थरूर की सिंपल इंग्लिश पर SRK का ह्यूमर भरा रिप्लाई– फैंस बोले, ‘किंग खान है तो जवाब भी किंग साइज'

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस मौके पर SRK को बेहद सरल शब्दों में बधाई दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “राष्ट्रीय खजाने को राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला। बधाई हो शाहरुख खान।” इसके जवाब में शाहरुख खान ने कुछ कहा जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

Picsart 25 08 04 15 13 04 382
locationभारत
userचेतना मंच
calendar02 Dec 2025 01:06 AM
bookmark

SRK को मिला पहला नैशनल अवॉर्ड, शुरू हुई बधाइयों की बारिश: 71वें नैशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के लिए उनके करियर का पहला नैशनल अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला थम नहीं रहा। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों तक, हर कोई किंग खान को इस खास उपलब्धि पर शुभकामनाएं दे रहा है।

शशि थरूर ने दी साधारण अंग्रेजी में बधाई


कांग्रेस नेता और अपनी कठिन अंग्रेजी के लिए मशहूर शशि थरूर ने शाहरुख को बेहद सरल शब्दों में बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “राष्ट्रीय खजाने को राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला। बधाई हो शाहरुख खान।” थरूर का यह सीधा और सिंपल ट्वीट देखकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि वह आमतौर पर कठिन और लंबे-लंबे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

शाहरुख ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब


थरूर के इस सिंपल ट्वीट पर शाहरुख खान ने अपनी खास हाजिरजवाबी दिखाते हुए रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा, “साधारण तरीके से तारीफ करने के लिए शुक्रिया मिस्टर थरूर... मैं और ज्यादा मैग्निलोक्वेंट (सजाए हुए शब्द) और सेसक्विपेडेलियन (लंबे शब्द) नहीं समझ पाता... हा हा।”

Thank u for the simple praise Mr Tharoor… would not have understood something more magniloquent and sesquipedalian… ha ha https://t.co/GHAhyCYT5S

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 3, 2025

किंग खान का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस उनके इस मजाकिया अंदाज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं, “किंग खान है तो जवाब भी किंग साइज।”

गौरी और इंडस्ट्री दोस्तों को भी दिया किंग साइज रिप्लाई


सिर्फ शशि थरूर ही नहीं, बल्कि गौरी खान के ट्वीट पर भी शाहरुख ने अपने ह्यूमर से सबका दिल जीत लिया। गौरी ने अवॉर्ड जीतने पर शाहरुख, रानी मुखर्जी और करण जौहर की तारीफ की थी। इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, “प्लीज मेरी तारीफ तब करना जब आज शाम हम दोनों साथ में डिनर के लिए बैठेंगे। फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए शुक्रिया।”

Three of my absolute favourites just WON big…and so did our hearts ❤️ When talent meets goodness, magic happens - So proud, and so ready to brag about them forever! 💕 pic.twitter.com/JCqReqCVql

— Gauri Khan (@gaurikhan) August 2, 2025

इसके अलावा शाहरुख ने जूही चावला, सोनू सूद, डब्बू रत्नानी, रितेश देशमुख और अपने पुराने दोस्त विवेक वासवानी के ट्वीट का भी दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया।

सोशल मीडिया पर छाए SRK और थरूर के ट्वीट्स

शशि थरूर और शाहरुख खान के बीच हुए इस मजेदार ट्विटर एक्सचेंज ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। फैंस SRK के ह्यूमर और थरूर की सादगी दोनों की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स मजाक में लिख रहे हैं कि “थरूर ने भी आखिरकार ट्विटर पर आसान अंग्रेजी का इस्तेमाल कर लिया, वरना हमें भी डिक्शनरी खोलनी पड़ती।” किंग खान के इस मजेदार अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ पर्दे के ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के भी बादशाह हैं। फर्स्ट वीकेंड बॉक्स ऑफिस क्लैश: ‘सन ऑफ सरदार 2’ या ‘धड़क-2’ –किसका रहा दबदबा?

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

फर्स्ट वीकेंड बॉक्स ऑफिस क्लैश: 'सन ऑफ सरदार 2' या 'धड़क-2' –किसका रहा दबदबा?

सन ऑफ सरदार 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने ₹7.25 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन ₹8.25 करोड़ और तीसरे दिन ₹9.25 करोड़ जुटाए। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन पहले तीन दिनों में ₹24.75 करोड़ तक पहुंच गया। वहीं 'धड़क-2' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन ₹11.50 करोड़ तक ही सीमित रहा।

Picsart 25 08 04 08 46 59 736
locationभारत
userचेतना मंच
calendar30 Nov 2025 01:07 PM
bookmark

फर्स्ट वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सन ऑफ सरदार 2 बनाम धड़क-2: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जोरदार क्लैश देखने को मिला। एक तरफ अजय देवगन और रवि किशन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2', तो दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क-2'। दोनों ही फिल्में अपने-अपने जॉनर की अलग पहचान रखती हैं। एक एक्शन और ड्रामा से भरपूर है, तो दूसरी रोमांटिक ड्रामा के नए अंदाज में दर्शकों के सामने आई है।

कमाई में 'SOS2' का जलवा


फर्स्ट वीकेंड के कलेक्शन की बात करें तो 'सन ऑफ सरदार 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने ₹7.25 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन ₹8.25 करोड़ और तीसरे दिन ₹9.25 करोड़ जुटाए। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन पहले तीन दिनों में ₹24.75 करोड़ तक पहुंच गया।

'धड़क-2' ने जीते रिव्यू, पर कमाई में रही पीछे


सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क-2' को IMDb रेटिंग्स के मामले में सराहना मिली, लेकिन कमाई के आंकड़ों में यह फिल्म पीछे रह गई। पहले दिन फिल्म ने ₹3.5 करोड़, दूसरे दिन ₹3.75 करोड़ और तीसरे दिन ₹4.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह 'धड़क-2' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन ₹11.50 करोड़ तक ही सीमित रहा।

रेटिंग बनाम कमाई – कौन जीता मुकाबला?


जहां दर्शकों ने 'धड़क-2' को कंटेंट और परफॉर्मेंस के लिए सराहा, वहीं 'सन ऑफ सरदार 2' ने स्टार पावर और एक्शन एंटरटेनमेंट के दम पर टिकट खिड़की पर बाजी मारी। इस क्लैश में साफ है कि कमाई के मामले में 'SOS2' का पलड़ा भारी रहा, लेकिन रेटिंग्स में 'धड़क-2' ने दर्शकों का दिल जीता।

आगे का खेल बाकी

फर्स्ट वीकेंड के बाद अब दोनों फिल्मों के लिए असली परीक्षा वीकडेज़ की है। देखना होगा कि किसकी रफ्तार कायम रहती है और कौन बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ तय कर पाता है। विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने नेशनल अवॉर्ड्स में मचा दिया धमाका

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

नेशनल अवॉर्ड्स में 90’s स्टार्स की वापसी! काजोल ने शाहरुख और रानी के लिए लिखा दिल छूने वाला मैसेज

इस बार 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की लिस्ट में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर जैसे 90 के दशक के सितारों के नाम शामिल होने से फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खास मौके पर काजोल ने भी अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने दोस्तों के लिए मैसेज लिखा।

Picsart 25 08 02 09 45 14 185
locationभारत
userचेतना मंच
calendar03 Dec 2025 01:31 PM
bookmark

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान होते ही बॉलीवुड में जश्न का माहौल है। इस बार अवॉर्ड्स की लिस्ट में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर जैसे 90 के दशक के सितारों के नाम शामिल होने से फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खास मौके पर काजोल ने भी अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने दोस्तों के लिए एक भावुक मैसेज लिखा।

काजोल का इमोशनल रिएक्शन


काजोल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर को बधाई देते हुए कहा कि 90 के दशक के सितारे अब भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने इस अवॉर्ड को अपने दोस्तों की मेहनत और जुनून का नतीजा बताया। काजोल का यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी दोस्ती की मिसाल दे रहे हैं।

शाहरुख और रानी को मिला सम्मान


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में घोषित 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी दोनों को उनके शानदार अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। शाहरुख खान ने यह अवॉर्ड विक्रांत मैसी के साथ साझा किया, जबकि रानी मुखर्जी को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए सराहा गया।

करण जौहर की फिल्म को भी सराहना


काजोल ने अपने पोस्ट में करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का भी जिक्र किया। यह फिल्म अपनी रंगीन प्रस्तुति और शानदार कोरियोग्राफी के कारण न केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही बल्कि आलोचकों से भी खूब प्रशंसा बटोरी।

‘कुछ कुछ होता है’ टीम का जादू कायम

1998 में रिलीज हुई ‘कुछ कुछ होता है’ से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले काजोल, शाहरुख, रानी और करण, आज भी अपनी प्रतिभा से इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। इन सितारों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सच्ची कला और दोस्ती कभी पुरानी नहीं होती। इस अवॉर्ड समारोह ने एक बार फिर 90’s स्टार्स के स्वर्णिम दौर की यादें ताजा कर दीं और फैंस को उनके सुनहरे दिनों में लौटा दिया। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में शाहरुख, विक्रांत और रानी ने रचा इतिहास, जानें पूरी विनर्स लिस्ट

Advertisement

संबंधित खबरें