इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित होगा चंद्र ग्रहण, चमकेगी किस्मत

08 copy 2
chandra grahan 2023
locationभारत
userचेतना मंच
calendar15 Oct 2025 05:06 PM
bookmark

chandra grahan 2023 horoscope: आगामी 28 अक्टूबर को वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह चंद्र ग्रहण कई राशि वालों के लिए बेहद ही लाभदायक रहने वाला है। इस चंद्र ग्रहण से कई लोगों की किस्मत का सितारा भी चमेगा। आईए जानते हैं कि वो कौन कौन सी राशि हैं, जिनके जातकों को इस चंद्र ग्रहण से लाभ मिलने वाला है।

chandra grahan 2023 horoscope

आपको बता दें कि 28 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण वर्ष 2023 का अंतिम ग्रहण है। भारत में चंद्र ग्रहण का समय रात 1:06 बजे से रात 2:22 बजे तक है। इसका सूतक काल 9 घंटे पूर्व ही प्रारंभ हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण सभी लोगों के जीवन पर प्रभाव डाल सकता है, लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। करियर में तरक्की होगी, धन लाभ, सुख और सौभाग्य में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को बड़ा पद भी मिल सकता है।

मिथुन राशि यह चंद्र ग्रहण मि​थुन राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी हो सकता है। आपके सुख और सौभाग्य में वृद्धि की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा होगा। आपके काम का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपके सम्मान में भी वृद्धि होगी। बिजनेस करने वालों को भी तरक्की के अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है।

सिंह राशि चंद्र ग्रहण आपके लिए अच्छा और शुभ संकेत देने वाला है। आपकी किस्मत बुलंद रहेगी, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आगे चलकर इससे आपकी उन्नति की राह आसान होगी। व्यापारी वर्ग को मुनाफा कमाने का अवसर प्राप्त होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, धन की कमी दूर होगी। कुल मिलाकर इस ग्रहण के आपके करियर के लिए अच्छा रहने की संभावना है।

तुला राशि आपकी राशि के जातकों के लिए साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लाभ पहुंचाने वाला हो सकता है। आप पर किस्मत मेहरबान रहेगी, जिससे आपके अटके हुए पुराने काम बनेंगे। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपको कोई खुशखबर मिल सकती है।

धनु राशि इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आपको धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों से उनके बॉस खुश रहेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आपकी राशि के जातक अपनी आय ​को बढ़ाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने में सफल हो सकते हैं।

मकर राशि चंद्र देव की कृपा से आपके जीवन में आने वाले संकट दूर होंगे। समस्याओं का तेजी से समाधान मिल सकता है। इससे आपका मन खुश होगा और तनाव दूर होगा। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि भी हो सकती है। करियर की दृष्टि से इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपको तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि चंद्र ग्रहण के कारण आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। आपको निवेश का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपको भविष्य में बड़ा मुनाफा दिला सकता है। आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। कार्यों में परिजनों की मदद मिलेगी, विशेषकर पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और ताजसेट्स के बीच करार, यात्रियों को मिलेगा स्पेशल फूड

ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें  फेसबुकपर लाइक करें या  ट्विटरपर फॉलो करें।

Advertisement

अगली खबर पढ़ें

नवरात्रि के पांचवें दिन माँ स्कंदमाता के साथ करें देवी ललिता का पूजन बनी रहेगी सुख समृद्धि 

IMG 20231019 WA0026
locationभारत
userचेतना मंच
calendar15 Oct 2025 03:40 PM
bookmark
Navratri Fifth day of skandamata Maa: शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन स्कंदमाता के रुप में पूजा जाता है. इस दिन माता का यह रुप ममतामयी स्वरुप के साथ साथ ज्ञान प्रदान करने वाला होता है. इस दिन माता के पूजन द्वारा भक्त अपने जीवन में प्रेम और समर्पण का गुण लाता है. माता ने अपनी गोद में भगवान कार्तिकेय को बिठा रखा है. अपने पुत्र कार्तिकेय जिनका एक नाम स्कंद भी है उन्हीं के नाम पर उन्हें स्कंदमाता कहा जाता है. स्कंदमाता का पूजन शास्त्रों के अनुसार जीवन में स्नेह एवं प्रेम को प्रदान करता है. व्यक्ति के भीतर उन गुणों का संचार होता है जिनके द्वारा जीवन पोषण प्राप्त होता है. इस दिन में परंपरा के अनुसार माता का नियम अनुसार पूजन होता है. इस दिन मां ने यह रूप विशेष कारणों से लिया और माता का यह रुप ही सृष्टि के संचालन में शुभता लाने वाला बना. आईये जानें माता के पूजन एवं स्वरुप के बारे में विस्तार पूर्वक-

स्कंदमाता नवरात्रि पूजन 2023 मुहूर्त

पंचांग अनुसार तृतीया तिथि का नवरात्रि 19 अक्टूबर 2023 के दिन व्याप्त रहेगी. बृहस्पतिवार, को सौभाग्य एवं शोभन नामक शुभ योगों की प्राप्ति होगी.  इस दिन रवि योग की प्राप्ति होने से शुभ फल प्राप्त होंगे. शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन प्रात:काल से 06:20 से 12:45 तक शुभ योग पूजन होगा. इसके बाद 13:10 से 1540 का समय पूजा के लिए उत्तम होगा.

स्कंदमाता मंत्र पूजा विधि 

नवरात्रि के इस दिन देवी के मंत्र जाप के साथ आहवान किया जाता है. 'ॐ स्कन्दमात्रै नम: के साथ ही 'या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: नामक मंत्रों का जाप बेहद सकारात्मक माना जाता है. पंचमी के दिन भक्त प्रात:काल उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर माता का स्मरण करते हैं. इसके बाद माता के स्वरुप का ध्यान करते हुए पूजन आरंभ होता है. माता को सिंदूर, चंदन, अक्षत, पुष्प इत्यादि अर्पित करते हैं. धूप दीप के द्वारा आरती एवं मंत्र से पूजन संपन्न होता है. माता के पूजन के साथ ही भगवान शिव गणेश एवं कार्तिकेय कापूजन भी किया जाता है. शिव परिवार का पूजन करने से शुभता प्राप्त है. उपांग ललिता पूजन  नवरात्रि के पांचवें दिन नवरात्रि पूजन के साथ ही देवी ललिता का पूजन भी होगा. इस दिन उपांग ललिता पूजन द्वारा भक्तों को धन समृद्धि का सुख प्राप्त होगा. मान्यताओं के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन का समय उपांग ललिता का व्रत एवं पूजन शुभ होता है. देवी ललिता का पूजन व्यक्ति को धन धान्य देने वाला होता है.

नवरात्रि का पंचम दिन देगा संतान एवं संपत्ति का सुख 

शारदीय नवरात्रि के पंचम दिन पर देवी स्कंदमाता की पूजा द्वारा संतान सुख की प्राप्ति का आशीर्वाद प्रदान होता है. स्कंदमाता का स्वरुप बहुत ही शुभ माना जाता है. माता की चार भुजाएं हैं. जिनमें माता अपने पुत्र स्कंद को उठाए हैं तथा अन्य भुजाओं में पुष्प सुशोभित हैं तथा अन्य भुजा द्वारा माता भक्तों पर स्नेह का सुख बरसाती हैं. एस्ट्रोलॉजर राजरानी राशिफल 19 अक्टूबर 2023- मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा बीतने वाला है आज का दिन, जानें आज के राशिफल में

Advertisement

अगली खबर पढ़ें

साल के अंतिम शनिश्चरी अमावस्या के दिन राशि अनुसार उपाय देंगे शनि दोष से मुक्ति

WhatsApp Image 2023 10 11 at 8.14.18 PM
locationभारत
userचेतना मंच
calendar12 Oct 2023 02:37 PM
bookmark
Shanishchari Amavasya 2023: इस साल की अंतिम शनि अमावस्या का योग 14 अक्टूबर 2023 को बनेगा. शनि अमावस्या का समय बेहद विशेष माना गया है. शास्त्रों एवं ज्योतिष अनुसार अमावस्या और शनिवार का योग एक साथ होने पर कई तरह के अशुभ प्रभावों से बचव होता है. शनि देव का आशीर्वाद पाने हेतु यह एक अत्यंय शुभ समय भी माना जाता है. शनि अमावस्या पर जहां स्नान-दान का विशेष महत्व होता है. शनिवार की अमावस्या शनिश्चरी अमावस्या के नाम से जानी जाती है. ज्योतिष अनुसार इस समय पर शनि के दुष्प्रभावों से मुक्ति पाने का श्रेष्ठ समय होता है.

राशि अनुसार शनि अमावस्या के दिन करें ये उपाय मिलेगा विशेष लाभ

शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति शनि की खराब दशा या शनि की साढ़ेसाती अथवा ढैय्या के अशुभ प्रभावों को झेल रहा है तो उन के लिए यह समय बेहद खास हो जाता है. शनि देव की पूजा एवं अमावस्या के दिन किया जाने वाला दान कार्य शुभता को प्रदान करता है. मेष राशि के लिए शनि अमावस्या के दिन दान कार्य: मेष राशि के जातकों को शनि अमावस्या के दिन लाल रंग की दाल, चंदन और तांबा आदि का यथाशक्ति दान करना चाहिए. वृषभ राशि के लिए शनि अमावस्या के दिन दान कार्य: वृषभ राशि के जातकों को इस दिन काले तिल , चावल, चांदी, कपड़े आदि चीजों का दान करना चाहिए. मिथुन राशि के लिए शनि अमावस्या के दिन दान कार्य: मिथुन राशि के जातकों को शनि अमावस्या वाले दिन सरसों का तेल, फूल, हरे वस्त्र इत्यादि आदि का दान करना शुभ फलदायी होता है. कर्क राशि के लिए शनि अमावस्या के दिन दान कार्य: कर्क राशि के जातकों को इस दिन चावल, गुड़, कर्पूर , कंबल, सफेद चंदन इत्यादि का दान करना चाहिए. सिंह राशि के लिए शनि अमावस्या के दिन दान कार्य: सिंह राशि के जातकों को इस दिन लाल रंग की दाल, तेल, तिल और गेंहू आदि का दान करना चाहिए कन्या राशि के लिए शनि अमावस्या के दिन दान कार्य: कन्या राशि के जातकों को शनि अमावस्या वाले दिन कांसे का बर्तन, तेल, वस्त्र इत्यादि का दान करना चाहिए. तुला राशि के लिए शनि अमावस्या के दिन दान कार्य: तुला राशि के जातकों को चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, मोती इत्यादि का दान करना चाहिए. वृश्चिक राशि के लिए शनि अमावस्या के दिन दान कार्य: वृश्चिक राशि के जातकों को शनि अमावस्या के दिन लाल रंग के कपड़े, मसूर दाल, गुड़ और मिठाई आदि चीजों का दान करना शुभ होता है. धनु राशि के लिए शनि अमावस्या के दिन दान कार्य: धनु राशि के जातकों को शनि अमावस्या वाले दिन अनाज, कपड़े, पीतल तथा तिलों आदि का दान करना शुभ होता है. मकर राशि के लिए शनि अमावस्या के दिन दान कार्य: इस दिन मकर राशि वालों को काली दाल, काले तिल, कंबल अथवा कपड़े आदि का दान करना चाहिए. कुंभ राशि के लिए शनि अमावस्या के दिन दान कार्य: कुंभ राशि के जातकों को शनि अमावस्या वाले दिन सात तरह का अनाज, लोहा, तेल, उड़द दाल आदि चीजे दान करना चाहिए. मीन राशि के लिए शनि अमावस्या के दिन दान कार्य: मीन राशि के जातक शनि अमावस्या के दिन पर सरसों का तेल और तिलों का दान कर सकते हैं. एस्ट्रोलॉजर राजरानी Rashifal 12 October 2023- आज इन राशियों को मिलेगा विष्णु देव का आशीर्वाद, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Advertisement