉक ड्रिल की जा रही है। राज्य स्तरीय इस पहल का उद्देश्य न केवल विभागीय तालमेल को परखना है, बल्कि आमजन में आपदा के प्रति जागरूकता और तत्परता को भी बढ़ाना है। Greater Noida Samachar

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

दर्दनाक: गाजियाबाद में भाई-बहन ने जहर खाकर दी जान

Death
Ghaziabad Samachar 
locationभारत
userचेतना मंच
calendar01 Aug 2025 08:19 PM
bookmark
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां गोविंदपुरम इलाके में भाई-बहन ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि, भाई दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो में तथा है और बहन प्राइवेट नौकरी करती थी। मां सरकारी स्कूल में टीचर है और पिता सरकारी स्कूल में है। Ghaziabad Samachar 

डॉक्टरों ने किया मृतक घोषित

यूपी के गाजियाबाद स्थित कविनगर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरम में रहने वाले अविनाश कुमार (28) और उनकी बहन अंजली (25) ने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। घर पहुंची दोनों की मां ने कमरा बंद देखा तो पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा काटकर बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। पड़ोसी उन्हें सर्वोदय अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस ने अस्पताल के मीमो के आधार पर दोनों के शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

दरवाजा काटकर निकाला बाहर

परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से इनकार किया है। गोविंदपुरम कॉलोनी के मकान संख्या एच-352 निवासी अविनाश कुमार सिंह जो इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) दिल्ली में कार्यरत थे और निजी कंपनी में नौकरी करने वाली उनकी बहन अंजली ने गुरुवार की शाम घर के एक कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम करीब पांच बजे उनकी मां घर पहुंची और दोनों बच्चों को घर में न देख फोन किया। मोबाइल बंद कमरे में बजता मिला। मां ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वह अंदर से बंद था। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दरवाजा काटकर कमरे में दाखिल हुए। जहां दोनों भाई बहन बेहोशी की हालत में पड़े दिखे। आनन-फानन में दोनों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े: पति की इस बात से खफा पत्नी ने लगाई छलांग, मचा हाहाकार

परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से किया इंकार

एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से इनकार किया है। बताया कि चिकित्सकों के अनुसार दोनों ने सल्फास खाया है और अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दोनों की मौत हो चुकी थी। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मृतक अविनाश के चाचा अजीत कुमार ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से जनपद हापुड़ के अयादनगर गांव निवासी हैं। उनका बड़ा भाई सुखवीर सिंह करीब 30 वर्ष पूर्व गोविंदपुरम में आकर बस गए थे। भतीजे अविनाश और भतीजी अंजली का जन्म गोविंदपुरम में ही हुआ है। अविनाश कुमार सिंह इंटेलीजेंस ब्यूरो में दिल्ली की चाणक्यपुरी में तैनात थे जबकि अंजली एक निजी कंपनी में जॉब करती थी। इनके पिता सुखबीर सिंह वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) में तैनात हैं। Ghaziabad Samachar 

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

गाजियाबाद स्कूल के बाहर गुंडागर्दी! छात्र को बेरहमी से पीटा

Ghaziabad 1 1
Ghaziabad Samachar
locationभारत
userचेतना मंच
calendar29 Jul 2025 10:34 PM
bookmark
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल के छात्रों द्वारा अपने ही साथी छात्र की सड़क पर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो आरोपियों ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। Ghaziabad Samachar

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के बाद पीड़ित छात्र की मां ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ छात्र मिलकर एक लड़के को सड़क पर गिरा कर लात-घूंसे और थप्पड़ों से मारते हैं जबकि आस-पास कुछ लोग मूकदर्शक बने रहते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रों की पहचान कर ली गई है और स्कूल प्रशासन को भी सूचित किया गया है। इस शर्मनाक घटना को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है, वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस तरह की हिंसा को लेकर स्कूल प्रशासन और समाज पर सवाल उठा रहे हैं। Ghaziabad Samachar

यह भी पढ़े: आखिर क्या है ‘फ्रिज सिगरेट’ का राज? जिसकी लत में बौरा रहे हैं Gen-Z

   

Advertisement

संबंधित खबरें