थरूर की सिंपल इंग्लिश पर SRK का ह्यूमर भरा रिप्लाई– फैंस बोले, ‘किंग खान है तो जवाब भी किंग साइज'

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस मौके पर SRK को बेहद सरल शब्दों में बधाई दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “राष्ट्रीय खजाने को राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला। बधाई हो शाहरुख खान।” इसके जवाब में शाहरुख खान ने कुछ कहा जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

Picsart 25 08 04 15 13 04 382
locationभारत
userचेतना मंच
calendar02 Dec 2025 01:06 AM
bookmark

SRK को मिला पहला नैशनल अवॉर्ड, शुरू हुई बधाइयों की बारिश: 71वें नैशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के लिए उनके करियर का पहला नैशनल अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला थम नहीं रहा। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों तक, हर कोई किंग खान को इस खास उपलब्धि पर शुभकामनाएं दे रहा है।

शशि थरूर ने दी साधारण अंग्रेजी में बधाई


कांग्रेस नेता और अपनी कठिन अंग्रेजी के लिए मशहूर शशि थरूर ने शाहरुख को बेहद सरल शब्दों में बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “राष्ट्रीय खजाने को राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला। बधाई हो शाहरुख खान।” थरूर का यह सीधा और सिंपल ट्वीट देखकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि वह आमतौर पर कठिन और लंबे-लंबे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

शाहरुख ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब


थरूर के इस सिंपल ट्वीट पर शाहरुख खान ने अपनी खास हाजिरजवाबी दिखाते हुए रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा, “साधारण तरीके से तारीफ करने के लिए शुक्रिया मिस्टर थरूर... मैं और ज्यादा मैग्निलोक्वेंट (सजाए हुए शब्द) और सेसक्विपेडेलियन (लंबे शब्द) नहीं समझ पाता... हा हा।”

Thank u for the simple praise Mr Tharoor… would not have understood something more magniloquent and sesquipedalian… ha ha https://t.co/GHAhyCYT5S

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 3, 2025

किंग खान का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस उनके इस मजाकिया अंदाज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं, “किंग खान है तो जवाब भी किंग साइज।”

गौरी और इंडस्ट्री दोस्तों को भी दिया किंग साइज रिप्लाई


सिर्फ शशि थरूर ही नहीं, बल्कि गौरी खान के ट्वीट पर भी शाहरुख ने अपने ह्यूमर से सबका दिल जीत लिया। गौरी ने अवॉर्ड जीतने पर शाहरुख, रानी मुखर्जी और करण जौहर की तारीफ की थी। इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, “प्लीज मेरी तारीफ तब करना जब आज शाम हम दोनों साथ में डिनर के लिए बैठेंगे। फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए शुक्रिया।”

Three of my absolute favourites just WON big…and so did our hearts ❤️ When talent meets goodness, magic happens - So proud, and so ready to brag about them forever! 💕 pic.twitter.com/JCqReqCVql

— Gauri Khan (@gaurikhan) August 2, 2025

इसके अलावा शाहरुख ने जूही चावला, सोनू सूद, डब्बू रत्नानी, रितेश देशमुख और अपने पुराने दोस्त विवेक वासवानी के ट्वीट का भी दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया।

सोशल मीडिया पर छाए SRK और थरूर के ट्वीट्स

शशि थरूर और शाहरुख खान के बीच हुए इस मजेदार ट्विटर एक्सचेंज ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। फैंस SRK के ह्यूमर और थरूर की सादगी दोनों की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स मजाक में लिख रहे हैं कि “थरूर ने भी आखिरकार ट्विटर पर आसान अंग्रेजी का इस्तेमाल कर लिया, वरना हमें भी डिक्शनरी खोलनी पड़ती।” किंग खान के इस मजेदार अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ पर्दे के ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के भी बादशाह हैं। फर्स्ट वीकेंड बॉक्स ऑफिस क्लैश: ‘सन ऑफ सरदार 2’ या ‘धड़क-2’ –किसका रहा दबदबा?

Advertisement

अगली खबर पढ़ें

पंचायत-मिर्जापुर फेल, इस 8 एपिसोड की सीरीज ने मारी बाजी !

Bollywood News
Bollywood News 
locationभारत
userचेतना मंच
calendar16 Nov 2025 07:20 PM
bookmark

OTT की दुनिया में जब बात सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो की होती है, तो आम तौर पर ज़हन में 'पंचायत', 'मिर्जापुर' या 'आश्रम' जैसे चर्चित नाम आते हैं। लेकिन साल 2025 में एक ऐसी वेब सीरीज़ ने चुपचाप सबको पीछे छोड़ दिया, जिसमें न कोई बड़ा सुपरस्टार था, न अश्लीलता का सहारा और न ही सनसनीखेज डायलॉगबाज़ी—फिर भी यह बन गई भारत की सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज। हम बात कर रहे हैं ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4: ए फैमिली मैटर’ की, जिसने मात्र आठ एपिसोड में 27.7 मिलियन से अधिक व्यूज जुटाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया। IMDb पर इसे 7.6 की मजबूत रेटिंग मिली है। यह लीगल-ड्रामा सीरीज दर्शकों को कोर्टरूम की पेचीदगियों और पारिवारिक संबंधों की जटिलता के रोमांचक सफर पर ले जाती है।  Bollywood News

क्या है इस सीजन की कहानी ?

इस सीज़न की कहानी डॉ. राज नागपाल के इर्द-गिर्द घूमती है—एक प्रतिष्ठित सर्जन, जिसकी निजी ज़िंदगी बिखर चुकी है। पत्नी से अलगाव और मानसिक रूप से अस्थिर बेटी की देखभाल के चलते उनका जीवन पहले से ही तनावपूर्ण है। नर्स रोशनी सलूजा से प्रेम संबंध बनते हैं, लेकिन एक जन्मदिन पार्टी के बाद रहस्यमयी परिस्थितियों में रोशनी मृत पाई जाती है। शक की सुई कभी डॉ. नागपाल, कभी उनकी पूर्व पत्नी अंजू और अंततः खुद बेटी इरा तक घूमती है। वकील माधव मिश्रा, जो अब तक इस सीरीज़ का मुख्य स्तंभ रहे हैं, इस बार भी केस की गुत्थियों को सुलझाते हैं। कहानी में एक के बाद एक राज खुलते हैं, जिससे दर्शक अंत तक बंधे रहते हैं।

यह भी पढ़े:बॉलीवुड की नई ब्लॉकबस्टर बनी ‘सैयारा’, बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

ऑरमैक्स रैंकिंग में टॉप पर

ऑरमैक्स मीडिया की ताज़ा सूची में 'क्रिमिनल जस्टिस 4' ने सारे प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस सूची में सिर्फ ओरिजिनल भारतीय कंटेंट को शामिल किया गया है, जो सीधे ओटीटी पर रिलीज हुए हैं और जिनमें किसी विदेशी डब संस्करण की भागीदारी नहीं है। इसके ठीक बाद दूसरे स्थान पर रहा बॉबी देओल का ‘एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’, जिसे 2.71 करोड़ व्यूज मिले। तीसरे पायदान पर रहा ‘पंचायत सीजन 4’ (2.38 करोड़ व्यूज) और चौथे पर ‘पाताल लोक’ का नया संस्करण, जिसे 16.5 मिलियन व्यूज़ मिले।

कहां देखें ये सीरीज ?

'Criminal Justice: A Family Matter  का चौथा सीजन मई 2025 में जियोसिनेमा (पूर्व में हॉटस्टार) पर रिलीज़ हुआ। इसकी स्ट्रीमिंग शुरुआत तीन एपिसोड्स के साथ की गई और फिर हर सप्ताह एक नया एपिसोड प्रसारित किया गया। इस सीरीज़ का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट और BBC  स्टूडियोज इंडिया ने मिलकर किया है। पंकज त्रिपाठी के साथ इस बार जीशान अय्यूब, श्वेता बसु प्रसाद, आशा नेगी, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, बरखा सिंह और खुशबू अत्रे जैसे मजबूत कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।  Bollywood News

Advertisement

अगली खबर पढ़ें

बॉलीवुड की नई ब्लॉकबस्टर बनी ‘सैयारा’, बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

Saiyaara
Saiyaara
locationभारत
userचेतना मंच
calendar16 Nov 2025 11:21 PM
bookmark

जहां आजकल बॉलीवुड की अधिकांश बड़ी फिल्में तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ जाती हैं, वहीं 'सैयारा' ने ठीक इसके उलट कर दिखाया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस रोमांटिक ड्रामा ने अपने तीसरे हफ्ते में भी जबरदस्त कमाई करते हुए 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है वो भी तब, जब दोनों कलाकारों की यह पहली फिल्म है। इससे पहले ऐसा करिश्मा बॉलीवुड में पिछले ढाई दशक में नहीं हुआ।  Saiyaara

सरप्राइज हिट से मेगा ब्लॉकबस्टर तक का सफर

'सैयारा' की रिलीज से पहले तक न ट्रेड पंडितों को इसकी उम्मीद थी, न ही दर्शकों को। लेकिन ओपनिंग डे से ही फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ खींचना शुरू कर दिया। तीसरे सप्ताह में पहुंचने के बावजूद इसका जादू कम नहीं हुआ—जहां शुक्रवार को फिल्म ने 5 करोड़, शनिवार को 7 करोड़ और रविवार को 8 करोड़ से ऊपर की कमाई की। कुल मिलाकर 17 दिन में फिल्म ने 305 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

पहली बार डेब्यू जोड़ी की फिल्म ने छुआ 300 करोड़ का आंकड़ा

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' अब 2025 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है—'छावा' के बाद। लेकिन जो बात इसे खास बनाती है, वह है इसका रिकॉर्ड-तोड़ना डेब्यू फिल्म के रूप में। यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म है जिसकी मुख्य जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर आई और फिर भी उसने 300 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। यही नहीं, 'सैयारा' ने 'पीके' (17 दिन), 'वॉर' (19 दिन), 'बजरंगी भाईजान' (20 दिन) और 'सुल्तान' (35 दिन) जैसी मेगा हिट फिल्मों से भी तेज़ी से यह आंकड़ा पार कर लिया है।

आज के दौर में जब टिकट की कीमतें आसमान छू रही हैं, असली पैमाना सिर्फ कलेक्शन नहीं, बल्कि थिएटर तक पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या होती है—जिसे फुटफॉल कहा जाता है। इस पैमाने पर भी 'सैयारा' ने शानदार प्रदर्शन किया है। पुरानी यादगार डेब्यू हिट फिल्मों जैसे ‘बॉबी’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘फूल और कांटे’ और ‘कहो ना प्यार है’ की तरह 'सैयारा' का फुटफॉल अब तक 1.5 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है और अनुमान है कि इसका फाइनल फुटफॉल 2 करोड़ के पार जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह 25 वर्षों में पहला मौका होगा जब किसी नई जोड़ी की फिल्म ने यह आंकड़ा छुआ हो।

यह भी पढ़े:पानी भरे प्लॉट से तीन मासूमों के शव बरामद, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

क्यों खास है 'सैयारा' का यह मुकाम?

बॉक्स ऑफिस की चमक-धमक के पीछे असली सफलता वही मानी जाती है जो दर्शकों के दिलों में जगह बनाए—और 'सैयारा' ने यह काम बखूबी किया है। इसकी कहानी, संगीत, कैमिस्ट्री और निर्देशन ने नई पीढ़ी को भी वह रोमांस याद दिला दिया जिसकी झलक कभी 'कहो ना प्यार है' या 'बॉबी' में मिली थी।   Saiyaara

Advertisement