शिक्षा के बल पर समाज बनेगा सशक्त : पंडित पीतांबर शर्मा

गौतमबुद्धनगर स्थित आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त प्रधान सिंह भदोरिया थे। विशिष्ट अतिथि आरवी नॉर्थलैंड के संरक्षक पंडित पीतांबर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्ष से ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।

Pt sharma
Dadri News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar28 Nov 2025 04:07 PM
bookmark

Dadri News : दादरी (चेतना मंच)। गौतमबुद्धनगर स्थित आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल (RV Northland International School) में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त प्रधान सिंह भदोरिया थे। विशिष्ट अतिथि आरवी नॉर्थलैंड (RV Northland International School) के संरक्षक पंडित पीतांबर शर्मा (Pandit Pitamber Sharma) प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्ष से ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष वेदराम शर्मा सचिन पुनीत शर्मा अशोक शर्मा कपिल शर्मा के साथ-साथ बच्चों के अभिभावक भारी संख्या में मौजूद थे। सरस्वती मां के माल्यार्पण के बाद दीप प्रचलित कर शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में अपने अनुभव बांटते हुए अपने बचपन को याद किया और बच्चों को अच्छी शिक्षा पर बल दिया। संस्था के संरक्षक पंडित पीतांबर शर्मा (Pandit Pitamber Sharma) ने कहा कि आज अपने क्षेत्र से बहुत सारे लडक़े कंपटीशन पास करके आईएएस पीसीएस में आ रहे हैं और कहा कि हमारे गांव का एक लडक़ा जो साधारण परिवार का है आईपीएस हुआ है। आज से 25 साल पहले आईएएस (IAS) पीसीएस (PCS) सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश से बनते आए थे लेकिन अब यहां भी पढ़ाई का स्टैंडर्ड बड़ा है और पढ़ाई का हब ग्रेटर नोएड(Greater Noida) हो गया।

Dadri News


इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किये गए। रामायण, कृष्ण लीला, भस्मासुर वध के रूप में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन विजेंद्र भारती प्रमुख सेक्रेटरी श्रीपालभाति परमानंद शर्मा रतनवीर शर्मा और क्षेत्रीय ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

आधार कार्ड अपडेट में गूगल की हेल्प पड़ी भारी

ग्रेटर नोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।ा 

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

Dadri News : स्वच्छता के प्रति हर नागरिक बने जागरूक : एके शर्मा

17 1
Dadri News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar01 Dec 2025 11:12 PM
bookmark

Dadri News (चेतना मंच)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को हम सभी को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका को तय करना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना तभी पूरा हो सकता है जब स्वच्छता के प्रति देश का हर नागरिक जागरूक होगा।

Dadri News in hindi

सफाई कर्मचारी मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन दादरी नगर पालिका परिषद में आयोजित किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री ने शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि स्वच्छता से ही हमारा देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा स्वच्छता को प्राथमिकता दी है और इसके लिए युद्घस्तर पर कार्य भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर दादरी विधानसभा के विधायक तेजपाल सिंह नागर, शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित, भाजपा के नगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता, भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी पवन त्यागी, विशाल भारद्वाज, दिनेश गर्ग, विनोद प्रजापति, योगेश अग्रवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हाथ में झाडू लेकर नोएडा की सड़कों पर उतरे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।

Advertisement

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

Noida News : मनचले की शिकायत करना छात्रा के पिता को पड़ा भारी, परिजनों ने तोड़ डाले दांत

दादरी में एक दबंग मनचले की हरकतों से छात्रा का जीना मुहाल हो गया है। मनचला आते-जाते छात्रा को कहीं भी रोककर छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस बात की शिकायत लेकर छात्रा के पिता जब युवक के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

14 25
Noida News In hindi
locationभारत
userचेतना मंच
calendar30 Nov 2025 11:28 AM
bookmark

Noida News / दादरी (चेतना मंच)। दादरी में एक दबंग मनचले की हरकतों से छात्रा का जीना मुहाल हो गया है। मनचला आते जाते छात्रा को कहीं भी रोककर छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस बात की शिकायत लेकर छात्रा के पिता जब युवक के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। थक हार कर पीडि़त ने दादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Noida News In hindi

दादरी के गौतमपुरी मोहल्ले में रहने वाली एक किशोरी दादरी के स्कूल में पढ़ती है। किशोरी का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला शुभम पुत्र मनोज आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। स्कूल आते-जाते समय उसका पीछाकर उस पर बात करने का दबाव बनाता है। बात न करने पर मनचला उसे जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता के मुताबिक 26 जुलाई को स्कूल से वापस अपने घर जा रही थी। इस दौरान शिवम ने उसे दास फैशन शॉप के पास रोक लिया। शिवम ने कहा कि यदि उसने बात नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा।

किसी तरह शिवम से बचकर किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को उसकी करतूत के बारे में जानकारी दी। छात्रा के माता-पिता शिवम के घर पहुंचे और उसके द्वारा की गई बदतमीजी के बारे में जानकारी दी। इस पर शिवम के परिजन आग बबूला हो गए और उन्होंने छात्रा के पिता के साथ मारपीट कर उनका दांत तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मनचले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। Noida News

Noida News : दो माह में दो बार किशोरी को भगा ले गए युवक

ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।

Advertisement

संबंधित खबरें