नोएडा से जुड़ी हर बड़ी खबर, 01 अगस्‍त के अखबारों से, एक साथ पढ़ें

Noida News 1
locationभारत
userचेतना मंच
calendar03 Nov 2025 06:08 AM
bookmark

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 01 अगस्त को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।

Noida News: समाचार अमर उजाला से

अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “तीन साल तक रुपये नहीं देने के झांसे में आए हजारों, गंवाए लाखों” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि मुजफ्फरनगर निवासी सुनील कुमार गोयल परचून की दुकान चलाते हैं। बिल्डर ने उनसे कहा कि आपको बुकिंग के बाद तीन साल तक पैसे नहीं देने हैं। यह सुनकर उनको लगा मानो मन की मुराद पूरी हो रही है। बिल्डर ने यहां तक कहा कि आपको लोन के लिए भी कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद उन्होंने 2014 में यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में सुपरटेक गोल्फ विलेज जमा करा दिए। चार लाख रुपये बुकिंग के दौरान भी दिए। बिल्डर ने एक निजी कंपनी से उनका 30 लाख रुपये का लोन मंजूर करा दिया. लेकिन तीन साल में घर देने और तीन साल तक किस्त पर ब्याज देने का दावा जब झूठ निकला तो सुनील के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इसके बाद फाइनेंस कंपनी किस्त भरने का दबाव बनाने लगी। इस लोन के दौरान खरीदार के भाई, दोस्त, पत्नी आदि को गारंटर बनाया गया था। वे भी सभी फंस गए। उन पर पैसे चुकाने का दाव बनाया जाने लगा। सुप्रीम कोर्ट के 2022 के आदेश के बाद कित भाने का दबाव तो नहीं है लेकिन 30 लाख लोन के एवज में 20 लाख रुपये चुका चुके हैं। अब भी ब्याज बढ़कर करीब 25-30 लाख रुपये का बकाया है। इसके बाद भी इनको पर नहीं मिला है। इसमें सबवेशन स्कीम के हजारों और भी खरीदार हैं।

Noida News:

अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “नोबल को-ऑपरेटिव बैंक के सीईओ, मैनेजर समेत नौ पर धोखाधड़ी का केस ” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि लोन की किस्त जमा करने के बाद भी प्रॉपर्टी सील कर धोखाधड़ी करने के मामले में नोबल कॉपरेटिव बैंक के सीईओ, मैनेजर समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बैंक के सीईओ ने प्रॉपर्टी सील कराकर अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा दी। आरोपी सीईओ बाइक बोट घोटाले में जेल जा चुका है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा निवासी कालू सिंह चौहान ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने सेक्टर-22 स्थित नोबल को ऑपरेटिव बैंक से 2018 से 2019 के बीच 55 लाख रुपये का लोन लिया था। 2021 में कोविड के वक्त वह कुछ किस्त जमा नहीं कर पाए थे। इस दौरान केंद्र सरकार के निर्देश के बाद भी बैंक के अधिकारियों ने उनके दोनों लोन अकाउंट का एनपीए घोषित कर दिया। इस मामले में जानकारी होने पर वह बैंक गए और उन्होंने बताया कि 2023 तक अपने सभी पुराने बकाए दे चुका हूं। आगे की किस्तें भी समय से जमा कर रहे हैं। बैंक को लगातार किस्त देने के बाद भी उनकी सेक्टर-100 की प्रॉपर्टी को सील कर लिया। इसके बाद बैंक के सीईओ विजय शर्मा ने इसी बैंक की मैनेजर हेमलता के नाम पर 2024 में रजिस्ट्री कर दी। इस प्रॉपर्टी को कम कीमत में ही रजिस्ट्री की गई है। इस मामले में बैंक के सीईओ विजय कुमार, मैनेजर हेमलता शर्मा, राघव भारद्वाज, गोविंद भारद्वाज, रमेश चंद्र गुप्ता, मेहर सिंह, रोहन कुमार पांडेय समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बैंक का सीईओ बाइक बोट घोटाले में जेल गया था और जेल से आने के बाद इस तरह की गतिविधियों में शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News:

अमर उजाला ने 01 अगस्त 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “ईवी का दबदबा, डीजल वाहनों को छोड़ा पीछे” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि  इलेक्ट्रिक वाहनों का दबदबा कायम है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इन वाहनों के पंजीकरण ने डीजल वाहनों को पीछे छोड़ दिया है। लोग डीजल वाहनों से भी अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं। परिवहन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष की बात करें तो छह माह के दौरान जहां आठ हजार इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए हैं, वहीं छह हजार डीजल वाहनों का पंजीकरण हुआ है। इसके पीछे सब्सिडी व वाहन पंजीकरण में मिल रही छूट है। दरअसल अक्तूबर 2022 से इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश में पंजीकरण पर टैक्स फ्री कर दिया गया है, साथ ही सब्सिडी भी दी जा रही है। ऐसे में वाहन स्वामियों को तीन लाख तक का फायदा इनकी खरीद पर मिल रहा है। वहीं देखा जा रहा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिल रही छूट के चलते यहां सार्वजनिक परिवहन में भी इस तरह के वाहनों ने बढ़त बना ली है। ई-ऑटो व ई-रिक्शा जमकर पंजीकृत हो रहे हैं। यहां तक कि सीएनजी ऑटो की जगह अब चालक ई-ऑटो खरीद रहे हैं। इससे चालकों को ऑटो तो सस्ता पड़ता ही है साथ ही परमिट जैसी शर्तों से राहत भी मिल जाती है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ सियाराम वर्मा ने बताया कि सरकार की इस स्कीम के बाद उत्तर प्रदेश में ई-वाहनों का पंजीकरण सबसे अधिक नोएडा में ही हो रहा है। प्रदेश में जिला अव्वल बना हुआ है। इलेक्ट्रिक वाहनों की छूट के लिए लोग अब दो माह और लाभ ले सकेंगे। इसके बाद यह स्कीम खत्म हो जाएगी। इस स्कीम के तहत केवल उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोग ही लाभ ले सकते हैं। Noida News: समाचार दैनिक जागरण से

दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 01 अगस्त 2025 का प्रमुख समाचार “पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी प्रबंधन का डाटा चोरी करने वाला पूर्व कर्मी गिरफ्तार” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि  खुद की कानी खोलकर नामी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी प्रबंधन के डाटा को 11वीं पास पूर्व कर्मी ने चोरी किया था। पुलिस ने पूर्व कर्मी को बृहस्पतिवार को हिसार से दबोच लिया। उसके पास से एक मोबाइल, चार विजिटिंग कार्ड व दस्तावेज बरामद किए। चोरी करने की योजना बसीरीज देखने के बाद बनाई थी। न साल कंपनी में काम करने के नुभव के आधार पर काफी प्रयास बाद पासवर्ड तोड़ा था। इससे मली जानकारी पर नामी कंपनी के हकों तक पहुंच बनाई थी। परडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने आरोपित पूर्व कर्मी की चान हरियाणा के हिसार के दमपुर के हवा सिंह के रूप में हुई। ताछ में सामने आया है कि वह नामी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के नोएडा स्थित कार्यालय में 2012 से 14 तक काम किया था। उसकी पहुंच कार्यालय में ग्राहकों की आइडी व पासवर्ड बनाने वाली पटल तक थी। उसको जानकारी थी कि आइडी व पासवर्ड कंपनी के नाम से झुलते हैं। वह 2016 में अपनी कंपनी बनाकर पैकर्स एंड मूवर्स का काम कर रहा था। 2020 में उसने अपनी कंपनी को को पंजीकृत कराया था। वह धीरे-धीरे काम काम को आगे बढ़ा रहा था। पिछले साल वेबसीरीज देखने के दौरान उसके मन में डाटा चोरी करने का विचार आया था। साइबर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपित पूर्व कर्मी नामी कंपनी के कामन आइडी की जानकारी थी, लेकिन पासवर्ड का पता नहीं था। उसने एक हजार से भी ज्यादा बाद प्रयास किया। कई दिन प्रयास के बाद उसको डाटा संबंधी एक आइडी का पासवर्ड प्राप्त करने में सफलता मिल गई थी। वह करीब छह माह से प्रबंधन के पास आने वाली जानकारी को चोरी कर रहा था। इसकी मदद से संपर्क कर रहा था। ग्राहकों की निजी कंपनी के ग्राहकों तक पहुंच बनाकर जानकारी लीक होने होने पर कंपनी श्री निजी प्रबंधन के पास शिकायत पहुंची तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। आंतरिक जांच के बाद जून को साइब कराया था।

दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “एयरपोर्ट भू अधिग्रहण पर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण की प्रगति पर डीएम मेधा रूपम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक हुई। तीनों चरणों के भू अधिग्रहण व विस्थापन की जानकारी ली। डीएम ने कार्य में तेजी लाने व समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के पहले चरण में 1,239 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हुआ है, जिस पर एयरपोर्ट लगभग तैयार है। दूसरे चरण में 1,181 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हुआ, जिसमें रन्हेरा, कुरैब, नगला जहानु, नगला भामला और नगला हुकम सिंह का विस्थापन होना है। इसके लिए फलैदा कट व माडलपुर पर 189 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण अंतिम चरण में है। तीसरे चरण में जेवर के 14 गांवों की 1,888 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसमें आठ गांवों का विस्थापन भी शामिल है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे व जेवर खुर्जा मार्ग से लगी हुई माडलपुर, मंगरौली, अलावलपुर गांव की 437 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। डीएम ने जमीन अधिग्रहण से जड़े सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एयरपोर्ट परियोजना के सभी कामों में तेजी लाई जाए।

Noida News:

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

नोएडा से जुड़ी हर बड़ी खबर, 28 जुलाई के अखबारों से, एक साथ पढ़ें

Web 4 2
locationभारत
userचेतना मंच
calendar03 Nov 2025 07:51 AM
bookmark

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 28 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।

Noida News: समाचार अमर उजाला से

अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “टूटी नंबर प्लेट से बीएमडब्ल्यू सवार तक पहुंची पुलिस” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-30 बाल स्थित चाइल्ड पीजीआई के सामने शनिवार रात हुए हादसे के बाद आरोपी बीएमडब्ल्यू कार समेत भाग गए। घटनास्थल पर स्कूटी के अलावा कार के अगले हिस्से के टुकड़े और टूटी नंबर प्लेट पड़ी थी। नंबर प्लेट की जांच कर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर सामने सेक्टर-26 में निठारी पुलिस चौकी है। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस के साथ ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे। वहां टूटी हुई स्कूटी के अलावा कार की नंबर प्लेट और अगले हिस्से के कुछ टुकड़े मिले।

नंबर प्लेट की जांच से पता चला कि कार सेक्टर-39 निवासी गगनदीप की है। गगनदीप से संपर्क करते ही पुलिस को यश का नाम पता चल गया। पुलिस जांच में पता चला कि कार चला रहे सेक्टर-37 निवासी यश शर्मा (22) ने अपने घर से कुछ दूरी पर कार छोड़ दी थी। पुलिस ने पहले यश को और बाद में सेक्टर-70 निवासी अभिषेक रावत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कार बरामद कर ली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को रात में ही मेडिकल कराया गया। जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है।

Noida News:

अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “एयरफोर्स स्टेशन के पास दिखा ड्रोन, हड़कंप” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बंबावड़ गांव में शनिवार रात 1 बजे संदिग्ध डोन दिखाई दिया। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले घरों की रेकी करने के लिए चोरों ने ड्रोन के जरिये रेकी की है। गांव से कुछ ही दूरी पर एयरफोर्स का स्टेशन भी है। बादलपुर कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि कोई शिकायत नहीं मिली है। एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों से जानकारी पर पता चला है कि वहां का ड्रोन नहीं है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव में शनिवार रात 4 ड्रोन कैमरे दिखाई दिए। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस के गांव में पहुंचते ही ड्रोन अचानक गायब हो गए। इसके बाद से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के वक्त बदमाश घरों की रेकी करने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करते हैं।

Hindi News:

अमर उजाला ने 28 जुलाई 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “ई-बसों के लिए मॉडल बनेगा बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-38 ए बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड को नोएडा प्राधिकरण ई-बसों के लिए मॉडल बस स्टैंड बनवाएगा। यहां पर ई-बसों के लिए प्लेटफार्म के साथ ही चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। ऐसे में बसें प्लेटफार्म पर लगने के साथ ही चार्ज भी होती रहेंगी।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 500 ई-बस सिटी बस के तौर पर चलाने की तैयारी है। आगे जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन भी शुरू होना है। एयरपोर्ट के लिए सीधे बॉटेनिकल गार्डन से बसें चलेंगी। यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। इन सभी तथ्यों को देखते हुए प्राधिकरण ने बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पूरी परियोजना का प्रारूप तैयार हो गया है। अब आगे मंजूरी के बाद टेंडर जारी होगा। प्राधिकरण की तैयारी के मुताबिक यहां पर 26 ई-बसों के लिए प्लेटफार्म बनवाए जाएंगे। इसके साथ ही चार्जिंग प्वाइंट भी बनेंगे। महामाया फ्लाईओवर की तरफ से आने पर ऑटो का जमावड़ा मास्टर प्लान रोड-3 पर और सेक्टर-38 अंडरपास के कोने पर दिखता है। इसको व्यवस्थित बनाने के लिए बस स्टैंड के अंदर ही ऑटो लेन व स्टैंड भी बनाया जाएगा। तैयारी यह है कि बस से उतरने वाले यात्री को ऑटो के लिए बाहर न जाना पड़े। इसी तरह यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस सहायता केंद्र भी बनाया जाएगा। एयरपोर्ट के साथ ही शहर में अन्य जगहों के लिए भी बस संचालन यहीं से होगा। इसको देखते हुए टिकट काउंटर और फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। यात्री सुविधाओं में शौचालय, प्रतीक्षालय भी शामिल होगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड के कायाकल्प की योजना बनाई गई है। इसमें सुविधाओं को हाईटेक करने के साथ सुरक्षा पर भी जोर दिया जाएगा। पूरे परिसर की निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगवाए जाएंगे।

Noida News: समाचार दैनिक जागरण से

दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 28 जुलाई 2025 का प्रमुख समाचार “बच्चों को डिजिटल ज्ञान देने के लिए 40 शिक्षक लेंगे प्रशिक्षण” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग जिले के 40 शिक्षकों को आइआइटी कानपुर में प्रशिक्षण दिलाएगा, ताकि बच्चों को डिजिटल साक्षरता से जोड़ सकें। कक्षा छह से आठवीं तक के पाठ्यक्रम में एआइ, कोडिंग व डिजिटल लिट्रेसी शामिल है। इसलिए यह पहल की जा रही है। परिषदीय स्कूलों में कक्षा छह से आठ के पाठ्यक्रम में डिजिटल साक्षरता, कोडिंग व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित कंप्यूटर पढ़ाई को शामिल किया गया है। यह पहल छात्रों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की गई है। एससीईआरटी ने शिक्षकों को पहले ही विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाया था। अब शिक्षकों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया गया है। जिन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जाना है, उनकी सूची बनाकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को भेजने की तैयारी है।

दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “खोदाई कार्य में टूटी पाइपलाइन, 24 घंटे लोगों को नहीं मिला पानी” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि पड़ोस की परियोजना में खोदाई कार्य के चलते पाइपलाइन फट गई। इससे रेडिकान वेदांतम सोसायटी में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हुई। करीब 24 घंटे तक सोसायटी में पानी की आपूर्ति नहीं हुईं। टैंकरों से पानी लेने के लिए लोग लाइन में लगे नजर आए। रविवार रात नौ बजे के बाद सोसायटी में आपूर्ति बहाल हो सकी। 500 से अधिक परिवार टैंकरों से पानी लेने के लिए पूरे दिन लाइन में लगे रहे।

बता दें रेडिकान वेदांतम सोसायटी में 500 परिवार रहते हैं। पडोस की परियोजना बुलंद एलिवेट में खोदाई कार्य चल रहा था। शनिवार शाम करीब छह बजे खोदाई कार्य के दौरान पाइपलाइन फट गई। रात आठ बजे वेदांतम सोसायटी में पानी की आपूर्ति घरों में पूरी तरह बंद हो गई। सोसायटी के अंडरग्राउंड और ओवरहेड टैंक पूरी तरह से सूख गए। रविवार सुबह सोसायटी में पानी की आपूर्ति के लिए प्राधिकरण के टैंकर पहुंचे। छुट्टी के दिन लोग लाइन में लगकर बर्तनों से पानी लेते नजर आए। प्राधिकरण की टीम ने टूटी पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य शुरू किया। रात नौ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। देर रात 12 बजे के बाद व्यवस्थित पानी की आपूर्ति मिल सकी। निवासियों ने बताया कि रविवार को छुट्टी का दिन था। पूरा परिवार घर पर ही था। पानी नहीं आने पर काम नहीं हो सका। टैंकर के पीछे लाइन में लगकर एक बाल्टी पानी मिल रहा था। बाहर से बोतलबंद पानी भी मंगाया गया। सोसायटी आए दिन बिजली पानी के संकट से जूझ रही है।

Noida News:

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

नोएडा की ताज़ा ख़बरें, 25 जुलाई के अखबारों से, एक साथ पढ़ें

Web 5556 2
locationभारत
userचेतना मंच
calendar03 Nov 2025 06:08 AM
bookmark

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 25 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।

Noida News: समाचार अमर उजाला से

अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन से मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) बोड़ाकी तक एक्वा लाइन विस्तार को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। अगले छह माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नया कॉरिडोर तैयार होने में करीब तीन वर्ष लगेंगे। यह कॉरिडोर करीब 2.6 किमी लंबा होगा। इसको निर्माण की लागत करीब 416.34 करोड़ रुपये होगी। इसके तैयार होने के बाद नोएडा-ग्रेनो के बीच आना जाना और सुगम होगा। एनएमआरसी का दावा है कि इसके बनने के बाद इस रूट पर रोजाना 60 हजार यात्री सफर करेंगे। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर महेंद्र प्रसाद ने बताया कि 26 मई को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सामने मेट्रो परियोजना का प्रजेंटेशन हुआ था। केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी मिल गई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजरी दी थी।

 Noida News:

अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “अलकायदा के संदिग्ध पर एक माह से थी गुजरात एटीएस की नजर” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-63 से गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध जीशान अली पर एटीएस गुजरात की टीम एक महीने से नजर रख रही थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के साथ साथ आनेजाने वाले से लेकर मिलने जुलने वालों पर एटीएस नजर रख रही थी। वहीं नोएडा में उसकी गिरफ्तारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर सत्यापन अभियान लगातार जारी रहने की बात कही है। बताया जा रहा है कि एटीएस की टीम जीशान के साथ दो और लोगों को अपने साथ ले गई है। गुजरात एटीएस की टीम ने मंगलवार को देश के अलग अलग हिस्से से अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक जीशान अली को नोएडा के सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया था। जीशान सेक्टर-63 में एफएनजी रोड पर सैनिक कम्यूनिकेशन नामक मोबाइल दुकान पर काम करता था। वह एक महीने पहले ही इस दुकान पर काम करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि एटीएस के पास जीशान के बारे में पूरी जानकारी थी। वह हाल के महीनों में कहां कहां गया और किस किस से उसकी मुलाकात हुई। कोतवाली सेक्टर-63 थाने से महज 400 मीटर दूरी पर आतंकी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस व खुफिया एजेंसियां पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं एक बार फिर पुलिस किरायेदार और दुकानदारों का पुलिस सत्यापन कराएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पहले भी इस तरह का अभियान पुलिस चलाती रही है।

Hindi News:

अमर उजाला ने 25 जुलाई 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से 2.89 करोड़ की ठगी” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि  साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश पर 30 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से 2.89 करोड़ की ठगी कर ली। जालसाजों ने व्हाट्सएप के जरिए पीड़ित से संपर्क किया थ, इसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगी का अहसास होने पर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-36 में रहने वाले रामकृष्ण शिवपुरी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। एक अप्रैल को उन्हें वाट्सएप पर मैसेज आया, इसके बाद कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम कीर्ति सर्राफ बताया और खुद को कोलकाता स्थित एबोट वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी की फंड मैनेजर बताया। कीर्ति ने बताया कि उनकी कंपनी शेयर बाजार में निवेश करने वालों को 24 घंटे में 25 से 30 प्रतिशत तक का मुनाफा दिलाती है। इसके बाद दो दिन तक अपनी कथित कंपनी के बारे में बताया और एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया।

इस ग्रुप पर कथित मैनेजमेंट गुरू कृष्णा रथ नामक एक शख्स ने ट्रेनिंग दी। साथ ही एक एप पर रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद छोटी रकम निवेश कराई जाने लगी, एप में बढ़ती हुई रकम दिखाई जाने लगी। इस कारण पीड़ित का विश्वास जमने लगा। इसके बाद जालसाजों ने 21 से अधिक बार में कुल 2.89 करोड़ रुपये  अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। जब रकम वापस निकालने की कोशिश की तो उन्हें कई टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। शुरुआत में कुछ रकम दिया लेकिन मांग लगातार बढ़ने लगी तब पीड़ित को साइबर ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ित प्रोफेसर ने जब 2.89 करोड़ की रकम को जमा कर दिया तब एप पर काफी रकम दिखाई दे रही थी। इस पर पीड़ित ने रकम निकालने के लिए फंड मैनेजर कीर्ति सर्राफ - से बात की तब उसने कहा कि टैक्स के रूप में -90 लाख रुपये जमा कर दो। जब इतनी राशि देने से मना किया तब जालसाजों ने जान से मारने की धमकी दी और संपर्क तोड़ लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह धन के अभाव में पढ़ाई से वंचित छात्रों की आर्थिक मदद करना चाहते थे लेकिन जालसाजों ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग को अलग-अलग तरीके से जाल में फंसाया। पहले तो 24 घंटे में ही 30 फीसदी मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद विश्वास जीतने के लिए फर्जी एप पर 50 लाख रुपये ट्रांसफर करने का नाटक किया, जबकि यह रकम खाते में नहीं भेजे गए। यही नहीं, जालसाजों ने उन्हें कंपनी की ओर से 35 लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में भी देने का दावा किया। यह रकम भी फर्जी एप पर दिखाई दिया लेकिन मिला नहीं।

Noida News: समाचार दैनिक जागरण से

दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 25 जुलाई 2025 का प्रमुख समाचार “गुर्दे से 4.2 सेमी का ट्यूमर निकाल डाक्टरों ने पति की किडनी बदली” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि  सेक्टर-128 स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डाक्टरों ने बुजुर्ग की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए उनकी पत्नी (डोनर) की किडनी से 4.2 सेमी का ट्यूमर निकालकर दोनों को नई जिंदगी दी है। दावा किया कि यह विश्व की पहली दुर्लभ और जटिल सर्जरी है। ट्यूमर निकालकर बुजुर्ग की किडनी का भी सफल प्रत्यारोपण किया। विभाग के हेड डा. अमित के. देवरा ने बताया कि छपरौला में दुरई निवासी जितेंद्र (60) को 15 वर्ष से शुगर थी। किडनी खराब होने पर दो वर्ष से डायलिसिस करा रहे थे। स्वजन मैक्स अस्पताल आए तो तुरंत जांच की, जिसमें बुजुर्ग का रक्तसमूह बी-पाजिटिव मिला। पत्नी कमलेश देवी (58) किडनी देने के लिए तैयार थीं। जांच में उनका रक्तसमूह ए पाजिटिव मिला। उनकी बाईं किडनी में 4.2 सेमी का बेनाइन ट्यूमर देखकर डाक्टरों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने ट्यूमर निकालने की तैयार की, जो गोल्फ बाल जैसा था। डा. अमित के. देवरा, डा. विजय सिन्हा और जूनियर की टीम ने बेंच तकनीक की सर्जरी से ट्यूमर हटाकर बुजुर्ग जितेंद्र की किडनी ट्रांसप्लांट की। इसमें करीब साढ़े चार घंटे का समय लगा। डा. विजय के मुताबिक, सर्जरी में ट्यूमर हटाना और एबीओ-इनकंपैटिब ट्रांसप्लांट में मरीज के रक्त में एंटीबाडी को कम करने के लिए 'प्लाज्माफेरेसिस की जरूरत होती है, जिससे किडनी खराब होने के खतरे को घटाया जा सके। इस प्रकिया में खून बहने का भी खतरा बढ़ता है। मरीज को सर्जरी से पहले दो बार प्लाज्माफेरेसिस दी गई थी।

दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “इंजीनियर महिला की मौत, दहेज हत्या का ससुरालियों पर केस दर्ज” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि  सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी में रहने वाली उद्यमी की पत्नी इंजीनियर महिला की बुधवार रात को मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति, सास-ससुर समेत चार पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सेक्टर 113 थाना पुलिस ने रिपोर्टदर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।

गाजियाबाद नेहरू नगर के अनमोल गोयल की बड़ी बहन दीपिका गोयल की शादी फरवरी 2023 में नोएडा सेक्टर 74 के आइवी काउंटी सोसायटी में रहने वाले उद्यमी आदित्य गोयल के साथ हुई थी। - आरोप है कि जीजा आदित्य घर पर बात करने पर मारपीट करते थे। दहेज में मकान व कार की मांग करते थे। उन्होंने बुधवार को चार बजे बहन से वीडियो काल पर बात की थी। रात करीब पौने नौ बजे कामन ग्रुप पर बहन का बाय, सारी व आइ लव सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी का मामला, हैंगिंग आई है पोस्टमार्ट में मौत की वजह मैसेज थे। आरोप है कि सभी मैसेज पति, सास ससुर ने टाइप कर भेजे थे। कई बार सभी लोगों को फोन किया तो उन्होंने पार्क में घूमने की बात कही। रात करीब सवा 10 बजे पता चला कि दीपिका का शव फंदे पर लटका था।

अस्पताल पहुंचने पर दीपिका मृत अवस्था में मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार रात को सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल से दीपिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मेमो मिला था। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया है। भाई की तहरीर पर पति आदित्य, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गंगा है।

Noida News:

नोएडा की सारी खबर, 24 जुलाई के अखबारों से, एक साथ पढ़ें

Advertisement

संबंधित खबरें