पंचायत-मिर्जापुर फेल, इस 8 एपिसोड की सीरीज ने मारी बाजी !

OTT की दुनिया में जब बात सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो की होती है, तो आम तौर पर ज़हन में 'पंचायत', 'मिर्जापुर' या 'आश्रम' जैसे चर्चित नाम आते हैं। लेकिन साल 2025 में एक ऐसी वेब सीरीज़ ने चुपचाप सबको पीछे छोड़ दिया, जिसमें न कोई बड़ा सुपरस्टार था, न अश्लीलता का सहारा और न ही सनसनीखेज डायलॉगबाज़ी—फिर भी यह बन गई भारत की सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज। हम बात कर रहे हैं ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4: ए फैमिली मैटर’ की, जिसने मात्र आठ एपिसोड में 27.7 मिलियन से अधिक व्यूज जुटाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया। IMDb पर इसे 7.6 की मजबूत रेटिंग मिली है। यह लीगल-ड्रामा सीरीज दर्शकों को कोर्टरूम की पेचीदगियों और पारिवारिक संबंधों की जटिलता के रोमांचक सफर पर ले जाती है। Bollywood News
क्या है इस सीजन की कहानी ?
इस सीज़न की कहानी डॉ. राज नागपाल के इर्द-गिर्द घूमती है—एक प्रतिष्ठित सर्जन, जिसकी निजी ज़िंदगी बिखर चुकी है। पत्नी से अलगाव और मानसिक रूप से अस्थिर बेटी की देखभाल के चलते उनका जीवन पहले से ही तनावपूर्ण है। नर्स रोशनी सलूजा से प्रेम संबंध बनते हैं, लेकिन एक जन्मदिन पार्टी के बाद रहस्यमयी परिस्थितियों में रोशनी मृत पाई जाती है। शक की सुई कभी डॉ. नागपाल, कभी उनकी पूर्व पत्नी अंजू और अंततः खुद बेटी इरा तक घूमती है। वकील माधव मिश्रा, जो अब तक इस सीरीज़ का मुख्य स्तंभ रहे हैं, इस बार भी केस की गुत्थियों को सुलझाते हैं। कहानी में एक के बाद एक राज खुलते हैं, जिससे दर्शक अंत तक बंधे रहते हैं।
यह भी पढ़े:बॉलीवुड की नई ब्लॉकबस्टर बनी ‘सैयारा’, बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
ऑरमैक्स रैंकिंग में टॉप पर
ऑरमैक्स मीडिया की ताज़ा सूची में 'क्रिमिनल जस्टिस 4' ने सारे प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस सूची में सिर्फ ओरिजिनल भारतीय कंटेंट को शामिल किया गया है, जो सीधे ओटीटी पर रिलीज हुए हैं और जिनमें किसी विदेशी डब संस्करण की भागीदारी नहीं है। इसके ठीक बाद दूसरे स्थान पर रहा बॉबी देओल का ‘एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’, जिसे 2.71 करोड़ व्यूज मिले। तीसरे पायदान पर रहा ‘पंचायत सीजन 4’ (2.38 करोड़ व्यूज) और चौथे पर ‘पाताल लोक’ का नया संस्करण, जिसे 16.5 मिलियन व्यूज़ मिले।
कहां देखें ये सीरीज ?
'Criminal Justice: A Family Matter का चौथा सीजन मई 2025 में जियोसिनेमा (पूर्व में हॉटस्टार) पर रिलीज़ हुआ। इसकी स्ट्रीमिंग शुरुआत तीन एपिसोड्स के साथ की गई और फिर हर सप्ताह एक नया एपिसोड प्रसारित किया गया। इस सीरीज़ का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट और BBC स्टूडियोज इंडिया ने मिलकर किया है। पंकज त्रिपाठी के साथ इस बार जीशान अय्यूब, श्वेता बसु प्रसाद, आशा नेगी, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, बरखा सिंह और खुशबू अत्रे जैसे मजबूत कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। Bollywood News
Advertisement